Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mallika Sagar: कौन हैं IPL 2025 की ऑक्‍शनर? नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश; दो दशक से ज्‍यादा का है अनुभव

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 09:12 AM (IST)

    मल्लिका सागर आईपीएल 2025 की नीलामीकर्ता हैं। जेद्दा में आईपीएल 2025 के लिए दो दिवसीय मेगा नीलामी जारी है जिसमें मल्लिका सागर खिलाड़‍ियों के लिए फ्रेंचाइजी से बोली लगवाने का काम कर रही हैं। क्रिकेट फैंस ने मल्लिका सागर की प्रोफाइल के बारे में जानने में काफी दिलचस्‍पी दिखाई है। जानने वाली प्रमुख बात है कि मल्लिका को अपने काम में दो दशक से ज्‍यादा का अनुभव हासिल है।

    Hero Image
    मल्लिका सागर आईपीएल 2025 में ऑक्‍शनर हैं - फोटो आईपीएल सोशल मीडिया हैंडल

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के लिए जेद्दा में दो दिवसीय नीलामी जारी है। पहले दिन यानी रविवार को कुल 72 खिलाड़ी बिके और कुल रकम 467.95 करोड़ रुपये खर्च हुई। इसमें 24 विदेशी खिलाड़ी शामिल रहे। 4 आरटीएम का उपयोग भी किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मेगा नीलामी के लिए 1574 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया था। इसमें से केवल 577 को चुना गया है। इन चुने हुए खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। मल्लिका सागर इस बार भी आईपीएल नीलामी करवाएंगी। बता दें कि इससे पहले साल 2024 आईपीएल ऑक्शन को भी मल्लिका सागर ने सफलतापूर्वक पूरा कराया था।

    अमेरिका से पढ़ाई

    मल्लिका सागर आर्ट की दुनिया की जानी-मानी हस्ती हैं। वह कई आर्ट ऑक्शन कंडक्ट कर चुकी हैं। दुबई में हुए पिछले आईपीएल ऑक्शन को भी मल्लिका सागर ने होस्ट किया था। मल्लिका सागर ही इस बार भी मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की नीलामी करती हुई दिखाई देंगी।

    यह भी पढ़ें: आईपीएल 2025 नीलामी के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए क्लिक करें

    मुंबई की व्यवसायी परिवार से है संबंध

    बता दें कि मल्लिका का जन्म मुंबई में एक व्यवसायी परिवार में हुआ था। मल्लिका ने अमेरिका के फिलाडेल्फिया के ब्रायन मावर कॉलेज से कला इतिहास की पढ़ाई की है। उन्होंने साल 2001 में अपने करियर की शुरुआत की थी। मल्लिका सागर ने सिर्फ 26 साल की उम्र में ऑक्शन की दुनिया में कदम रखा। अमेरिका से लौटने के बाद वो मुंबई में ही रह रही हैं। भारत ने प्रो कबड्डी लीग ऑक्शन से उन्होंने अपनी पहचान बनाई।

    15 मिलियन डॉलर है नेटवर्थ

    मल्लिका सागर की नेटवर्थ की बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ लगभग 15 मिलियन डॉलर है। मल्लिका सागर ने स्पोर्ट्स ऑक्शनर के रूप में अपना डेब्यू प्रो कबड्डी लीग से किया था। मल्लिका सागर पीकेएल के आठवें सीजन में ऑक्शनर थीं। इसके बाद क्रिस्टीज की पहली भारतीय ऑक्शनर बन गईं। मल्लिका को 26 साल का अनुभव है।

    यह भी पढ़ें: IPL 2025 नीलामी के पहले दिन 3 दिग्‍गजों को मिला फ्रेंचाइजी से धोखा, कलेजे पर लग गया 'अनसोल्‍ड' का धब्‍बा

    यह भी पढ़ें- IPL 2025 Mega Auction: नीलामी में सबसे पहले किस प्‍लेयर पर लगेगी बोली, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्‍ट

    यह भी पढे़ं- IPL 2025 Mega Auction: वो बड़े नाम, जिन पर मेगा ऑक्शन में लगेगी बड़ी बोली