Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • headlines
LIVE BLOG

IPL 2025 Auction Highlights: नीलामी का आज दूसरा दिन, मुंबई, चेन्नई और आरसीबी पर सबसे ज्यादा नजरें

पहले दिन की आईपीएल 2025 मेगा नीलामी (IPL Auction 2025) पूरी हो गई है। ऋषभ पंत ने आईपीएल के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। वहीं, श्रेयस अय्यर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। वेंकटेश अय्यर पर केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये खर्च किए।

By Umesh Kumar Mon, 25 Nov 2024 10:21 AM (IST)
News Article Hero Image

 IPL Auction 2025 की मेगा नीलामी का 24 नवंबर को पहला दिन रहा है। सऊदी अरब के जेद्दा में यह ऑक्शन हुआ। पूरे 12 सेट की नीलामी पूरी हो गई। पहले दिन कुल 72 खिलाड़ी बिके। ऋषभ पंत सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। 

वहीं, श्रेयस अय्यर IPL Auction 2025 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। पंजाब किंग्स ने 26. 75 करोड़ रुपये की बोली लगाई। पंजाब को उनका कप्तान शायद मिल गया है। केकेआर ने सभी को हैरान करते हुए वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में खरीदा। अर्शदीप सिंह तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। पंजाब ने आरटीएम यूज करते हुए 18 करोड़ रुपये में खरीदा।

आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले यूजवेंद्र चहल को भी पंजाब ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा। केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा। रसिख दार को दिल्ली ने 6 करोड़ में खरीदा।

 

25 Nov 202410:21:57 AM
IPL 2025 Auction: चेन्नई क्या करेगी?

 पहले दिन अपने पुराने खिलाड़ियों को दोबारा खरीदने वाली चेन्नई पर आज भी नजरें होंगी। पहले दिन पांच बार की चैंपियन ने डेवन कॉनवे, रचिन रवींद्र और रविचंद्रन अश्विन को अपने साथ वापस जोड़ा। वहीं नूर अहमद को भी खरीदा। दूसरे दिन चेन्नई की रणनीति क्या होगी, ये देखना दिलचस्प होगा। 

25 Nov 20249:19:49 AM
IPL 2025 Auction: नीलामी का दूसरा दिन, इन टीमों पर रहेंगी नजरें

 आईपीएल नीलामी का आज दूसरा दिन है। आज कुछ टीमों पर खास नजरें रहेंगी जिनमें आरसीबी शामिल है। इस टीम ने मार्की खिलाड़ियों के सेट में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई दी। हालांकि, दिन के अंत में उन्होंने नए खिलाड़ियों के लिए बटुआ खोला और जितेश शर्मा को 11 करोड़ में खरीदा। आज देखना होगा कि आरसीबी किस तरह की खरीदारी करती है। 

आरसीबी के अलावा मुंबई इंडियंस भी पहले दिन ज्यादा एक्टिव नहीं दिखी। आज मुंबई पर भी सभी की नजरें होंगी। 

24 Nov 202411:19:13 PM
IPL 2025 Auction Live: पहले दिन बिके 74 खिलाड़ी

 पहले दिन 72 प्‍लेयर बिके। इनमें 24 विदेश प्‍लेयर भी शामिल हैं। पहले दिन कुल 72 खिलाड़ी खरीदे गए, जिनमें सबसे महंगे ऋषभ पंत सबसे महंगे 27 करोड़ में बिके। जबकि श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा, वही वेंकटेश अय्यर के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश को 23.75 करोड़ में खरीद लिया। नीलामी के पहले दिन सभी फ्रेंचाइजी ने मिलकर 467.95 करोड़ रुपये खर्च किए।

24 Nov 202411:08:00 PM
IPL 2025 Auction Live: श्रेयस गोपाल रहे अनसोल्ड

 श्रेयस गोपाल रहे अनसोल्ड। उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला। 12 सेट की ऑक्शन नीलामी पूरी हो गई है। 

24 Nov 202411:06:57 PM
IPL 2025 Auction Live : मानव सुधार को गुजरात ने खरीदा

 मानव सुधार के लिए गुजरात ने बोली लगाई और 30 लाख में खरीदा। यह उनका बेस प्राइज रहा। 

24 Nov 202411:06:15 PM
IPL 2025 Auction Live: RR के हुए कार्तिक

 कार्तिकेय सिंह के लिए राजस्थान रॉयल्स ने पैडल उठाया। राजस्थान ने बेस प्राइज पर ही कार्तिकेय सिंह को 30 लाख में खरीदा। 

24 Nov 202411:04:57 PM
IPL 2025 Auction Live: पीयूष चावला अनसोल्ड

 पीयूष चावला को कोई खरीदार नहीं मिला। वह अनसोल्ड रहे। 

24 Nov 202411:04:14 PM
IPL 2025 Auction Live: मयंक मारकंडे गए केकेआर में

 मयंक मारकंडे के लिए कोलकाता ने बोली लगाई। कोलकाता ने बेस प्राइज 30 लाख में ही खरीदा।

24 Nov 202411:02:59 PM
IPL 2025 Auction Live: मुंबई के हुए कर्ण शर्मा

 कर्ण शर्मा को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस 50 लाख में ही खरीदा। 

24 Nov 202411:02:14 PM
IPL 2025 Auction Live: आरसीबी ने सुयश शर्मा को खरीदा

 सुयश शर्मा के लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी ने लड़ाई लड़ी। मुंबई इंडियंस ने बोली बढ़ा दी। आरसीबी और मुंबई के बीच लड़ाई हुई। आरसीबी ने 2.60 करोड़ में खरीदा। 

24 Nov 202410:56:21 PM
IPL 2025 Auction Live: सिमरजीत सिंह को हैदराबाद ने खरीदा

 सिमरजीत सिंह के लिए सीएसके और एसआरएच में जंग हुई। सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली जीती और 1.50 करोड़ में खरीदा। 

24 Nov 202410:54:38 PM
IPL 2025 Auction Live: कार्तिक त्यागी अनसोल्ड

 कार्तिक त्यागी रहे अनसोल्ड

24 Nov 202410:54:02 PM
IPL 2025 Auction Live: पंजाब के लिए खेलेंगे यश ठाकुर

 यश ठाकुर के लिए गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स में लड़ाई देखने को मिली। पंजाब ने 1.60 करोड़ में खरीदा। 

24 Nov 202410:50:43 PM
IPL 2025 Auction Live: वैभव अरोड़ा को केकेआर ने खरीदा

 वैभव अरोड़ा के लिए केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग हुई। दिल्ली ने दिलचस्पी दिखाई और बोली बढ़ा दी। केकेआर ने 1.80 करोड़ में खरीदा। 

24 Nov 202410:46:59 PM
IPL 2025 Auction Live: करोड़पति बने विजयकुमार वैशाख

 विजयकुमार वैशाख के लिए गुजरात, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। गुजरात और पंजाब में लड़ाई देखने को मिली। पंजाब किंग्स ने विजयुकमार को 1.80 करोड़ में खरीदा। 

24 Nov 202410:43:30 PM
IPL 2025 Auction Live : दिल्ली के हुए मोहित

 तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के लिए गुजरात टाइटंस ने पहले पैडल उठाया। इसके बाद दिल्ली ने बोली बढ़ा दी। दिल्ली ने 2.20 करोड़ में खरीदा। 

24 Nov 202410:38:42 PM
IPL 2025 Auction Live: राजस्थान के हुए आकाश मधवाल

 आकाश मधवाल के लिए राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स में भिड़ंत हुई। 30 लाख के बेस प्राइज से आकाश करोड़पति बन गए। राजस्थान रॉयल्स ने 1.20 करोड़ में खरीदा। 

24 Nov 202410:35:14 PM
IPL 2025 Auction Live : रसिख दार को आरसीबी ने 6 करोड़ में खरीदा

 रसिख दार के लिए आरसीबी और एसआरएच ने बोली लगाई। दिल्ली ने आखिर में आरटीएम का यूज करते हुए बोली को रोमांचक कर दिया। आरसीबी ने 6 करोड़ की बोली लगाई। रसिख दार को आरसीबी ने 6 करोड़ में खरीदा। 

24 Nov 202410:29:07 PM
IPL 2025 Auction Live : विष्णु विनोद को पंजाब ने खरीदा

 विष्णु विनोद को लेकर पंजाब और केकेआर आमने-सामने हुए। बीच में मुंबई ने भी पैडल उठाया। पंजाब और मुंबई में युद्ध हुआ। पंजाब किंग्स ने 95 लाख में खरीदा। 

24 Nov 202410:27:12 PM
IPL 2025 Auction Live: आर्यन जुयाल को LSG ने खरीदा

ऑर्यन जुयाल को LSG की टीम ने 30 लाख रुपये में खरीदा।

24 Nov 202410:25:51 PM
IPL 2025 Auction Live: लवनिथ सिसोदिया रहे अनसोल्ड

विकेटकीपर बल्लेबाज लवनिथ सिसोदिया को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला।

24 Nov 202410:24:34 PM
IPL 2025 Auction Live: अनुज रावत पर सिर्फ गुजरात टाइटंस ने लगाई बोली

30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे अनुज रावत को खरीदने के लिए गुजरात टाइटंस ने ही रुचि दिखाई।

24 Nov 202410:23:27 PM
IPL Auction Live: मुंबई इंडियंस के हुए रॉबिन मिंज

रॉबिन मिंज को IPL ऑक्शन 2025 खरीदने के लिए सीएसके और मुंबई इंडियंस ने दिलचस्पी दिखाई। अंत में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 65 लाख रुपये में खरीद लिया। रॉबिन 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरे थे।

24 Nov 202410:21:21 PM
IPL 2024 Live: कुमार कुशाग्र को गुजरात टाइटंस ने खरीदा

30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ कुशाग्र ऑक्शन में उतरे थे, जिन्हें खरीदने के लिए सीएसके और गुजरात टाइटंस ने रुचि दिखाई। अंत में गुजरात टाइटंस ने 65 लाख रुपये में उन्हें खरीद लिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास RTM कार्ड था, लेकिन उन्होंने इसका इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया और इस तरह कुशाग्र गुजरात टाइटंस में गए।

24 Nov 202410:18:36 PM
IPL 2025 Auction Live: उत्कर्ष सिंह को नहीं मिला कोई खरीदार

ऑलराउंडर उत्कर्ष सिंह 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ उतरे थे, लेकिन उन्हें खरीदने के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने रुचि नहीं दिखाई। इस तरह वह अनसोल्ड रहे।

24 Nov 202410:16:05 PM
IPL 2025 Auction Live : दिल्ली के हुए आशुतोष शर्मा

 आशुतोष शर्मा पर आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स ने दांव खेला। दिल्ली ने भी एंट्री मारी। दिल्ली और आरसीबी में जंग चली। पंजाब ने आखिरी समय में एंट्री मारी। दिल्ली और पंजाब में आशुतोष को लेकर घमासान हुआ। दिल्ली कैपिल्टस ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा।

24 Nov 202410:09:27 PM
IPL 2025 Auction Live : महिपाल लोमरोर को गुजरात ने खरीदा

 महिपाल लोमरोर के लिए राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस में जंग हुई। महिपाल 50 लाख के बेस प्राइज से करोड़ में पहुंच गए। गुजरात टाइटंस ने 1.70 करोड़ में महिपाल लोमरोर को अपने पाले में किया। 

24 Nov 202410:06:22 PM
IPL 2025 Auction Live : चेन्नई के हुए विजय शंकर

 30 लाख बेस प्राइज वाले विजय शंकर पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बोली लगाई। बाद में गुजरात टाइटंस ने बोली बढ़ा दी। चेन्नई ने आखिर में 1.20 करोड़ में बाजी मारी। 

24 Nov 202410:04:15 PM
IPL 2025 Auction Live : पंजाब में ही रहेंगे हरप्रीत ब्रार

 हरप्रीत ब्रार पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहली बोली लगाई। बाद में पंजाब ने बोली बढ़ा दी। बाद में मुंबई इंडियंस ने 1.20 के साथ बोली बढ़ा दी। आखिर में पंजाब किंग्स ने 1.50 करोड़ में बाजी मारी।  

24 Nov 202410:00:47 PM
IPL 2025 Auction Live : अब्दुल समद को लखनऊ ने खरीदा

 अब्दुल समद को लकेर लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी में शुरुआती लड़ाई हुई। राजस्थान ने भी पैडल उठाया, लेकिन जल्दी ही पीछे हट गई। आरसीबी और LSG में लड़ाई चली। पंजाब किंग्स ने भी किस्मत अजमाई। फिर एलएसजी और पंजाब में लड़ाई चली। 30 लाख बेस प्राइज वाले अब्दुल समद को एलएसजी ने 4.20 करोड़ में खरीदा। 

24 Nov 20249:56:37 PM
Live IPL 2025 Auction: नमनधीर को 5.25 करोड़ रुपये में मुंबई ने खरीदा

नमनधीर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पैडल उठाया। आरसीबी भी खरीदने के लिए आगे आया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने भी पैडल उठा दिया। बहरहाल, आरसीबी और एमआई के बीच नमनधीर को खरीदने का घमासान देखने को मिल रहा है। मुंबई इंडियंस ने हार नहीं मानी और नमनधीर को 5.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया। 

24 Nov 20249:48:33 PM
Live IPL 2025 Auction: समीर रिजवी को दिल्‍ली ने खरीदा

 समीर रिजवी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने सबसे पहले पैडल उठाया। फिर दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने पैडल उठाया। दोनों के बीच बोली का घमासान शुरू हुआ। हालांकि, दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने बाजी मारी और समीर रिजवी को 95 लाख रुपये में खरीदा।

24 Nov 20249:46:12 PM
IPL 2025 Live Auction: निशांत सिंधू को गुजरात ने बेस प्राइस पर खरीदा

 निशांत सिंधू का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। गुजरात टाइटंस ने दिलचस्‍पी दिखाई। गुजरात ने निशांत सिंधू को उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा।

24 Nov 20249:44:12 PM
IPL 2025 Auction Live : अभिनव मनोहर को 3.20 करोड़ रुपये में हैदराबाद ने खरीदा

अभिनव मनोहर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। आरसीबी ने सबसे पहले पैडल उठाया। फिर सीएसके ने भी दिलचस्‍पी दिखाई। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच घमासान देखने को मिला और मनोहर की दाम देखते ही देखते करोड़ों में पहुंच गया। गुजरात टाइटंस भी मैदान में उतर आए। अब तो सनराइजर्स हैदराबाद भी बोली लगाने आ गया। केकेआर ने भी पैडल उठा दिया। अभिनव मनोहर के लिए इतनी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्‍पी दिखाई, यह बहुत अच्‍छी बात है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

24 Nov 20249:38:07 PM
IPL 2025 Auction Live : यश ढुल रहे अनसोल्‍ड

दिल्‍ली के यश ढुल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। ढुल को कोई खरीदार नहीं मिला। 

24 Nov 20249:37:12 PM
IPL 2025 Auction Live : करुण नायर को 50 लाख रुपये में दिल्‍ली ने खरीदा

करुण नायर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने सबसे पहले पैडल उठाया। फिर आरसीबी ने भी करुण नायर में दिलचस्‍पी दिखाते हुए पैडल उठाया। हालांकि, दिल्‍ली कैपिटल्‍स को ज्‍यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा और नायर को 50 लाख रुपये में खरीदा। 

24 Nov 20249:35:19 PM
IPL 2025 Auction Live : अंगरिक्ष रघुवंशी को 3 करोड़ रुपये में केकेआर ने खरीदा

 अंगरिक्ष रघुवंशी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। केकेआर ने सबसे पहले पैडल उठाया। फिर सीएसके ने पैडल उठाकर जंग छेड़ दी। केकेआर और सीएसके के बीच बोली युद्ध के कारण रघुवंशी की कीमत 2 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। दोनों ही फ्रेंचाइजी रघुवंशी को खरीदने के लिए प्रतिबद्ध लग रही हैं। केकेआर ने अंत में बाजी मारी और 3 करोड़ रुपये में अंगरिक्ष रघुवंशी को खरीदा।

24 Nov 20249:32:51 PM
IPL 2025 Auction Live : नेहल वाधेरा को 4.20 करोड़ में पंजाब किंग्‍स ने खरीदा

 नेहल वाधेरा का नाम आया। 30 लाख हैं इनकी बेस प्राइस। सबसे पहले पैडल चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने उठाया। लखनऊ सुपरजायंट्स ने भी पैडल उठाया। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच बिडिंग वॉर शुरू हुआ। 1 करोड़ के पार बोली पहुंची। फिर पंजाब किंग्‍स ने 1.50 करोड़ की बोली के साथ पैडल उठाया। सीएसके लगातार टक्‍कर दे रहा है। 2.80 करोड़ की बोली के साथ गुजरात टाइटंस भी मैदान में उतरा। पंजाब किंग्‍स और गुजरात के बीच भिड़ंत शुरू हुई। 4 करोड़ की बोली के साथ दिल्‍ली भी शामिल हो गया। फ्रेंचाइजी के बीच बेहद रोमांचक जंग देखने को मिल रही है। 4.20 करोड़ रुपये में पंजाब ने वाधेरा को अपने साथ जोड़ा। 

24 Nov 20249:28:25 PM
IPL 2025 Auction Live : अनमोलप्रीत सिंह रहे अनसोल्‍ड

 अनमोलप्रीत सिंह की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। क्रिकेटर को कोई खरीदार नहीं मिला।

24 Nov 20249:27:31 PM
IPL 2025 Auction Live : अनकैप्‍ड बल्‍लेबाजों की शुरू हुई बोली

 अर्थव ताइडेव का नाम सबसे पहले आया। सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे पहले पैडल उठाया। एसआरएच ने अर्थव ताइडेव को बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा।

24 Nov 20249:19:08 PM
IPL Auction 2025 LIVE: टीमों के पास बचा हुआ पर्स

 सात सेट की नीलामी के बाद सभी टीमों का बचा हुआ पर्स:- 

  • चेन्नई सुपर किंग्स- 16.80 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स- 21.25 करोड़
  • गुजरात टाइटंस- 20.75
  • कोलकाता नाइट राइडर्स- 15.15 करोड़
  • लखनऊ सुपर जायंट्स-19.35 करोड़
  • मुंबई इंडियंस- 32.50 करोड़
  • पंजाब किंग्स- 32.55 करोड़
  • राजस्थान रॉयल्स- 18.85 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 39.25 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद- 10.15 करोड़
24 Nov 20249:08:26 PM
IPL Auction 2025 LIVE: नूर को चेन्नई ने 10 करोड़ में खरीदा

 इसकी अपेक्षा सभी को रही होगी। चेन्नई और मुंबई नूर अहमद के लिए भिड़े और पांच करोड़ के बाद मुंबई पीछे हट गई। लेकिन गुजरात ने RTM का उपयोग कर लिया और नूर अहमद पर चेन्नई ने 10 करोड़ का दांव खेल दिया। गुजरात ने इसके बाद नूर अहमद में दिलचस्पी नहीं दिखाई जिसके चलते नूर चेन्नई के हिस्से में गए। अश्विन के बाद चेन्नई ने नूर को खरीदा है। 

24 Nov 20248:57:19 PM
IPL Auction 2025 LIVE: वनिंदु हसरंगा को राजस्थान ने खरीदा

 दो करोड़ के बेस प्राइस वाले वनिंदु हसरंगा को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच घमासान हुआ। दोनों की भिड़ंत हसरंगा को पांच करोड़ के पास ले गई। राजस्थान ने 5.25 करोड़ में हसरंगा को खरीद लिया।

24 Nov 20248:53:32 PM
IPL Auction 2025 LIVE: जैम्पा पर SRH ने लगाया दांव

 दो करोड़ के बेस प्राइस वाले ऐडम जैम्पा पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहला दांव खेला और राजस्थान भी रेस में शामिल हो गई। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद ने दांव जीता और 2.40 करोड़ में खरीदा।

24 Nov 20248:50:54 PM
IPL Auction 2025 LIVE: हैदराबादी हुए राहुल चहर

 राहुल चाहर पर सबसे पहला दांव हैदराबाद ने खेला, हालांकि मुंबई ने भी दांव खेलने में देरी नहीं की।लखनऊ भी रेस में शामिल हो गई है और हैदराबाद के साथ उसकी जंग चल रही है लेकिन इस बीच चाहर 3 करोड़ के पार पहुंच गए हैं। हैदराबाद ने 3.20 करोड़ में खरीद लिया है और पंजाब ने RTM का उपयोग नहीं किया।

24 Nov 20248:49:07 PM
IPL Auction 2025 LIVE: महीश तीक्ष्णा को राजस्थान ने 4.40 करोड़ में खरीदा

 दो करोड़ के बेस प्राइस वाले तीक्षणा पर सबसे पहला दांव राजस्थान रॉयल्स ने खेला और काफी देर बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस इस भिड़ंत में शामिल हो गई। तीक्षणा अब 4 करोड़ के पार पहुंच गए हैं। तीक्ष्णा को राजस्थान ने 4.40 करोड़ में खरीद लिया। चेन्नई ने RTM का उपयोग नहीं किया तीक्षणा के लिए। 

24 Nov 20248:45:34 PM
IPL Auction 2025 LIVE: मुंबई इंडियंस के हुए ट्रेंट बोल्ट

 ट्रेंट बोल्ट पर राजस्थान ने पहला दांव लगाया और लखनऊ भी रेस में शामिल हो गई। 6.25 करोड़ के बाद मुंबई भी रेस में आ गई और अब बोल्ट 8 करोड़ के पार पहुंच चुके हैं। मुंबई और राजस्थान के बीच जंग हुई। मुंबई 11 करोड़ तक पहुंच गई। हालांकि, राजस्थान भी थमने का नाम नहीं लिया। बोल्ट 12 करोड़ के पार पहुंच गए। राजस्थान ने 12.50 करोड़ पर अपने कदम पीछे हटा लिया। बोल्ट को मुंबई ने 12.50 करोड़ में खरीदा।

24 Nov 20248:39:14 PM
IPL Auction 2025 LIVE: नटराजन को मिले 10.75 करोड़

 टी नटराजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिलचस्पी दिखाई है और 3 करोड़ के पार चली गई है। बेंगलुरु ने छह करोड़ का दांव खेला लेकिन दिल्ली अब रुकने को तैयार नहीं। दिल्ली बोली को सात करोड़ के ऊपर ले गई है लेकिन बेंगलुरु भी थमना नहीं चाहती और अब नटराजन 8 करोड़ के पार।

नटराजन अब 10 करोड़ के पार पहुंच गए हैं और बेंगलुरु और दिल्ली के बीच हैदराबाद के पुराने खिलाड़ी के लिए भिड़ंत जारी है। अंत में दिल्ली ने 10.75 करोड़ में बोली जीत ली है।

24 Nov 20248:35:33 PM
IPL Auction 2025 LIVE: खलील अहमद को चेन्नई ने 4.80 करोड़ में खरीदा

 खलील अहमद पर चेन्नई सुपर किंग्स ने पहला दांव खेला और थोड़ी देर बाद लखनऊ सुपर जायंट्स भी रेस में आ गई। खलील को चेन्नई ने 4.80 करोड़ में खरीदा है और दिल्ली ने भी RTM का उपयोग नहीं किया। खलील 4.80 करोड़ में चेन्नई में।

24 Nov 20248:34:41 PM
IPL Auction 2025 LIVE: राजस्थान रॉयल्स के हुए जोफ्रा आर्चर

 जोफ्रा आर्चर में मुंबई और लखनऊ काफी दिलचस्पी दिखा रही है और आर्चर के लिए बोली 7 करोड़ तक लग चुकी है।

अचानक राजस्थान भी रेस में आ गई है और उसने 8.50 करोड़ का दांव खेल दिया है। मुंबई एक बार फिर वापस आई है और आर्चर पर अब 9 करोड़ से अधिक का दांव लग चुका है। राजस्थान ने 10.50 करोड़ का दांव खेला लेकिन मुंबई रुकने को तैयार नहीं। राजस्थान 11 करोड़ तक चली गई।

राजस्थान ने 12 करोड़ का दांव खेला और मुंबई ने थोड़ी देर विचार के बाद एक और दांव खेला। लेकिन राजस्थान भी पीछे हटना नहीं चाहती और आर्चर अब 13 करोड़ की ओर बढ़ चले हैं, फिलहाल 12.50 करोड़ पर हैं। राजस्थान ने बोली जीत ली है। 

24 Nov 20248:24:50 PM
IPL Auction 2025 LIVE: केकेआर के हुए एनरिक नॉर्खिया

 एनरिक नॉर्खिया में कोलकाता और लखनऊ ने दिलचस्पी दिखाई है और नॉर्खिया के लिए दांव 4 करोड़ के ऊपर पहुंच गया है। 6.50 करोड़ पर लखनऊ ने अपने कदम पीछे कर लिए। केकेआर ने 6.50 करोड़ में खरीदा। 

24 Nov 20248:23:15 PM
IPL Auction 2025 LIVE: लखनऊ में ही रहेंगे आवेश खान

 राजस्थान ने 9.75 करोड़ पर खुद को बाहर कर लिया है और आवेश 9.75 करोड़ में वापस अपनी पुरानी टीम की ओर जाएंगे। राजस्थान से पहले वह लखनऊ का ही हिस्सा थे। लखनऊ ने बाजी जीत ली है।

24 Nov 20248:18:22 PM
IPL Auction 2025 LIVE: प्रसिद्ध कृष्णा को GT ने खरीदा

 प्रसिद्ध कृष्णा पर राजस्थान ने पहला दांव खेला और अब गुजरात भी रेस में आई। गुजरात और राजस्थान की यह भिड़ंत प्रसिद्ध को 4 करोड़ के पार ले गई है। अब प्रसिद्ध पांच करोड़ के पार चले गए हैं। राजस्थान और गुजरात में जंग और तेज हो गई और दोनों लगातार दांव बढ़ा रहे हैं। गुजरात ने प्रसिद्ध के लिए 6 करोड़ का दांव खेला। राजस्थान ने 9 करोड़ का दांव खेल दिया। गुजरात ने प्रसिद्ध पर लेकिन राजस्थान किसी भी हाल में प्रसिद्ध को अपने पाले में करना चाहती है। प्रसिद्ध कृष्णा को 9.50 करोड़ में गुजरात ने खरीदा। 

24 Nov 20248:16:23 PM
IPL Auction 2025 LIVE: आरसीबी में ही रहेंगे हेजलवुड

 हेजलवुड की पुरानी टीम आरसीबी में वापस आ गए हैं। मुंबई और बेंगलुरू में जंग चली। हेजलवुड के लिए 9 करोड़ तक पहुंच गई है। हेजलवुड पर बेंगलुरु ने 10 करोड़ का दांव खेला लेकिन मुंबई भी 10.25 करोड़ की बोली के साथ रेस में शामिल। अब यह भिड़ंत मुंबई बनाम बेंगलुरु की हो गई है। हेजलवुड की कीमत 12.50 करोड़ तक पहुंच गई है और हेजलवुड 12.50 करोड़ में बेंगलुरु के हुए।

24 Nov 20248:09:30 PM
IPL Auction 2025 LIVE: जितेश 11 करोड़ में बेंगलुरु के हुए।

 एक करोड़ के बेस प्राइस वाले जितेश शर्मा के लिए लखनऊ और चेन्नई में जंग हुई। दिल्ली भी रेस में आई और अब भिड़ंत दिल्ली और लखनऊ के बीच है। अचानक इस भिड़ंत में बेंगलुरु भी दाखिल हो गई है। पंजाब और बेंगलुरु के बीच जंग जारी है और जितेश पर 5 करोड़ से अधिक का दांव खेला जा चुका है।

चेन्नई भी रेस में आ गई है बेंगलुरु ने 6 करोड़ की बोली लगाई है। बेंगलुरु ने सात करोड़ की बोली लगाई है। बेंगलुरु ने 11 करोड़ का दांव खेला है। जितेश 11 करोड़ में बेंगलुरु के हुए।

24 Nov 20248:01:46 PM
IPL Auction 2025 LIVE: सनराइजर्स हैदराबाद के हुए ईशान किशन

 ईशान किशन के लिए पंजाब और मुंबई में जंग हुई। दिल्ली भी इस रेस में शामिल हुई। दिल्ली और पंजाब में 8.50 करोड़ तक बोली पहुंची। बोली धीरे-धीरे आगे बढ़ी, किशन अब 10 करोड़ के पास पहुंच चुके हैं। दिल्ली ने 9.75 करोड़ का दांव खेला है। पंजाब ने 10 करोड़ का दांव खेला है और अब रेस में सनराइजर्स हैदराबाद भी शामिल हो गई है। ईशान किशन 11.25 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद के हुए।

/

24 Nov 20247:50:00 PM
IPL Auction 2025 LIVE: फिल सॉल्ट को RCB ने खरीदा

 फिल सॉल्ट के लिए बेंगलुरु और मुंबई में जंग हुई, लेकिन मुंबई ने 4.20 करोड़ के दांव पर अपने कदम पीछे कर लिए और अचानक कोलकाता भी रेस में आ गई। अब बेंगलुरु और कोलकाता की रेस 8 करोड़ के करीब पहुंच गई।  बेंगलुरु फिलहाल 11 करोड़ पर आगे है लेकिन कोलकाता अभी भी रेस से हटने का नाम नहीं ले रही है। सॉल्ट 11.50 करोड़ में बेंगलुरु के हुए।

24 Nov 20247:40:12 PM
IPL Auction 2025 LIVE: केकेआर के हुए क्विंटन डि कॉक

 विकेटकीपर बल्लेबाजों के लिए बोली लग रही है। और इसमें पहला नाम क्विंटन डिकॉक का है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहला दांव खेला और मुंबई ने भी 2.20 करोड़ की बोली लगा दी है। मुंबई और हैदराबाद के बीच जंग चल रही है। डिकॉक पहले भी मुंबई के लिए खेल चुके हैं और हैदराबाद अभी भी रेस में है। फिलहाल मुंबई तीन करोड़ की बोली के साथ आगे है। फिलहाल 3.60 करोड़ में केकेआर ने बाजी मारी। 

24 Nov 20247:23:23 PM
IPL Auction 2025 LIVE: ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब ने खरीदा

 ग्लेन मैक्सवेल को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच जंग हुई है। अंत में पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा। आरसीबी ने आरटीएम का यूज नहीं किया।

24 Nov 20247:19:09 PM
IPL Auction 2025 LIVE: मार्श के लिए हैदराबाद और लखनऊ में जंग

 दो करोड़ के बेस प्राइस वाले मिचेल मार्श के लिए हैदराबाद और लखनऊ में जंग चली। पहला दांव हैदराबाद ने ही खेला था लेकिन काफी देर के बाद लखनऊ भी इस रेस में शामिल हो गई। 3.20 करोड़ पर हैदराबाद के दांव के बाद लखनऊ ने थोड़ी देर सोचा विचारा और फिर 3.40 करोड़ का दांव खेल दिया। मिचेल मार्श को लखनऊ ने 3.40 करोड़ में खरीदा। 

24 Nov 20247:07:17 PM
IPL 2025 Auction Live : 23.75 करोड़ में बिके अय्यर

 वेंकटेश अय्यर पहली बार नीलामी में उतर रहे हैं और उनके लिए कोलकाता, लखनऊ में जंग हुई। कोलकाता उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए उतारू थी, लेकिन लखनऊ भी हार नहीं मानने वाली थी। इस बीच आरीसीबी ने भी एंट्री मार ली और लखनऊ पीछे हट गई। कोलकाता ने 23.75 करोड़ की आखिर बोली लगाकर कोलकाता को अपने पास ही रखा। 

/

24 Nov 20246:59:40 PM
IPL 2025 Auction Live: अश्विन की चेन्नई में वापसी

 रविचंद्रन अश्विन के लिए चेन्नई ने शुरुआत में लखनऊ से लड़ाई लड़ी और फिर बाद में राजस्थान की टीम भी इसमें कूद गई। दोनों ने जमकर बोली लगाई। चेन्नई ने अश्विन के लिए आखिरी बोली लगाई और 9.75 करोड़ रुपये में अपने नाम किया। 

24 Nov 20246:54:39 PM
IPL 2025 Auction Live: चेन्नई के हुए रचिन रवींद्र

रचिन रवींद्र का नाम आते ही सभी की नजरें चेन्नई सुपर किंग्स पर थीं। पिछले सीजन वह इसी टीम के साथ थे। रचिन रवींद्र के लिए पंजाब ने भी चेन्नई से लड़ाई लड़ी। उनके लिए आखिरी बोली 3.20 करोड़ रुपये की पंजाब ने लगाई। फिर चेन्नई ने आरटीएम यूज किया और पंजाब ने आखिरी बोली चार करोड़ की लगाई जो देने के लिए चेन्नई राजी हो गई। 

24 Nov 20246:50:28 PM
IPL 2025 Auction Live : हर्षल पटेल हुए हैदराबादी

 हर्षल पटेल का नाम जब आया तो सबसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई इसके बाद गुजरात टाइटंस ने बोली लगाई। 6.75 करोड़ में हैदराबाद ने उनके लिए आखिरी बोली लगाई। इसके बाद पंजाब से आरटीम यूज करने को लेकर पूछा गया और पंजाब ने इसके लिए हां कहा और फिर हैदराबाद से आखिरी बोली के लिए पूछा गया। हैदराबाद ने ये रकम आठ करोड़ रुपये बताई लेकिन पंजाब ने इसके लिए मना कर दिया। 

हैदराबाद ने आठ करोड़ में उन्हें अपने साथ जोड़ा। 

24 Nov 20246:45:41 PM
IPL 2025 Auction Live : दिल्ली में ही रहेंगे जैक फ्रेजर मैकगर्क

ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैक्गर्क के लिए दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स ने लड़ाई लड़ी। पंजाब ने उन्हें 5.50 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। इसके बाद दिल्ली ने आरटीएम का यूज करना चाहा जिसके लिए पंजाब ने नौ करोड़ की कीमत लगाई। दिल्ली ने ये रकम मंजूर कर ली और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ा। 

24 Nov 20246:42:56 PM
IPL 2025 Auction Live : डेविड वॉर्नर को नहीं मिले खरीदार

 ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पहले राउंड में कोई भी खरीदार नहीं मिला है। बेस प्राइस दो करोड़ के साथ नीलामी में उतरे वॉर्नर को न खरीदा जाना हैरानी भरा फैसला है। वह अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब दिला चुके हैं। हालांकि अभी उनका सफर खत्म नहीं हुआ है। वह बाद में खरीदे जा सकते हैं। 

24 Nov 20246:40:22 PM
IPL Auction 2025 LIVE: चेन्नई के हुए राहुल

 राहुल त्रिपाठी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच बड़ी बोली लगाने के लिए जंग चली। चेन्नई सुपर किंग्स ने 3.40 करोड़ में खरीदा। डेविड वार्नर अनसोल्ड रहे।

24 Nov 20246:36:01 PM
IPL Auction 2025 LIVE: कॉनवे की हुई घर वापसी

 चेन्नई और पंजाब के बीच शुरुआती जंग चली। सीएसके और पंजाब के बीच 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा। डेवोन कॉनवे की घर वापसी हुई है।

24 Nov 20246:31:06 PM
IPL Auction 2025 LIVE: देवदत्त अनसोल्ड

देवदत्त पडिक्कल पहले अनसोल्ड खिलाड़ी रहे। एडन मार्करम को लखनऊ ने 2 दो करोड़ में खरीदा

24 Nov 20246:29:43 PM
IPL Auction 2025 LIVE: दिल्ली के हुए हैरी ब्रूक

चेन्नई और पंजाब किंग्क के बीच शुरुआती लड़ाई हुई। 6 करोड़ तक दोनों की बीच जंग चली। दिल्ली ने 25 लाख बढ़ा दिया। दिल्ली ने 6.25 करोड़ में खरीदा।

24 Nov 20246:06:38 PM
IPL Auction 2025 LIVE: अगला सेट : कैप्ड बल्लेबाज

 अगले सेट में कैप्ड बल्लेबाज़ों की बोली लगाई जाएगी, और इस सेट में भी कई बड़े नाम हैं

हैरी ब्रूक
डेवन कॉन्वे
जैक फ्रेजर मैकगर्क
एडन मारक्रम
देवदत्त पडिक्कल
डेविड वॉर्नर
राहुल त्रिपाठी

24 Nov 20245:45:52 PM
IPL Auction 2025 LIVE: किसके पास बचा कितना पर्स

 दो सेट की नीलामी के बाद टीमों के पास बचा पर्स-

  • सनराइजर्स हैदराबाद- 35 करोड़
  • पंजाब किंग्स- 47.75 करोड़
  • राजस्थान रॉयल्स- 41 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू- 74.25 करोड़
  • कोलकाता नाइट राइडर्स- 51 करोड़
  • लखनऊ सुपर जायंट्स- 34.50 करोड़
  • मुंबई इंडियंस- 45 करोड़
  • गुजरात टाइटंस- 30.25 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स- 47.25 करोड़
  • चेन्नई सुपर किंग्स- 55 करोड़
24 Nov 20245:26:40 PM
IPL Auction 2025 Live: दिल्ली के हुए केएल राहुल

 आरसीबी और केकेआर ने शुरुआती रुझान दिखाया। दोनों के बीच 10.75 करोड़ तक लड़ाई चली। 11 करोड़ के साथ दिल्ली ने एंट्री मारी। फिर केकेआर और दिल्ली में खरीदने को लेकर जंग हुई। दोनों के बीच 12 करोड़ तक की बोली चली। सीएसके ने 12.25 करोड़ के साथ एंट्री ली है। दिल्ली और सीएसके के बीच जंग हुई। दिल्ली ने 14 करोड़ के साथ बोली जीती।

24 Nov 20245:18:40 PM
IPL Auction 2025 LIVE: RCB के हुए लियम लिविंगस्टन

 आरसीबी और एसआरएच में शुरुआती जंग चली। दिल्ली ने बोली बढ़ाई और आरसीबी के बीच 6.75 करोड़ तक जंग चली। 7 करोड़ के साथ चेन्नई मैदान में आई। इसके बाद 8 करोड़ तक आरसीबी और सीएसके बीच जंग चली। बेंगलुरू ने 8.75 करोड़ में खरीदा।

/

24 Nov 20245:13:14 PM
IPL Auction 2025 LIVE: सिराज चले गुजरात

 गुजरात टाइटंस ने शुरुआत की। चेन्नई ने बोली बढ़ाई। दोनों के बीच 7.25 तक बोली चली। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने बोली बढ़ा दी। गुजरात टाइटंस ने 12.25 करोड़ रुपये में जीता।

24 Nov 20245:08:56 PM
IPL Auction 2025 LIVE: 18 करोड़ में बिके युजवेंद्र चहल

 गुजरात टाइटंस ने शुरुआत की। चेन्नई ने बोली बढ़ाई। गुजरात और चेन्नई के बीच जंग चली। पंजाब किंग्स ने बोली बढ़ाई। गुजरात और पंजाब के बीच लड़ाई चली। लखनऊ ने भी जंग में हिस्सा लिया। पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में बोली जीती। आरसीबी ने 14.50 करोड़ रुपये का RTM यूज किया। पंजाब ने 14.50 करोड़ की बोली लगाई। सनराइजर्स हैदराबाद ने 14.75 की बोली कर दी। पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जंग चली। पंजाब ने 18 करोड़ में खरीदा।

24 Nov 20244:58:10 PM
IPL Auction 2025 LIVE: लखनऊ के हुए डेविड मिलर

 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिट्ल्स के बीच जंग चली। लखनऊ ने बोली बढ़ाकर 7.50 करोड़ कर दिया। गुजरात को RTM के लिए पूछा गया और इस्तेमाल नहीं किया। लखनऊ ने 7.50 करोड़ खरीदा।

24 Nov 20244:54:10 PM
IPL Auction 2025 LIVE: SRH के हुए शमी

 कोलकाता और चेन्नई के बीच शुरुआती जंग चली। दोनों के बीच 8.25 करोड़ तक की जंग चली। इसके बाद लखनऊ ने बोली बढ़ा दी। कोलकाता ने 9.75 करोड़ में जीता। इसके बाद कोलकाता को RTM और सनराइजर्स हैदराबाद ने RTM का यूज किया। हैदराबाद ने 10 करोड़ RTM किया। हैदराबाद ने बोली जीती।

24 Nov 20244:49:18 PM
IPL Auction 2025 LIVE: दूसरे सेट की नीलामी जारी

 पहले सेट में 6 खिलाड़ी बिके। दूसरे सेट की नीलामी जारी है। दूसरे पहला नाम मोहम्मद शमी का निकाला। दो करोड़ बेस प्राइज है। 

24 Nov 20244:39:32 PM
IPL Auction 2025 LIVE: लखनऊ ने 27 करोड़ में पंत को खरीदा

 ऋषभ पंत पर शुरू में लखनऊ और बेंगलुरू में जंग चली। 11.50 के साथ हैदराबाद बोली में कूद पड़ी। इसके बाद लखनऊ और हैदराबाद में जंग हुई। आखिरी में ऋषभ पंत को लखनऊ ने 20.75 करोड़ में खरीदा। हालांकि, दिल्ली ने RTM का इस्तेमाल किया। लखनऊ ने 27 करोड़ की बोली लगाई। पंत ने श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने।

/

24 Nov 20244:30:15 PM
IPL Auction 2025 LIVE: दिल्ली के हुए मिचेल स्टार्क

 मुंबई और कोलकाता के बीच जंग चली। बाद में दिल्ली कैपिट्ल्स ने एंट्री मारी और बोली बढ़ा दी। बेंगलुरू ने 10.50 करोड़ के साथ बोली बढ़ा दी। दिल्ली और बेंगलुरू में जंग चली। अंत में दिल्ली ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

24 Nov 20244:24:15 PM
IPL Auction 2025 LIVE: गुजरात ने खरीदा जोस बटलर को

 गुजरात और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग चली। इसके बाद पंजाब ने बोली बढ़ा दी। इसके बाद गुजरात और पंजाब में जंग चलने लगी। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली बड़ा दी। फिर गुजरात और लखनऊ के बीच जंग चलती रही। गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ में खरीदा।

24 Nov 20244:18:48 PM
IPL Auction 2025 LIVE: श्रेयस अय्यर सबसे महंगे खिलाड़ी बने

 केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच लड़ाई चल रही है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स भी जंग में कूद गई। दिल्ली और केकेआर के बीच जंग चलने लगी। बाद में पंजाब किंग्स भी मैदान में आ गई। दिल्ली और पंजाब के बीच लड़ाई चली। पंजाब किंग्स ने बाजी मारी और 26.75 करोड़ में खरीदा। इससे पहले मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। वह 24.75 करोड़ रुपये में बिके थे। केकेआर ने खरीदा था।

24 Nov 20244:15:15 PM
IPL Auction 2025 LIVE: गुजरात ने रबाडा को खरीदा

  दूसरी बोली कगिसो रबाडा पर लगी। आरसीबी और मुंबई में जंग चली। फिर गुजरात ने एंट्री मारी। गुजरात टाइटंस ने 10.75 करोड़ में खरीदा। पंजाब किंग्स ने आरटीएम का इस्तेमाल नहीं किया। 

/

24 Nov 20243:57:25 PM
IPL Auction 2025 LIVE: पंजाब ने अर्शदीप सिंह को किया आरटीएम

 अर्शदीप सिंह के नाम की पहली पर्ची निकली। चेन्नई और दिल्ली के बीच जंग चली। उसके बाद गुजरात ने पैडल उठाया। इसके बाद आरसीबी भी जंग में कूद गई। फिर राजस्थान ने पैडल उठा दिया। आखिरी समय में सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली बढ़ा दी। आखिरी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 15.75 करोड़ में खरीद लिया, लेकिन पंजाब किंग्स ने आरटीएम का उपयोग कर 18 करोड़ रुपये में खरीद लिया। 

/

24 Nov 20243:42:49 PM
IPL Auction 2025 LIVE: जेद्दा में शुरू हुई नीलामी

 जेद्दा में सेट सज चुका है। फ्रेचाइजियों ने अपनी-अपनी सीट ले ली है। आईपीएल कमिश्नर ने ऑक्शन की आधिकरिक घोषणा कर दी है। 

24 Nov 20243:23:12 PM
IPL Auction 2025 LIVE: दूसरे सेट में चार भारतीय

 10 सेटों में आईपीएल की नीलामी होगी। दूसरे सेट में चार भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। युजवेंद्र चहल, डेविड मिलर, लियम लिविंगस्टन, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज मार्की सेट 2 में होंगे।

24 Nov 20243:20:12 PM
IPL Auction 2025 LIVE: नीलामी का समय

 24 और 25 नवंबर को नीलामी होनी है, दोनों दिनों का समय इस प्रकार है:-

24 नवंबर 2024, रविवार (भारतीय समयानुसार)

3.30 PM - 5 PM - खिलाड़ियों की नीलामी

5 PM - 5.45 PM - लंच

5.45 PM - 10.30 PM - खिलाड़ियों की नीलामी

25 नवंबर 2024, सोमवार (भारतीय समयानुसार)

3.30 pm - 5 pm - खिलाड़ियों की नीलामी

5 pm - 5.45 pm - लंच

5.45 जस - 10.30 pm - खिलाड़ियों की नीलामी

24 Nov 20242:10:48 PM
IPL Auction 2025 LIVE: वापसी आरसीबी में लौटेंगे राहुल

 केएल राहुल को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिटेन नहीं किया है। इस कारण वह नीलामी में उतर रहे हैं। ऐसे में देखने होगा कि राहुल किस टीम में जाते हैं। आरसीबी उनके लिए दांव खेल सकती है। देखना होगा कि राहुल अपनी पुरानी टीम में लौटते हैं या नहीं। 

24 Nov 20241:37:59 PM
IPL Auction 2025 LIVE: किसके पास है सबसे ज्याद पर्स

 इस नीलामी में सबसे कम खिलाड़ी पंजाब किंग्स ने रिटेन किए हैं। इसी कारण उसके पास सबसे ज्यादा पर्स है। पंजाब के पास 110.50 करोड़ रुपये का पर्स है। 

24 Nov 20241:29:21 PM
IPL Auction 2025 LIVE: देशी या विदेशी, किसके हिस्से आएगा सबसे महंगे खिलाड़ी का तमगा

 इस नीलामी में एक से एक दिग्गज उतर रहे हैं। ऐसे में मिचेल स्टार्क के आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी के रिकॉर्ड को खतरा है। देखना होगा कि उनका ये रिकॉर्ड भारत का ही कोई खिलाड़ी तोड़ता है या फिर कोई विदेशी खिलाड़ी तोड़ता है। पंत, केएल राहुल से स्टार्क के रिकॉर्ड को सबसे ज्यादा खतरा है। 

24 Nov 202412:17:56 PM
IPL Auction 2025 LIVE: कोलकाता ने इन खिलाड़ियों को रिटेन

केकेआर द्वारा रिटेन खिलाड़ी 

रिंकू सिंह- 13 करोड़ रुपये.
वरुण चक्रवर्ती- 12 करोड़ रुपये.
सुनील नरेन - 12 करोड़ रुपये.
आंद्रे रसेल - 12 करोड़ रुपये.
हर्षित राणा-  4 करोड़ रुप

24 Nov 202412:15:19 PM
IPL Auction 2025 LIVE: पंजाब के रिटेन खिलाड़ी

 पंजाब ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

शशांक सिंह- 5.5 करोड़ रुपये

प्रभसिमरन सिंह- 4 करोड़ रुपये

24 Nov 202412:13:56 PM
IPL Auction 2025 LIVE: आरसीबी ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

आरसीबी द्वारा रिटेन खिलाड़ी

विराट कोहली- 21 करोड़ रुपये
रजत पाटीदार- 11 करोड़ रुपये
 यश दयाल- 5 करोड़ रुपये.

24 Nov 202412:12:39 PM
IPL Auction 2025 LIVE: राजस्थान ने इन खिलाडियों पर जताया भरोसा

 राजस्थान रॉयल्स के रिटेन खिलाड़ी


संजू सैमसन- 18 करोड़ रुपये

यशस्वी जायसवाल-18 करोड़ रुपये

रियान पराग- 14 करोड़ रुपये

ध्रुव जुरेल- 14 करोड़ रुपये

शिमरॉन हेटमायर- 11 करोड़ रुपये

संदीप शर्मा- 11 करोड़ रुपये

24 Nov 202412:08:14 PM
IPL Auction 2025 LIVE: लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा रिटेन खिलाड़ी

 लखनऊ सुपर जायंट्स के रिटेन खिलाड़ी

निकोलस पूरन-  21 करोड़ रुपये

रवि बिश्नोई- 11 करोड़ रुपेय

मयंक यादव- 11 करोड़ रुपये

मोहसिन खान-  4 करोड़ रुपये

आयुष बडोनी-  4 करोड़ रुपये

24 Nov 202412:06:18 PM
IPL Auction 2025 LIVE: सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेन खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

हेनरिक क्लासेन – 23 करोड़ रुपये
पैट कमिंस – 18 करोड़ रुपये
अभिषेक शर्मा – 14 करोड़ रुपये
ट्रैविस हेड – 14 करोड़ रुपये
नीतीश कुमार रेड्डी – 6 करोड़ रुपये

24 Nov 202412:04:47 PM
IPL Auction 2025 LIVE: गुजरात टाइटंस के रिटेन खिलाड़ी

 गुजरात टाइटंस के रिटेन खिलाड़ी

राशिद - 18 करोड़ रुपये

गिल - 16.50 करोड़ रुपये

साई सुदर्शन - 8.50 करोड़ रुपये

राहुल तेवतिया - 4 करोड़ रुपये

शाहरुख खान - 4 करोड़ रुपये

24 Nov 202412:02:57 PM
IPL Auction 2025 LIVE: दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा रिटेन खिलाड़ी 

अक्षर पटेल- 16.5 करोड़ रुपये

कुलदीप यादव- 13.25 करोड़ रुपये

ट्रिस्टन स्टब्स- 10 करोड़ रुपये

अभिषेक पोरेल- 4 करोड़ रुपये

24 Nov 202411:58:05 AM
IPL Auction 2025 LIVE: मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन खिलाड़ी

 मुंबई इंडियंस के द्वारा रिटेन खिलाड़ी

जसप्रित बुमराह 18 करोड़ रुपये
हार्दिक पांड्या 16.35 करोड़ रुपये
रोहित शर्मा 16.30 करोड़ रुपये
सूर्यकुमार यादव 16.35 करोड़ रुपये
तिलक वर्मा 8 करोड़ रु रुपये

24 Nov 202411:52:43 AM
IPL Auction 2025 LIVE: सीएसके के रिटेन खिलाड़ी

 पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

ऋतुराज गायकवाड़- 18 करोड़

रवींद्र जडेजा- 18 करोड़

मथीसा पथिराना- 13 करोड़

शिवम दुबे-12 करोड़

महेंद्र सिंह धोनी- 4 करोड़

24 Nov 202411:22:22 AM
IPL Auction 2025 LIVE: रिकॉर्ड टूटना तय

 इस बार आईपीएल की नीलामी में कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं क्योंकि कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इसमें उतरने का फैसला किया है। सभी की नजरें ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, डेविड मिलर, यजुवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जोस बेटलर, मिचेल स्टार्क जैसे नामी खिलाड़ियों पर होंगी। फ्रेंचाइजियों इन पर जमकर पैसे बरसा सकती हैं। 

24 Nov 202411:14:11 AM
IPL Auction 2025 LIVE: आज लगेगा खिलाड़ियों का मेला

जिस दिन का कई फैंस को इंतजार था आज वो दिन आ गया है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए नीलामी आज होनी है। जेद्दा में आज खिलाड़ियों का मेला सजेगा और 10 फ्रेंचाइजियां अपनी पसंद के खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। पूरे क्रिकेट जगत की नजरें इस नीलामी पर होंगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us