1 | 19.6 | शॉर्ट रन!!! ओह!! एक बड़ी चूक हुई अभिषेक द्वारा| ये एक रन आपको अंत में महंगा पड़ सकता है| हैदराबाद ने दिल्ली के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा है| बैकफुट से गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ पुल किया था| पहला रन तेज़ी से लिया और दूसरे की मांग करते हुए उसे पूरा ज़रूर किया लेकिन पहले रन के दौरान बल्ला क्रीज़ में नहीं डाल पाए थे जिसकी वजह से शॉर्ट रन हुआ| |
0 | 19.5 | एक और लेग बाई, एक और सिंगल!!! कमाल का ओवर रहा रबाडा द्वारा| पूरी तरह से बल्लेबाज़ को बाँधकर रखा है यहाँ पर| |
0 | 19.4 | आउट!! कैच आउट!! 41 रन बनाकर आउट हुए केन| एक बेहतरीन पारी का अंत एक शानदार गेंदबाज़ द्वारा हुआ| सीधा मिड विकेट फील्डर के हाथों में मार बैठे| आगे थी गेंद लेकिन उसपर दूरी नहीं हासिल कर पाए मिड विकेट की तरफ| रबाडा द्वारा कमाल का स्पेल और एक बड़ी विकेट हासिल करते हुए अपना दमखम दिखाया| 160/4 हैदराबाद| |
1 | 19.3 | पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| अच्छा ओवर गुज़रता हुआ रबाडा द्वारा| |
0 | 19.2 | धीमी गति से डाली गई गेंद को पुल मारने गए थे लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़| |
0 | 19.1 | लेग बाई के रूप में आया रन| पुल मारने गए थे लेकिन गति से बीट हुए और शरीर पर खा बैठे| एक रन मिला| |
19 ओवर | रन : 159/3 | रन रेट : 8.37
6 | 18.6 | छक्का!! अब्दुल समद स्पेशल!!! ओहोहो, पहले ही मैच में अपनी छांप छोड़ता हुआ ये युवा खिलाड़ी| आगे डाली गई थी गेंद लेकिन उसे बड़ी ताक़त से मारा और गेंद को सीमा रेखा के पर पहुँचाया| 158/3 हैदराबाद| |
4 | 18.5 | टॉप एज और युवा खिलाड़ी को मिलेगा भाग्य का चौका!! पहली बाउंड्री उनके इंडियन टी20 करियर में आती हुई| उम्मीद करेंगे कि उनके करियर में इसकी झड़ी लग जाए| बाउंसर डाली थी जिसे पुल करने गए और टॉप एज दे बैठे थे| |
0 | 18.4 | स्विंग एंड मिस!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को क्रॉस मारने गए और बीट हुए समद| |
1 | 18.3 | खूबसूरत पुल शॉट!! गेंद को जल्दी परख लिया था लेकिन स्क्वायर लेग फील्डर को नहीं बीट कर पाए| एक ही रन से सहमत होना पड़ेगा| |
1 | 18.2 | पहली ही गेंद पर समद बड़े शॉट के लिए गए लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद| एक ही रन मिल पायेगा| |
1 | 18.1 | बेहतरीन यॉर्कर| ऑफ़ साइड पर उसे प्लेस करते हुए रन हासिल किया| |
18 ओवर | रन : 145/3 | रन रेट : 8.06
1 | 17.6 | टैप करते हुए ऑफ़ साइड पर सिंगल हासिल किया| एक सफल ओवर हुआ समाप्त| |
0 | 17.5 | आउट!! कैच आउट!!! अहम मौके पर बड़ी विकेट हासिल हुई| 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे बेयर्सटो| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को हीव करने गए लेकिन बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद| मिड ऑफ़ की दिशा में हवा में खिल गयी जहाँ नीचे आते हुए नोकिया ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 145/3 हैदराबाद| |
0 | 17.4 | धीमी गति की गेंद को पुल मारने गए बल्लेबाज़ लेकिन चूके| |
2 | 17.3 | नॉट आउट!!! एक बार फिर से रन आउट होने से बचे जॉनी| कवर्स की तरफ गेंद को ड्राइव करने गए थे और पहला रन लेने के बाद दूसरे की मांग थी लेकिन केन ने वापिस भेजा| बेल्स उड़ाई गई लेकिन सेफ रहे बल्लेबाज़| |
0 | 17.2 | छोटी लेंथ की गेंद को पुल करने गए लेकिन चकमा खा गए| |
2 | 17.1 | नॉट आउट!!! बाल बाल बचे बेयर्सटो यहाँ भी| इसी के साथ उनका अर्धशतक भी पूरा हुआ यहाँ पर, एक धीमी पारी लेकिन टीम के लिए काफी सहायक| लेग साइड पर गेंद को खेला था और पहला रन तेज़ी से लिया| दूसरे की मांग और अंत में उसे हासिल किया| |
17 ओवर | रन : 140/2 | रन रेट : 8.24
1 | 16.6 | सिंगल!! इसी के साथ हुई एक बड़े ओवर की समाप्ति| 12 रन आये इस ओवर से, शॉटपिच बॉल को फाइन लेग की ओर पुल कतए हुए सिंगल पूरा किया| |
1 | 16.5 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| 1 रन मिला| |
4 | 16.4 | चौका !!! बैक टू बैक आती हुई बाउंड्री| विलियमसन का बल्ला बोल रहा है| इस बार लॉन्ग ऑन के ऊपर से खेला| आगे डाली गई गेंद को| फील्डर पीछे मौजूद नही| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| |
4 | 16.3 | चौका !!!! कैच का मौका लेकिन फील्डर बाउंड्री लाइन से काफी आगे थे जिसके कारण हैदराबाद के स्कोर में होगा चार रनों का इज़ाफा| पैड्स लाइन पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| धवन वहां मौजूद लेकिन सीमा रेखा के थोड़े आगे थे| जिसके कारण गेंद उसके सर के ऊपर से निकाल गई| एक टप्पा खाकर बॉल सीमा रेखा के पार मिला चार रन| |
1 | 16.2 | पैड्स लाइन पर डाली गई लो फुल टॉस बॉल को मिड विकेट की दिशा में पुश किया| 1 रन आया| |
1 | 16.1 | शॉट थर्ड मैन पर खड़े फील्डर, लेकिन सिंगल लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को गाइड किया| थर्ड मैन की ओर 1 रन मिला| |
16 ओवर | रन : 128/2 | रन रेट : 8
1 | 15.6 | सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| छोटी लेंथ की गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| एक ही रन मिला| 11 रन इस ओवर से आये| 16 के बाद 128/2 हैदराबाद| |
4 | 15.5 | चौका!! एक और बाउंड्री केन द्वारा| जी हाँ इसे ही कहते हैं अनुभव, हाई क्वालिटी खिलाड़ी का हाई क्वालिटी शॉट| चतुराई के साथ गैप हासिल करते हुए गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाते हुए| |
4 | 15.4 | चौका!!! काफी ज़रुरत थी इस तरह के शॉट की| करारा पुल शॉर्ट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| |
1 | 15.3 | शॉर्ट आर्म जैब!! सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर, डीप में फील्डर तैनात| |
1 | 15.2 | पंच किया ऑफ़ साइड पर बड़ी आसानी से गेंद को एक रन के लिए| |
0 | 15.1 | पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर खेला ज़रूर लेकिन गैप नहीं मिला| |
15 ओवर | रन : 117/2 | रन रेट : 7.8
3 | 14.6 | शानदार फील्डिंग वहां पर मार्कस स्टोइनिस दवारा देखने को मिली| अपनी टीम के लिए 1 रन बचाया| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट दिशा में खेला| गैप में गई बॉल, लॉन्ग ऑन से भागते हुए स्टोइनिस आए और अपने दायें ओर डाईव लगाकर बॉल को फील्ड किया| उलटे हाथों से गेंद को फेका जिसकी वजह से तीसरा रन लेने का मौका बन गया| |
2 | 14.5 | ओवरपिच बॉल को मिड ऑफ के ऊपर से खेला| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के ऊपर से निकाल गई गेंद| फील्डर उसके पीछे गए| लेकिन 2 रन लेने से नही रोक पाएगे| |
1 | 14.4 | ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए तेज़ी से 1 रन के लिए भागे और पूरा भी किया| फील्डर पर दबाब बनाते हुए दोनों बल्लेबाज़| |
1 | 14.3 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पंच किया| 1 रन मिला| |
1 | 14.2 | लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल किया| 1 रन ही आया| |
1 | 14.1 | विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| 1 रन बन पाया| |
14 ओवर | रन : 108/2 | रन रेट : 7.71
1 | 13.6 | ड्राइव करते हुए सिंगल मिला और इसी के साथ मिश्रा जी का शानदार स्पेल भी हुआ समाप्त| अपने 4 ओवर में 35 रन देकर दो बड़े विकेट हासिल किये| 14 ओवर की समाप्ति के बाद 108/2 हैदराबाद| बाकी बचे 6 ओवर में कुछ बड़े शॉट्स की दरकार| |
1 | 13.5 | लेग साइड पर हलके हाथों से बल्ले का मुंह बंद करते हुए सिंगल हासिल किया| |
1 | 13.4 | बैकफुट से कवर्स की दिशा में खेला इस बार और रन हासिल किया| |
4 | 13.3 | हवा में थी गेंद| कवर फील्डर के ऊपर से ड्राइव किया| गेंद में कोई खराबी नहीं थी लेकिन क्लास है ये खिलाड़ी| कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए ड्राइव किया और इनसाइड आउट शॉट लगाकर चौका मारा| |
1 | 13.2 | मिड ऑफ़ पर पुश करते हुए सिंगल चुराया| |
1 | 13.1 | लॉन्ग ऑफ पर गेंद को पुश करते हुए सिंगल के साथ 100 रन बोर्ड पर पूरे किये| |
13 ओवर | रन : 99/2 | रन रेट : 7.62
0 | 12.6 | विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ की दिशा में खेला| लेकिन इस बार रन नही मिल सकेगा यहाँ पर बल्लेबाज़ को फील्डर के हाथ में गई इस बार बॉल| |
1 | 12.5 | मिस्फील्ड हुई यहाँ पर पृथ्वी शॉ से| आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| अपने बाये ओर डाईव लगाकर बल्ले को फील्ड करने का प्रयास| गेंद हाथ में नही आई डीप कवर्स की दिशा में गई, 1 रन मिला| |
1 | 12.4 | ओवर पिच बॉल को मिड ऑफ की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल| 1 रन आसानी से आया| |
1 | 12.3 | पैड्स लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में पुश करते हुए, 1 रन लिया| |
1 | 12.2 | विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल| लेकिन तेज़ी से 1 रन लेने में हुए कामयाब| |
1 | 12.1 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पंच किया| 1 रन मिला| |
12 ओवर | रन : 94/2 | रन रेट : 7.83
1 | 11.6 | लॉन्ग ऑन पर गेंद को पुश किया और सिंगल के साथ अपना खाता खोला विलियमसन ने यहाँ पर| एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| 12 के बाद 94/2 हैदराबाद| |
1 | 11.5 | ड्राइव करते हुए स्लाइडर गेंद को लॉन्ग ऑफ़ पर सिंगल हासिल किया| |
0 | 11.4 | बेहतरीन फील्डिंग मिश्रा द्वारा अपनी ही गेंद पर| अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका| |
0 | 11.3 | आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया| |
0 | 11.2 | आउट!!! कैच आउट!!! अमित मिश्रा को मिली दूसरी विकेट| इनफॉर्म बल्लेबाज़ मनीष पांडे निराश होकर लौटते हुए| मिश्रा जी को अय्यर ने जिस काम के लिए गेंद थमाई थी उसे बखूबी पूरा करते हुए| मनीष पांडे 3 रन बनाकर लौटे पवेलियन| ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को जल्द ही खेल गए मनीष| बल्ले और गेंद का सही समपर्क नही| हवा में गई बॉल मिड विकेट की दिशा की ओर| फील्डर वहां मौजूद, कगिसो रबाडा ने किया आसान सा कैच| 92/2 हैदराबाद| |
1 | 11.1 | आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| 1 रन मिला| |
11 ओवर | रन : 91/1 | रन रेट : 8.27
1 | 10.7 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| 1 रन मिला| |
4 | 10.6 | चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| गैप में गई बॉल| फील्डर मिड ऑन से भागते हुए आए लेकिन गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर जाने से नही रोक सके| मिला चार रन| |
1 | 10.5 | मिड ऑफ की दिशा में पंच किया 1 रन आया| |
1 | 10.4 | पैड्स लाइन की बॉल को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 1 रन लिया| |
0 | 10.3 | वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
1 | 10.2 | ऊपर डाली हुई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप मिला यहाँ पर और 1 रन लेने में हुए कामयाब| |
0 | 10.1 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पंच किया| रन नही मिला| |
10 ओवर | रन : 82/1 | रन रेट : 8.2
4 | 9.6 | चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक सफ़ल ओवर कह सकते हैं इसे| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट करते हुए चौका हासिल किया| 10 के बाद 82/1 हैदराबाद| |
0 | 9.5 | आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया, रन का मौका नहीं बन पाया| |
1 | 9.4 | क्या ये कैच था, शायद हाँ लेकिन एक मुश्किल मौका मिश्रा के पास जिस से चूक गए| आगे की गेंद को सामने ड्राइव किया था और एक रन हासिल किया| |
0 | 9.3 | आउट!!! कैच आउट!!! कमाल का रिव्यु मिश्रा जी द्वारा जो सफल हुआ| जिस विकेट की तलाश थी मिश्रा जी ने वो दिलाई| आपकी ताक़त आपकी कमजोरी बन गई| रिवर्स स्वीप के चक्कर में आउट हुए वॉर्नर| गेंद ग्लव्स से लगकर कीपर पन्त के दस्तानों की ओर गई जहाँ उन्होंने एक बेहतरीन कैच पकड़ा| अपील हुई थी पन्त द्वारा जोरदार, अम्पायर सहमत नहीं दिखे जिसके बाद तुरन्त रिव्यु लिया गया| रिप्ले में देखने पर पता चला स्निको मीटर में कि गेंद ग्लव्स को चूमते हुए कीपर के दस्तानों की ओर प्रस्थान कर गई| 76/1 हैदराबाद| |
0 | 9.2 | एक बार फिर से उसी शॉट का इस्तेमाल किया लेकिन बीट हुए बल्लेबाज़| |
4 | 9.1 | रिवर्स स्वीप और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं वॉर्नर जिसका नमूना उन्होंने यहाँ पर पेश किया है| सही लाइन की गेंद को आराम से खेला गैप में और चौका हासिल किया| |
9 ओवर | रन : 73/0 | रन रेट : 8.11
1 | 8.8 | एक और सिंगल इस बार दोनों बल्लेबाजों ने लगातार एक-एक कर के रन निकाल रहे है| ओवर से एक बड़ा हिट लगाकर सिंगल के लिए जा रहे है| इस बार मिड ऑफ की ओर पुश किया| 1 रन हासिल हुआ| |
1 | 8.7 | ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिश में कट किया| 1 रन हासिल हुआ| |
1 | 8.6 | विकेट लाइन की गेंद को कवर्स की ओर पंच किया| 1 रन आया| |
6 | 8.5 | छक्का!!! वॉर्नर ने आपको वॉर्न कर दिया है इस छक्के के साथ| गेंदबाज़ी में कुछ जूझते हुए नज़र आ रहे है इशांत| पहले दो गेंद लेग स्टंप के बाहर डाली| फिर आगे की ओर डाला जिसका पूरा फ़ायदा वॉर्नर ने उठाया| सीधे बल्ले से गेंदबाज़ के ऊपर से खेला| बॉल गई सीधे स्त्नद में मिला सिक्स| |
1 | 8.4 | इस बार ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में पंच किया| गैप में गई बॉल 1 रन आया| |
0 | 8.3 | एक और वाइड!!! लगातार लेग स्टंप पर गेंदबाज़ी करते हुए इशांत| लेकिन इस बार लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई बॉल| अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
2 | 8.2 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, 2 रन हासिल हुआ| |
0 | 8.1 | वाइड !!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| |
8 ओवर | रन : 60/0 | रन रेट : 7.5
0 | 7.6 | ओह!!! जिसकी हम बात कर रहे थे ऐसा ही हुआ| रुककर आई बल्ले पर गेंद| जल्दी खेल बैठे शॉट, हवा में रही थी गेंद लेकिन भाग्यशाली रहे वॉर्नर कि फील्डर के हाथों में नहीं गई गेंद| 8 के बाद 59/0 हैदराबाद, एक ठोस शुरुआत| |
1 | 7.5 | आगे डाली गई गेंद| सामने की ओर मारा और सिंगल हासिल किया| |
2 | 7.4 | फिर से दो रन!!! मानो बड़े शॉट्स नहीं इनपर ही दोनों बल्लेबाजों ने ध्यान दे दिया है| मिड विकेट की दिशा में कुछ इस तरह से खेल रहे कि दो रन भाग सके| |
1 | 7.3 | गुड लेंथ बॉल को वॉर्नर ने ऑफ़ साइड पर पुश किया और रन हासिल किया| |
1 | 7.2 | मिड ऑफ़ की तरफ पुश करते हुए सिंगल हासिल किया| |
2 | 7.1 | एक और डबल!!! ये अच्छा लगा देखकर| एक की जगह दो चुरा रहे मानो ओलम्पिक में दौड़ रहे| हलके हाथों से मिड ऑन की दिशा में खेला और फील्रडर को थकाते हुए रन चुराए| |
7 ओवर | रन : 52/0 | रन रेट : 7.43
2 | 6.6 | एक और बेहतरीन रनिंग, या कमाल का क्रिकेट भी कह सकते हैं| आप बड़े बड़े शॉट्स नहीं लगा पा रहे तो कोई बात नहीं, ऐसे ही करके एक एक दो दो रन चुराइए| काफी महंगा ओवर रहा ये, इससे आये 14 रन, 7 ओवर के बाद 52/0 हैदराबाद| |
2 | 6.5 | बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच वॉर्नर और बेयर्सटो द्वारा| एक को दो में तब्दील किया| बड़े मैदान का पूरा फायदा उठाते हुए| हलके हाथों से गेंद को फ्लिक किया और दो रन चुरा लिए| |
1 | 6.4 | समझदारी के साथ गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया और रन हासिल किया| |
6 | 6.3 | छक्का!!! मैच का पहला मैस्किमम| इससे ज़रूर कुछ आत्मविश्वास आया होगा उन्हें| थोड़ा धीमी गति की गेंद थी जिसे स्लॉग किया मिड विकेट की तरफ| कोई फील्डर नहीं और गेंद निकल गई छह रनों के लिए| |
2 | 6.2 | पैड्स लाइन की गेंद को जॉनी ने पैडल स्वीप किया और दो रन हासिल किया| |
1 | 6.1 | बैकफुट पंच ऑन साइड पर जहाँ से सिंगल मिल गया| |
6 ओवर | रन : 38/0 | रन रेट : 6.33
1 | 5.6 | पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए सिंगल पूरा किया| |
4 | 5.5 | चौका !!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट करने का प्रयास| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल फाइन लेग की दिशा में गई| सीधे सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| |
6 | 5.4 | छक्का !!! यह पहला सिक्स पारी का कप्तान के बल्ले से आता हुआ| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन कोई मौका नही फील्डर के पास गेंद गई स्टैंड में मिला सिक्स| |
0 | 5.3 | लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करने गए जॉनी बेयर्सटो| बॉल सीधे पैड्स को लगती हुई मिड ऑन की दिशा में गई| लेग बाई के रूप में 1 रन आया| |
1 | 5.2 | मिड ऑफ की दिशा में पंच किया| 1 रन मिला| |
1 | 5.1 | कैच ड्रॉप!! 9 रनों पर जॉनी बेयर्सटो को मिला जीवनदान| कैच का मौका था मिड ऑन पर अय्यर के पास, एक बेहतरीन प्रयास लेकिन डाईव लगाने के बाद भी गेंद को लपक नही पाए| इनस्विंग गेंद तेज़ी से टप्पा खाकर अन्दर ओर आई| बेयर्सटो उसे मिड ऑन के ऊपर से खेलने गए| बल्ले के ऊपर लगती हुई बॉल हवा में गई| फील्डर अय्यर अपने आगे की ओर भागते हुए डाईव लगाया| लेकिन बॉल हाथ को लगती हुई निकाल गई ज़मीन की ओर| बाल बाल बचे बल्लेबाज़| इसी बीच तेज़ी से दोनों बल्लेबाजों ने 1 रन पूरा किया| |
5 ओवर | रन : 24/0 | रन रेट : 4.8
0 | 4.6 | नॉट आउट!!! अम्पायर्स कॉल के कारण बच गए बेयर्सटो वरना उन्हें पवेलियन लौटना पड़ जाता| इनस्विंगर थी जो पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई| क्रॉस खेलने गए थे और गेंद तेज़ी से अंदर की तरफ आ गई| फ्रंट पैड्स पर लगी| जिसके बाद बड़ी अपील हुई और अम्पायर ने नॉट आउट दिया| फील्डिंग टीम ने काफ़ी देर सोचने के बाद रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद विकटों के काफी उपरी हिस्से पर लग रही थी जिसकी वजह से फ़ील्ड अम्पायर का फ़ैसला जो नॉट आउट था उसी पर थर्ड अम्पायर ने मुहर लगाई| |
1 | 4.5 | रन आउट का मौका!! डायरेक्ट हिट की दरकार लेकिन चूक गए कवर्स फील्डर| ओह!! अगर ये विकेटों पर लगती तो बल्लेबाज़ का होता टाटा बाय बाय| कवर्स की दिशा में गेंद को खेलकर रन भाग खड़े हुए थे वॉर्नर और गेंदबाज़ी छोर पर रन आउट होने से बच गए| |
1 | 4.4 | क़दमों का इस्तेमाल| गेंद की पिच तक आये और हीव करने का प्रयास किया| बल्ले पर ठीक तरह से नहीं आई, एक ही रन मिला| |
0 | 4.3 | एक बार फिर से ठीक तरह से आई नहीं गेंद| बल्ले पर लगने के बाद पैड्स से टकरा गई| कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ| |
1 | 4.2 | सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| अभी भी बड़े शॉट्स देखने को नहीं मिले हैं| जिस रणनीति के साथ उतरे हैं उसपर अमल भी करते हुए| दिल्ली डिसिप्लिन में दिख रही| लेग साइड पर गेंद को खेला एक रन के लिए| |
0 | 4.1 | लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| |
4 ओवर | रन : 20/0 | रन रेट : 5
0 | 3.6 | एक और डॉट बॉल!! ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| सीधे फील्रडर के हाथ में गई गेंद| रन का मौका नही बन पाया| |
0 | 3.5 | बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली| बेयर्सटो झुके और जाने दिया कीपर की तरफ| रन नही हुआ| |
1 | 3.4 | शानदार गेंदबाज़ी देखने को मिल रही है दिल्गेंली की ओर से, अभी तक दोनों बल्लेबाजों को बड़ा हिट नही लगाने दिया है| पैड्स लाइन पर डाली हुई गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया 1 रन ही मिला| |
1 | 3.3 | इनस्विंग गेंद तेज़ी से टप्पा खाकर तेज़ी से अन्दर की ओर आई| मिड ऑफ की दिशा में पंच करने का प्रयास| लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई बॉल| पैड्स को लगती हुई कीपर की ओर गई| तेज़ी से भागते हुए दोनों बल्लेबाजों ने 1 रन चुराया| |
1 | 3.2 | सिंगल!!! इस बार निकाल लेगे बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल किया| 1 रन मिला| |
0 | 3.1 | आगे डाली गई गेंद को शॉट कवर्स की दिशा में पंच किया| फील्डर वहां मौजूद| रन नही मिला| |
3 ओवर | रन : 17/0 | रन रेट : 5.67
1 | 2.6 | सिंगल के साथ हुई इशांत के एक बेहतरीन ओवर की समाप्ति| पूरी तरह से बल्लेबाजों को बांधकर रखा यहाँ पर और एक बही बड़े शॉट नहीं लगाने दिए| 3 के बाद 17/0 हैदराबाद, इसे एक समझ बूझ भरी शुरुआत कह सकते हैं| लेकिन दोस्तों अभी वॉर्नर बम फूटना बाकी है| |
1 | 2.5 | ऑफ़ स्टम्प की लाइन के बाहर डाली गई थी गेंद| जॉनी ने उसे कट किया पॉइंट की तरफ और सिंगल हासिल किया| कसी हुई लाइन पर इशांत करते हुए गेंदबाज़ी| |
0 | 2.4 | छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| |
1 | 2.3 | इस बार सिंगल मिल पायेगा क्योंकि पैड्स पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| इसी बीच इशांत गेंदबाजी पिच के बीच में आये और अम्पायर द्वारा उन्हें पहली चेतावनी दी गई है| |
0 | 2.2 | बेहतरीन गेंदबाजी इशांत द्वारा| बिलकुल रूम नहीं दे रहे हैं उन्हें यहाँ पर| एक बार फिर से ऑफ़ साइड पर खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया| |
0 | 2.1 | धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद इशांत द्वारा जिसे पंच किया वॉर्नर ने ऑफ़ साइड पर| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| |
2 ओवर | रन : 14/0 | रन रेट : 7
0 | 1.6 | फुल टॉस बॉल सीधे जॉनी बेयर्सटो के थाई पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ के हाथ से शायद बॉल स्लिप हो गई थी| जिसके कारण सीधे बेयर्सटो की ओर फुल टॉस आई| मिड विकेट पर खेलने का प्रयास जॉनी दवारा| बल्ले पर नही आई गेंद थाई पैड्स को जा लगी| थोडा दर्द में नज़र आते हुए बल्लेबाज़ उम्मीद है जायदा चोट नही लगी हो| |
0 | 1.5 | पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद इस बार नही होगा रन| |
1 | 1.4 | आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की दिशा में पंच किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन तेज़ी से पूरा सिंगल पूरा करेंगे बल्लेबाज़| |
0 | 1.3 | विकेट लाइन की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| रन नही हो सका| |
4 | 1.2 | चौका !!! पहली बाउंड्री इस पारी की डेविड वॉर्नर के बल्ले से आती हुई| ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑन के ऊपर से खेला| फील्डर बॉल के पीछे गए लेकिन रोकने में हुए नाकाम| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर मिला चार रन| |
0 | 1.1 | आगे डाली गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में पुश किया| फील्डर के हाथ में गई बॉल| रन का मौका नही बन पाया| |
1 ओवर | रन : 9/0 | रन रेट : 9
1 | 0.6 | सिंगल के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति| बाउंड्री तो नहीं आई इस ओवर से लेकिन फिर भी 9 रन बन गए| एक अच्छी शुरुआत हैदराबाद द्वारा| छोटी लेंथ की गेंद को बैकफुट से पंच करते हुए ऑफ़ साइड से रन चुराया| |
3 | 0.5 | बेहतरीन फ़ील्डिंग शॉ द्वारा पॉइंट बाउंड्री पर| डाईव लगाकर गेंद को रोका और निश्चित ही एक चौका बचाया| |
2 | 0.4 | दो रनों के साथ बेयर्सटो ने भी अपना खाता खोला| मिड ऑन की तरफ सीधे बल्ले से पुश किया| काफी आगे थे अय्यर वहां पर इसलिए डाईव लगाने के बाद भी गेंद को रोक नहीं पाए| मिड ऑफ़ फील्डर ने बाकी का काम किया| |
1 | 0.3 | पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला और गैप से बड़ी आसानी से रन चुरा लिया| |
2 | 0.2 | दो रनों के साथ हुई रन बोर्ड की शुरुआत| मिस्फील्ड हुई वहां पर हेटमायर द्वारा| डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन गेंद उनके नीचे से निकल गई थी| एक की जगह दो रन मिल जायेगा| |
0 | 0.1 | पवेलियन एंड के विपरीत छोर से एक स्लिप और एक गली लेकर इशांत तैयार, स्ट्राइक पर वॉर्नर| लीव, वो भी टी20 मुकाबले में, ऐसा काफी कम देखने को मिलता है| सटीक लाइन पर रखी गई थी गेंद| स्विंग भी देखने को मिली यहाँ पर इशांत द्वारा| काफी लम्बे समय बाद गेंद करने आये और एक बेहतर शुरुआत| डॉट बॉल के साथ हुई एक शानदार और रोमांचक मुकाबले की शुरुआत| |