136 तरह के बांस उगाता है भारत, दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक; अमेरिका-यूके और UAE समेत कौन-कौन खरीदार
आज 18 सितंबर को विश्व बांस दिवस (World Bamboo Day 2025) मनाया जा रहा है। भारत बांस उत्पादन में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है जहाँ 136 प्रजातियाँ 13.96 मिलियन हेक्टेयर में उगाई जाती हैं। मध्य प्रदेश बांस उत्पादन में सबसे आगे है। भारत से यूके यूरोपीय देश अमेरिका श्रीलंका भूटान और यूएई जैसे देशों को बांस और इसके उत्पाद निर्यात किए जाते हैं।

नई दिल्ली। आज गुरुवार 18 सितंबर को विश्व बांस दिवस (World Bamboo Day 2025) मनाया जा रहा है। भारत बांस की खेती के मामले में काफी आगे है। वास्तव में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांस उत्पादक देश है। बांस का अधिकतर उत्पादन पूर्वोत्तर राज्यों, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में होता है। इनमें मध्य प्रदेश बांस के उत्पादन के मामले में सबसे आगे है।
भारत से कई देशों में बांस का निर्यात भी किया जाता है। आगे जानिए भारत से कौन-कौन से देश बांस खरीदते हैं।
कितने बड़े स्तर पर होती है खेती
नेशनल बैम्बू मिशन के अनुसार भारत में बांस की 136 प्रजातियां उगाई जाती हैं। वहीं बांस की खेती 13.96 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है।
व्यापार के लिए कौन सी प्रजातियां हैं सबसे खास
कमर्शियल उद्देश्य के लिए भारत में बांस की 10 प्रजातियां ज्यादा खास हैं। इनमें बम्बुसा टुल्डा, बैम्बोस, बम्बुसा बलूका, पॉलीमॉर्फा, बम्बुसा नूतन, डेंड्रोकैलेमस एस्पर, डेंड्रोकैलेमस हैमिल्टन, थायरोस्टैचिस ओलिवेरी और मेलोकेन्ना बेसीफेरा शामिल हैं।
अलग-अलग राज्यों में विभिन्न भाषाओं में बांस की इन प्रजातियों के को अलग-अलग नामों से जाना जाता है।
कौन-कौन से देश खरीदते हैं भारत से बांस
जो देश भारत से बांस खरीदते हैं, उनमें यूके और अन्य यूरोपीय देशों (फ्रांस-जर्मनी समेत) के अलावा अमेरिका, श्रीलंका, भूटान और यूएई शामिल हैं। बांस के अलावा इससे बने प्रोडक्ट्स का भी निर्यात किया जाता है।
- हैंडीक्राफ्ट्स और फर्नीचर : भारतीय निर्यातक बांस के फर्नीचर, टोकरियाँ और वॉल पैनल जैसी वस्तुएँ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भेजते हैं
- वस्त्र : भारतीय बांस का उपयोग कालीन, गलीचे और कपड़ों के लिए वस्त्र बनाने में किया जाता है, जिनका निर्यात किया जाता है
- अंकुर और खाद्य पदार्थ : भारत खाने योग्य बांस के अंकुर भी निर्यात करता है, खासकर भूटान जैसे पड़ोसी देशों को
- चारकोल : बांस का कोयला और अन्य प्रोसेस्ड प्रोडक्ट्स भारत के निर्यात पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं
कौन क्या मंगाता है
भूटान : 2023 में, भूटान ने काफी भारतीय बांस मंगाया। उस साल, इसने 12 लाख डॉलर से अधिक मूल्य के 1 करोड़ किलोग्राम से अधिक बांस खरीदे
अमेरिका : अमेरिका भारतीय बांस के उत्पादों और हस्तशिल्प, जिनमें फर्नीचर और वस्त्र शामिल हैं, का एक बड़ा इम्पोर्टर है
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) : यूएई भारतीय बांस उत्पादों में बांस का कोयला और टहनियाँ तक मंगाता है
श्रीलंका : दक्षिण एशिया का यह देश भी भारत से विभिन्न प्रकार के बांस उत्पादों का आयात करता है
ये भी पढ़ें - SBI-HDFC और टाटा के भरोसे वाली इस छोटी सी कंपनी का Stock बना तूफान! लगा 20% अपर सर्किट; 1 महीने में दे चुका 32% रिटर्न
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।