सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

M Cap: टॉप-10 कंपनियों में से 6 का मार्केट कैप 1.19 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, RIL और ITC रहे टॉप गेनर्स

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Sun, 09 Jul 2023 11:32 AM (IST)

Share Market of This Week पिछले हफ्ते शेयर बाजार ने नए रिकॉर्ड दर्ज किया है। पिछले सप्ताह 10 सबसे मूल्यवान ...और पढ़ें

six of top 10 firms add rs 98235 cr in mcap
six of top 10 firms add rs 98235 cr in mcap

 नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Stock Market Investors Wealth: देश के टॉप-10 कंपनियों में से 6 कंपनियों ने पिछले हफ्ते 1,19,763.25 लाख करोड़ रुपये जोड़े। इसमें सबसे ज्यादा फायादा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और आईटीसी को हुआ है। पिछले हफ्ते बाजार में समग्र सकारात्मक रुझान देखने को मिले थे। आइए, जानते हैं कि इस हफ्ते कौन- सी कंपनी टॉप-10 फर्म है ?

पिछले हफ्ते, 30-शेयर बीएसई बेंचमार्क 561.89 अंक या 0.86 प्रतिशत उछल गया। 7 जुलाई को सेंसेक्स 65,898.98 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

टॉप-10 फर्मों की मूल्यांकन

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 57,338.56 करोड़ रुपये बढ़कर 17,83,043.16 करोड़ रुपये हो गया, जो टॉप-10 कंपनियों में सबसे ज्यादा है। आईटीसी ने 21,291.04 करोड़ रुपये जोड़े जिससे उसका बाजार मूल्यांकन 5,82,602.46 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय स्टेट बैंक का एमकैप 18,697.06 करोड़ रुपये बढ़कर 5,29,898.83 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का मूल्यांकन 9,220.81 करोड़ रुपये बढ़कर 12,16,890.72 करोड़ रुपये हो गया।

आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 8,998.26 करोड़ रुपये बढ़कर 6,62,702.30 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मूल्यांकन 4,217.52 करोड़ रुपये बढ़कर 6,33,532.04 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, एचडीएफसी बैंक का एमकैप 22,926.37 करोड़ रुपये घटकर 9,28,657.99 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी का मूल्यांकन 9,782.7 करोड़ रुपये घटकर 5,12,585.94 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 5,219.66 करोड़ रुपये कम होकर 4,84,844.10 करोड़ रुपये हो गया। इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 1,638.41 करोड़ रुपये घटकर 5,52,452.86 करोड़ रुपये रह गया।

टॉप-10 फर्मों की रैंकिंग

टॉप -10 की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल रहे।