सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

M Cap: टॉप-10 कंपनियों में से 6 का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, HDFC Bank और TCS रहे टॉप गेनर्स

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Sun, 02 Jul 2023 03:15 PM (IST)

Share Market पिछले हफ्ते शेयर बाजार में केवल 4 दिन ही कारोबार हुआ है। इस हफ्ते दोनों सूचकांक रिकॉर्ड स्तर ...और पढ़ें

M Cap: Top 10 most valued firms in india
M Cap: Top 10 most valued firms in india

 नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Stock Market Investors Wealth: 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1.88 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज सबसे बड़ी हिट रही। आइए जानते हैं कि इस कारोबारी हफ्ते में टॉप-10 फर्म कौन-से हैं?

पिछले हफ्ते बीएसई बेंचमार्क 1,739.19 अंक या 2.76 प्रतिशत चढ़ गया था।

पिछले कारोबारी हफ्ते में शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 803.14 अंक या 1.26 प्रतिशत उछलकर अपने रिकॉर्ड के उच्चतम स्तर 64,718.56 पर बंद हुआ। शुक्रवार को दिन के दौरान यह 853.16 अंक या 1.33 प्रतिशत बढ़कर 64,768.58 के अपने रिकॉर्ड इंट्रा-डे शिखर पर पहुंच गया। जिसके बाद टॉप-10 में सबसे मूल्यवान कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 1,88,050.82 करोड़ रुपये बढ़ गया।

टॉप-10 फर्मों की मूल्यांकन

एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 32,600.19 करोड़ रुपये बढ़कर 9,51,584.36 करोड़ रुपये हो गया ये टॉप-10 कंपनियों में सबसे ज्यादा है। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 30,388.43 करोड़ रुपये जोड़े हैं। जिस के बाद उसका एम-कैप 12,07,669.91 करोड़ रुपये हो गया। इस कारोबारी सप्ताह के समाप्त होने पर इंफोसिस का मूल्यांकन 28,862.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5,54,091.27 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 23,984.28 करोड़ रुपये बढ़कर 17,25,704.60 करोड़ रुपये हो गया।

एचडीएफसी का एमकैप 19,050.56 करोड़ रुपये बढ़कर 5,22,368.64 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का बाजार पूंजीकरण 16,153.55 करोड़ रुपये बढ़कर 5,11,201.77 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का एमकैप 12,353.29 करोड़ रुपये बढ़कर 4,90,063.76 करोड़ रुपये और आईटीसी का मूल्यांकन 8,699.61 करोड़ रुपये बढ़कर 5,61,311.42 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 8,517.26 करोड़ रुपये बढ़कर 6,29,314.52 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का मूल्यांकन 7,441.27 करोड़ रुपये बढ़कर 6,53,704.04 करोड़ रुपये हो गया।

टॉप-10 फर्मों की रैंकिंग

टॉप-10 फर्मों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी रही। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, इंफोसिस, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक और भारती एयरटेल रहे।