देश में Dollar Millionaires की संख्या में जबरदस्त उछाल, मुंबई निकला सबसे आगे; आपके राज्य का कौन-सा नंबर?
मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 (Mercedes-Benz Hurun India Wealth Report 2025) के अनुसार भारत में मिलिनेयर परिवारों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। 2021 में 4.58 लाख से बढ़कर 2025 में 8.71 लाख होने का अनुमान है। मुंबई 1.42 लाख मिलिनेयर परिवारों के साथ मिलिनेयर राजधानी है जिसके बाद दिल्ली और बेंगलुरु हैं। महाराष्ट्र 1.78 लाख मिलिनेयर परिवारों के साथ राज्यों में सबसे आगे है।

नई दिल्ली। भारत में अमीरों की संख्या बढ़ रही है। बीते 4 सालों में डॉलर मिलिनेयर (ऐसे लोग जिनकी नेटवर्थ कम स कम 10 लाख डॉलर या 8.5 करोड़ रुपये है) की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 (Mercedes-Benz Hurun India Wealth Report 2025) के अनुसार, भारत में मिलिनेयर परिवारों की संख्या 2021 में 4.58 लाख से 90% बढ़कर 2025 में 8.71 लाख हो गई है।
कौन सा शहर और राज्य सबसे आगे
मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया इंडेक्स (एमबीएचएक्स) और लग्जरी कंज्यूमर सर्वे 2025 के साथ जारी की गई इस रिपोर्ट में मुंबई को देश की "मिलिनेयर राजधानी" बताया गया है, जहाँ 1.42 लाख अमीर परिवार हैं। इसके बाद दिल्ली (68,200) और बेंगलुरु (31,600) का नंबर है।
वहीं राज्यों में महाराष्ट्र सबसे आगे है, जहां 1.78 लाख मिलिनेयर परिवार रहते हैं। महाराष्ट्र की सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) में 55% की वृद्धि हुई है।
संपत्ति में जोरदार ग्रोथ
मर्सिडीज-बेंज की सेल्स, नए अरबपतियों की एंट्री, सेंसेक्स के प्रदर्शन और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का एक कंपोजिट संकेतक है एमबीएचएक्स, जो लगभग 200% बढ़ गया है। ये वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद संपत्ति में जोरदार ग्रोथ का संकेत देता है।
कौन से हैं सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रांड
सर्वे के नतीजे बताते हैं कि मिलिनेयर डिजिटल भुगतान (यूपीआई ऐप 35%), शेयर, रियल एस्टेट और सोने को सबसे ज्यादा निवेश के तौर पर पसंद करते हैं। रोलेक्स, तनिष्क, एमिरेट्स और एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रांड रहे।
ये भी पढ़ें - Adani ने सीमेंट से ऐसा क्या कर दिया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में आ गया नाम, इस खास मंदिर से जुड़ा है पूरा मामला
'भारत का वेल्थ क्रिएशन वास्तविक और फ्लेक्सिबल'
हुरुन इंडिया के फाउंडर और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने कहा है कि भारत का वेल्थ क्रिएशन वास्तविक और फ्लेक्सिबल है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ संतोष अय्यर ने कहा कि यह इंडेक्स भारत के संपन्न वर्ग की नब्ज और उसके डेवलप होते लग्जरी कंजम्पशन पैटर्न को दर्शाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।