सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dollar vs Rupee Price Today: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी, 12 पैसे की हुई बढ़त

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Fri, 14 Jul 2023 10:39 AM (IST)

Indian Rupee vs Dollar कारोबारी हफ्ते का आखिरी दिन बाजार में तेजी के साथ रुपये में भी तेजी देखने को ...और पढ़ें

Dollar vs Rupee Price Today: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी
Dollar vs Rupee Price Today: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Indian Currency vs US Dollar: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 81.96 पर पहुंच गया। आज भारतीय शेयर बाजार में भी तेजी जारी है। विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से घरेलू इकाई में बढ़त सीमित रही। यूएस डॉलर में कमजोरी की वजह डॉलर इंडेक्स की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की ओर से भारतीय शेयर बाजार में किया जा रहा निवेश माना जा रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इस वजह से भी डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त सीमित बनी हुई है।

रुपये में कारोबार

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा के अनुसार रुपया डॉलर के मुकाबले 81.97 पर मजबूत खुला। फिर आगे बढ़कर 81.96 पर पहुंच गई। ये पिछले बंद के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त है। आज शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 81.92-81.97 के सीमित दायरे में चल रही थी।

पिछले सत्र में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.08 पर बंद हुआ था।

डॉलर इंडेक्स से ग्रीनबैक की ताकत का अनुमान लगाया जा सकता है। ये 0.19 प्रतिशत गिरकर 99.26 पर आ गया। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत बढ़कर 81.45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी

भारतीय शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 164.96 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 65,723.85 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, एनएसई निफ्टी 56.15 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 19,469.90 पर पहुंच गया। एफआईआई की ओर से गुरुवार को 2,237.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गए थे।

आज सेंसेक्स पैक से, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है।