सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dollar vs Rupee Price Today: डॉलर के मुकाबले रुपये में जोरदार तेजी, शुरुआती कारोबार में ही 21 पैसे चढ़ा

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Tue, 11 Jul 2023 12:06 PM (IST)

Dollar vs Rupee Price Today डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखी जा रही है। इसका कारण भारतीय बाजार में ...और पढ़ें

डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 82.42 पर है।
डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 82.42 पर है।

नई दिल्ली,बिजनेस डेस्क। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मंगलवार के शुरुआती कारोबार में मजबूती देखी गई है। रुपये में तेजी की वजह भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान और विदेशी निवेशकों की ओर से भारतीय शेयर बाजार में लगातार किया जा रहा निवेश है।

फॉरेक्स ट्रेडर्स की ओर से कहा गया कि कच्चे तेल की कीमत में आए उछाल के कारण डॉलर के मुकाबले रुपये में आया उछाल सीमित बना हुआ है।

डॉलर के मुकाबले रुपये में कैसा है कारोबार?

इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज के मुताबिक, डॉलर के मुकाबले रुपया 82.42 पर खुला था, इसके तुरंत बाद यह 82.38 के स्तर को छू गया। इस तरह डॉलर के मुकाबले रुपये में 21 पैसे की गिरावट देखने को मिली थी। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.59 पर बंद हुआ था।

डॉलर पर दबाव की एक बड़ी वजह भारत में लगातार एफआईआई की ओर से निवेश करना है। हालांकि, अभी भी कच्चे तेल मे आ रही तेजी रुपये के लिए एक चिंता का विषय है।

इस हफ्ते भारत में महंगाई का डेटा जारी होना है। वहीं, अमेरिका मे ये 12 जुलाई को आएगा। अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दर बढ़ाने का डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य पर असर दिख सकता है।  

डॉलर इंडेक्स में गिरावट

अमेरिकी मुद्रा की मजूबती बताने वाला डॉलर इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ 101.81 पर कार्य कर रहा है। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.81 डॉलर प्रति बैरल पर है।

भारतीय बाजार में तेजी

सेंसेक्स 342.26 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 65,686.43 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 96 अंक या 0.50 प्रतिशत बढ़कर 19,451.90 अंक पर है। एफआईआई की ओर से भारतीय शेयर बाजारों में 588.48 करोड़ की खरीदारी की गई थी।