अंडमान और निकोबार के नागरिकों के लिए एयरफोर्स ने शुरू की उड़ान
भारतीय वायुसेना ने दूरस्थ अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आम नागरिकों के लिए हफ्ते में 2 बार उड़ान सेवा शुरू की है।
कोलकाता (प्रेट्र)। भारतीय वायु सेना ने अब दूरस्थ क्षेत्र अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक सप्ताह में दो बार नागरिक यात्रियों उड़ान शुरू कर दिया है।
एयरफोर्स द्वारा डॉर्नियर 228 एयरक्राफ्ट पोर्टब्लेयर को कार निकोबार व कैंपबेल बे को आपस में जोड़ेगा। पूरी तरह से रक्षा बलों के उपयोग के लिए, भारतीय वायुसेना का विमान केवल आपातकालीन स्थिति में ही नागरिकों को ले जाएगा। कैंपबेल बे में काफी कम द्वीप निवासियों को पवनहंस हेलीकॉप्टर के रूप में हवाई यात्रा उपलब्ध है।
लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह (रिटायर), केंद्र शासित प्रदेश के लेफ्टिनेंट गर्वनर ने कहा कि विमान की लीज समाप्त हो जाने के कारण कार निकोबार के लिए एक विस्तारित एयर इंडिया के विमान को हाल ही में वापस ले लिया गया था। इसके बाद यहां कनेक्टीविटी में सुधार के लिए उन्होंने रक्षा और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से संपर्क साधा।
उन्होंने कहा, ‘अब रक्षा मंत्रालय ने हमें नागरिकों के उपयोग के लिए एयरक्राफ्ट दे दिया है। हम यात्रियों से किराया वसूल कर रहे हैं और एयरफोर्स को भुगतान कर रहे हैं। हमारे टिकट सब्सिडाइज्ड हैं।‘
कर्नल योगेश शर्मा ने कहा,’यह नया एयरक्राफ्ट लोगों के लिए है पर यह केंद्रशासित प्रदेश की प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है।‘ आइएएफ डार्नियर को पोर्टब्लेयर से कार निकोबार पहुंचने में एक घंटे का वक्त लग जाता है और वहां से कैंपबेल बे में एक घंटा और लगता है। पूरी यात्रा लगभग 300 किमी की है। लंबे समय से आपदा प्रबंधन के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ एयरफोर्स मिलकर काम कर रहा है। हर साल मेडिकल इमरजेंसी होने पर यहां के नागरिकों द्वारा निकास के कई आग्रह होते हैं।