Move to Jagran APP

कार्यकर्ता ही होते हैं पार्टी के रीढ़: जिलाध्यक्ष

बेतिया । प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा प्रदेश समिति सदस्य सह वरीय नेता शिवेंद्र शिबू के आवास पर उतरी और दक्षिणी मंडल कार्यसमिति की बैठक की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 10:53 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 10:53 PM (IST)
कार्यकर्ता ही होते हैं पार्टी के रीढ़: जिलाध्यक्ष

बेतिया । प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा प्रदेश समिति सदस्य सह वरीय नेता शिवेंद्र शिबू के आवास पर उतरी और दक्षिणी मंडल कार्यसमिति की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता उतरी मंडल अध्यक्ष अनिल पटेल ने की। वहीं बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता अगर तन मन धन से पार्टी के संगठन और हित में काम करें तो निश्चित ही पार्टी शिखर पर पहुंचेगी। पूरे देश के विकास में जिस तरह से भाजपा का योगदान है। तो वो सिर्फ कार्यकर्ताओं के बदौलत ही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को हर तरह से एकजुट रहने की बात कही। वही जिला के वरीय नेता सह प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिवेंद्र शिबू ने कहा कि अभी केंद्र और सूबे के सरकार के द्वारा जनहित में जो विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। उसको सभी कार्यकर्ता एक-एक घर जाकर लोगों से अवगत कराएं। साथ ही लोगों को यह भी बताएं कि हमारे पीएम नरेंद्र मोदी लोगों के लिए क्या कर रहे हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो देश हित में काम करती है और देश की अखंडता और एकता के लिए किसी भी चीज से समझौता नहीं कर सकती। उन्होंने अभी के हालात में कोरोना वायरस से बचाव के बारे में कार्यकर्ताओं से लोगों को जागरूक करने की बात कही। साथ ही कोरोना काल में जिस तरह आप सबों ने लोगों की सेवा की हैं। उसी सेवा का नाम भाजपा कार्यकर्ता हैं। इससे पूरे देश में भाजपा का सम्मान मिला है। बैठक के शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वहीं बैठक उपरांत पौधारोपण किया गया। मौके पर डॉ. धनंजय कुमार त्रिपाठी, महेंद्र पड़ित, बीटू राय, मुखिया अशोक कुमार राम, सुनील कुशवाहा, कृष्णधन दास, संतोष यादव सहित तमाम भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.