विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बिहार में एनडीए का सफाया करने के लिए मतदाता तैयार', बेतिया में रोड शो के दौरान पवन खेड़ा का दावा

Published: Mon, 10 Nov 2025 05:14 AM (IST)

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बेतिया में रोड शो करते हुए दावा किया कि बिहार के मतदाता एनडीए को हटाने ...और पढ़ें

बेतिया में रोड शो करते हुए पवन खेड़ा। फोटो जागरण

बेतिया में रोड शो करते हुए पवन खेड़ा। फोटो जागरण

HighLights

  1. बिहार में एनडीए का सफाया होगा: खेड़ा

  2. बेतिया में पवन खेड़ा का रोड शो

  3. मतदाता एनडीए से निराश: पवन खेड़ा

जागरण संवाददाता, मझौलिया/बेतिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार की जनता एनडीए सरकार की भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। अबकी बार बिहार से एनडीए का सफाया हो रहा है।

बिहार में बदलाव की आंधी चल रही है। उक्त बातें उन्होंने बेतिया विधानसभा के महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी वसी अहमद के पक्ष में रोड शो के दौरान कहा। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि पलायन, भ्रष्टाचार, अराजकता, बेरोजगारी से बिहार की जनता त्रस्त है।

दो तिहाई बहुमत से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। एनडीए रोजगार की बात नहीं करता। एनडीए के पास पलायन रोकने के लिए कोई एजेंडा नहीं है। केवल जाति-धर्म के नाम पर बिहार के लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

डबल इंजन की सरकार ने बिहार को बदहाली की तरफ धकेल दिया है। उन्होंने महिलाओं, युवाओं, किसान, मज़दूरों से महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

रोड शो में पान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता, एमएलसी सौरभ कुमार, पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी, कांग्रेस प्रत्याशी वसी अहमद आदि उपस्थित थे। रोड शो मझौलिया के लाल सरैया, जौकटिया होते हुए बेतिया में भ्रमण करने के बाद मनुआपुल जाकर खत्म हुई।

यह भी पढ़ें- Jhanjharpur Vidhan Sabha: चुनाव प्रचार के लिए नहीं पहुंचे एक भी स्टार प्रचारक, NDA प्रत्याशी ने खुद संभाली कमान

यह भी पढ़ें- 'महागठबंधन की सरकार बनते झंझारपुर बनेगा जिला', RJD सांसद मीसा भारती का बड़ा एलान

यह भी पढ़ें- 'महागठबंधन सरकार बनी तो पढ़ाई-कमाई-नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा', खेसारी लाल ने चुनाव प्रचार में किया वादा