विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Madhubani Election 2025: थम गया चुनावी प्रचार का शोरगुल, प्रत्याशी डोर टू डोर कर रहे संपर्क

Published: Mon, 10 Nov 2025 04:51 AM (IST)

मधुबनी में चुनाव के लिए चुनावी प्रचार समाप्त हो गया है। अब उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं ...और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

जागरण संवाददाता, मधुबनी। रविवार की शाम जिले के सभी 10 विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार प्रसार का शोर थम गया। पिछले कुछ दिनों से लगातार सभी प्रत्याशीयों के द्वारा चुनावी सभा, रोड शो एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से प्रचार प्रसार करने के साथ ही पोस्टर भी बांटे जा रहे थे, लेकिन अब यह सभी प्रचार प्रसार रविवार की शाम 6 बजे से बिल्कुल थम गया है।

अब यदि कोई प्रत्याशी या उसके समर्थक पोस्ट पर्चा आदि लेकर क्षेत्र में घूमते पाए जाएंगे तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है। ऐसे में अब प्रत्याशी दूसरे तरीके से अपना प्रचार प्रसार करेंगे। प्रचार प्रसार का शोर थमने के बाद से प्रत्याशी एवं उसके समर्थक मतदाताओं के दरवाजे को खटखटा उनके पास पहुंचने लगे हैं।

रात के अंधेरे में हो या दिन के उजाले में मतदाताओं का पैर पकड़ मतदान करने की अपील करते हुए बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लेने में लग गए हैं। अब यह तो मतदान के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने मतदाताओं ने जिला प्रशासन के द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूकता से प्रभावित हो मतदान किया। अथवा 14 नवंबर को यह पता चल पाएगा कि किन प्रत्याशियों से प्रभावित हो उन्हें मतदान किया।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन भी लगातार युद्ध स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चला रही है। ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन के द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का मतदाताओं के ऊपर क्या प्रभाव पड़ा है। मधुबनी जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत पिछले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों को पार कर पाती है कि नहीं यह देखने वाली बात होगी।