दूल्हे की दबंगई देखकर दुल्हन ने कहा- एेसे गुंडे से नहीं करूंगी शादी
दूल्हे का व्यवहार देखकर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया और बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
वैशाली [जेएनएन]। शादी के लिए आया दूल्हा दुल्हन के भाई और अन्य लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा, दुल्हन ने जब यह देखा तो नाराज हो गई और एेसे लड़के से शादी करने से मना कर दिया। यह सुनकर लोगों ने दुल्हन को मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन तैयार नहीं हुई तो बरात बिना दुल्हन को लिए ही लौट गई।
घटना वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर के जारंग रामपुर गांव की है जहां एक शादी समारोह में लड़की के परिजनों से अभद्र व्यवहार करना दूल्हे को महंगा पड़ गया। दूल्हे के इस व्यवहार से नाराज दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया।
गुरुवार की देर शाम तक लोगों ने दुल्हन को शादी के लिए राजी कराने का प्रयास किया लेकिन जब दुल्हन नहीं मानी तो वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता को बंधक बना लिया और उपहार में दिए सामान की मांग करने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार बेलसर ओपी के जारंग रामपुर गांव में बुधवार को वीरचंद्र ङ्क्षसह की पुत्री कोमल की शादी थी। उसकी शादी गोरौल थाना के पीरापुर बभनटोली गांव निवासी कंतलाल सिंह के पुत्र प्रभाकर से तय हुई थी। बुधवार की रात वीरचंद्र सिंह के यहां बरात आई थी।
जयमाला की रस्म अदायगी के बाद बारातियों को भोजन कराया जा रहा था। तभी दूल्हा मंडप पर पहुंचा और खाना को लेकर वधू पक्ष के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर लिया। उसने लड़की के भाई की कॉलर पकड़कर गाली-गलौज शुरू कर दी।
अपने परिवार के लोगों को बेइज्जती दुल्हन बर्दाश्त नही कर सकी और उसने शादी से इन्कार कर दिया। लड़की के शादी से इन्कार करते ही वर पक्ष व बारातियों में अफरातफरी मच गई। सभी दुल्हन को मनाने में लग गए।
गुरुवार की देर शाम तक स्थानीय लोगों की पहल पर दुल्हन को शादी के लिए राजी कराने का प्रयास किया गया लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई। दुल्हन के राजी नहीं होने पर लड़की वाले उपहार में दिए रुपये की मांग करने लगे। जब वर पक्ष ने इन्कार किया तो लड़की वालों ने दूल्हे के पिता को बंधक बना लिया।
यह भी पढ़ें: प्रेमिका की आयी बारात, प्रेमी ने दूल्हे को अश्लील वीडियो दिखा रूकवा दी शादी
देर शाम तक मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में पूछे जाने पर बेलसर ओपी अध्यक्ष रंधीर कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष के द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।