Move to Jagran APP

जदयू कार्यकर्ता जन-जन को दें सरकारी कार्यो की जानकारी

सहरसा। जनता दल यू सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सरकारी कार्यों को जन- जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने लोगों को कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है इसीलिए सरकार की नीतियों और कार्यों की जानकारी हर लोगों को रहनी चाहिए। इस कार्य में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jun 2021 07:02 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jun 2021 07:02 PM (IST)
जदयू कार्यकर्ता जन-जन को दें सरकारी कार्यो की जानकारी

सहरसा। जनता दल यू सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू कुशवाहा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सरकारी कार्यों को जन- जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने लोगों को कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है इसीलिए सरकार की नीतियों और कार्यों की जानकारी हर लोगों को रहनी चाहिए। इस कार्य में युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है।

loksabha election banner

बुधवार को शहर के डीबी रोड स्थित जिला परिषद रैनबो रिसोर्ट में जदयू सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू कुशवाहा के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सहरसा में पंचायत स्तर पर सेवादल संगठन की कमेटी बनाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने सेवा दल के कार्यों पर प्रकाश डाला। प्रदेश प्रभारी धीरज पांडेय ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है इसीलिए गांव- पंचायत में जाकर लोगों के बीच संगठन का विस्तार करें। छात्र राजनीति से ही संघर्ष कर आज प्रदेश प्रभारी सेवा दल तक पहुंचा हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जदयू के राज्य परिषद सदस्य सह सुपौल लोकसभा प्रभारी मो. मोहीउद्दीन राइन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। जदयू सेवादल के जिलाध्यक्ष मो. खुर्शीद आलम के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनु कुमार पटेल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कैलाश कुमार साह, युवाध्यक्ष केशव चौधरी, जिला परिषद प्रतिनिधि मो. मंसूर खान, विधायक प्रतिनिधि भीम नारायण महतो, राहुल मुखिया, हेमराज कुमार मुन्ना, विनोद कुमार मंडल, मो. सदर उद्दीन प्रिस, मो. मुख्तार आलम, मो. हफीम, मो.जाकिर, मो. अकबर, शिवम राम, दिलीप कुमार मंजुल, प्रणव प्रताप राघव, मो. इम्तियाज मुन्ना, मो. मजहर उद्दीन खां, पिटू यादव, संजय यादव, बबलू महतो, मो. तौशीफ खान, राजीव कुमार साह, गणेश शर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.