Tejashwi Yadav ने कर ली 2025 की 'प्लानिंग'! मुकेश सहनी के साथ आते ही खोल दिए अपने पत्ते
मुकेश सहनी भी अब महागठबंधन में शामिल हो गए हैं। उनके महागठबंधन में शामिल होते ही तेजस्वी की 2025 की प्लानिंग का पता लग गया। उन्होंने खुद मीडिया में अपने पत्ते खोल दिए। तेजस्वी यादव ने साफ लफ्जों में कहा कि उनका ये गठबंधन विधानसभा चुनाव में भी रहेगा। साफ है कि तेजस्वी ने 2024 के साथ ही 2025 का गोल भी सेट कर लिया है।
राज्य ब्यूरो, पटना। मुकेश सहनी की नेतृत्व वाली विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) महागठबंधन के बैनर तले तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी में वीआइपी महागठबंधन में शामिल हो गई। राजद ने सहनी की पार्टी को अपने कोटे से लोकसभा की तीन सीटें देने का एलान भी कर दिया।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी ने फैसला किया है कि वे बिहार में महागठबंधन का हिस्सा होंगे। उनके इस निर्णय का महागठबंधन स्वागत करता है और अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सहनी की पार्टी को गोपालगंज, मोतिहारी के साथ झंझारपुर सीट देने का एलान करता है।
महागठबंधन में सीट बंटवारा, 2025 का प्लान सेट!
तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन में सीट बंटवारे में राजद को 26, कांग्रेस को नौ, भाकपा माले को तीन और माकपा और भाकपा को एक-एक सीट दी गई है। राजद को मिली 26 सीटों में तीन सीटें वीआइपी को दी जा रही हैं। हमारा यह गठबंधन विधानसभा चुनाव में भी रहेगा।
तेजस्वी ने कहा, "मुकेश सहनी के आने से महागठबंधन मजबूत होगा। सत्ता पक्ष चार सौ सीट जीतने का दावा कर रहा है बिहार की जनता धरती उन्हें धूल चटाएगी। बिहार से चौंकाने वाले परिणाम आएंगे"।
'तानाशाही लाने की तैयारी'
उन्होंने कहा देश में क्या हो रहा है जनता देख रही है। देश में शांति, अमन और संविधान को खत्म कर तानाशाही लाने की तैयारी है। उन्होंने किसी माई के लाल में दम नहीं कि देश का संविधान बदल दे।
वहीं, मौके पर मौजूद मुकेश सहनी ने राजद का आभार व्यक्त कि और कहा कि हम लोग लालू प्रसाद की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं।
भाजपा पर निशाना साधते हुए सहनी ने कहा कि हमने जिस सरकार को बनाया उससे हमें बाहर कर दिया। हमारे विधायक तोड़ लिए गए। उन्होंने कहा कि हमारी एक ही मांग है दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषाद को आरक्षण है तो फिर बिहार, झारखंड में क्यों नहीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।