Rahul Gandhi: 18 जनवरी को बिहार आ रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस में बढ़ी हलचल, सभी जिलाध्यक्षों को मिला नया टास्क
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार आ रहे हैं। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है। उनके स्वागत के लिए बिहार कांग्रेस ने कमर कस ली है। पार्टी के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की। राहुल गांधी की यात्रा का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्य ब्यूरो, पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के स्वागत को बिहार कांग्रेस पूरी तरह तैयार है।
पार्टी के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने राहुल गांधी के बिहार आगमन को देखते हुए सोमवार को पार्टी सांसदों, विधायकों, पार्षदों व जिलाध्यक्ष व अन्य अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।
इस दौरान निर्देश दिए गए कि राहुल गांधी की बिहार यात्रा का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में बड़ा आयोजन होने जा रहा है। एक ओर संविधान सुरक्षा सम्मेलन आयोजित है तो दूसरी ओर लंबे अंतराल के बाद राहुल गांधी आश्रम आ रहे हैं।
इसलिए राहुल गांधी के आगमन का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोग उन्हें देख और सुन सकें।
कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों- अखिलेश
- प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। पार्टी के एक-एक नेता कार्यकर्ता का दायित्व बनता है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।
- उनकी यात्रा के कार्यक्रम को अपने जिला में प्रचारित करें और अधिक से अधिक लोगों को इसमें शामिल होने के लिए पटना आएं। बता दें राहुल गांधी 18 जनवरी को संविधान सुरक्षा कार्यक्रम में शामिल होने पटना आ रहे हैं।
- बैठक में डॉ शकील अहमद खान, डॉ मदन मोहन झा, रामजतन सिन्हा, विधायक अफाक आलम, कृपानाथ पाठक, प्रेमचंद मिश्रा, डॉ अशोक कुमार, राजेश राठौड़, आनंद माधव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल थे।
151 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचेंगे कांग्रेसी
राहुल गांधी के पटना आगमन की सूचना से कांग्रेसी उत्साहित हैं। अभी से ही कांग्रेसी पटना में आहूत राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं। तैयारी के सिलसिले में ही सोमवार को बेगूसराय के जिला कांग्रेस भवन में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई।
इसमें 151 गाड़ियों के काफिले के साथ राहुल गांधी के कार्यक्रम में शिरकत करने पटना पहुंचने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा कि विभिन्न संगठनों के आह्वान पर राहुल गांधी संविधान सुरक्षा कार्यक्रम में शामिल होने श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल पटना आ रहे हैं।
जानकारी दी कि उनके आगमन को ले सदाकत आश्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ता मिलन समारोह, पार्टी कर्मियों के लिए निर्मित इंदिरा फ्लैट एवं राजीव गांधी हाल का उद्घाटन कार्यक्रम भी आयोजित किया है।
यह भी पढ़ें-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।