Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    National Film Awards में दिखा बिहार का जलवा, पंकज को मिला ये अवार्ड, इन बिहारी छोरों का बॉलीवुड में भी दबदबा

    By Jagran NewsEdited By: Deepti Mishra
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 09:34 PM (IST)

    National Film Awards 2023 देश के सबसे प्रतिष्ठित राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार का गुरुवार को एलान हो गया है। फिल्‍म मिमी के लिए अभिनेता पंकज त्रिपाठी को ...और पढ़ें

    Hero Image
    National Film Awards 2023 में बिहार का जलवा, पंकज त्रिपाठी को मिला ये अवार्ड।

     जागरण डिजिटल डेस्‍क, पटना: National Film Awards 2023: देश के सबसे प्रतिष्ठित राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार का गुरुवार को एलान हो गया है। पुरस्‍कारों के 69वें संस्करण में फिल्म 'पुष्‍पा' के लिए अल्‍लू अर्जुन को बेस्‍ट एक्‍टर और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए आलिया भट्ट व 'मिमी' के लिए कृति सेनन को बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवार्ड दिया गया है।  वहीं फिल्‍म 'मिमी' के लिए अभिनेता पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म ओएमजी-2 फेम अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के बेलसड़ गांव से हैं। साल 2012 में आई फिल्म 'गैंग ऑफ वासेपुर' से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले पंकज त्रिपाठी अब तक 60 से अधिक मूवी और तकरीबन इतने ही शो व वेब सीरीज में अपने अभिनय का कमाल दिखा चुके हैं।

    अपने अभिनय से बॉलीवुड में अलग मुकाम बना चुके पंकज त्रिपाठी को इससे पहले नेशनल फिल्‍म अवॉर्ड, फिल्म फेयर अवार्ड और फीफा अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं।

    पंकज त्रिपाठी के अलावा भी बिहार ने बॉलीवुड को कई नामी सितारे दिए हैं। आइए बताते हैं कि वे बिहारी एक्टर जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में बनाई अलग जगह...

    मनोज बाजपेयी

    कॉमेडी रोल हो या ट्रेजिक मूवी या फिर किसी ऑफ बीट जोनर वाले शो को अपने दम पर आगे बढ़ाना हो, अभिनेता मनोज बाजपेयी ने हर जगह खुद की काबिलियत को साबित किया है।

    मनोज पश्चिमी चंपारण के छोटे से गांव बेलवा बहुअरी से निकल बॉलीवुड के मशहूर कलाकारों की सूची में अपना नाम बना लिया है। लोग उनके अभिनय की सराहना करते नहीं थकते हैं। हालांकि, उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए खासा संघर्ष किया है।

    संजय मिश्रा

    दरभंगा में जन्मे और पले-बढ़े संजय मिश्रा के पिता शंभुनाथ मिश्रा पेशे से पत्रकार थे। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद संजय दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा पहुंचे, जहां से वह मुंबई पहुंचे।  साल 1995 में फिल्‍म 'ओह डार्लिंग, ये है इंडिया' से अभिनय की शुरुआत की थी।

    इसके बाद संजय मिश्रा ने सिनेमा से लेकर टेलीविजन और ओटीटी पर एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है।  संजय मिश्रा आंखें देखी, ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स, मसान, धमाल, दम लगा के हईशा, फंस गए रे ओबामा, गोलमाल: फन अनलिमिटेड, कड़वी हवा और सारे जहां से महंगा जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

    शत्रुघ्न सिन्हा 

    बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम शॉटगन के नाम से छवि बनाने वाले अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के पटना के रहने वाले हैं।  शत्रुघ्न सिन्हा डायलॉग्‍स बोलने के अपने अनोखे अंदाज और दमदार अदाकारी के लिए मशहूर रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में हीरो बनने के लिए करियर की शुरुआत विलेन से की।

    उन्होंने काला पत्थर, क्रांति अपने, कालीचरण, विश्‍वनाथ, शान जैसी कई हिट फिल्‍में की। फिल्मों के साथ ही शत्रुघ्न राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं।

    सुशांत सिंह

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने काई पो चे, राबता, धोनी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया।

    सुशांत सिंह राजपूत बेहद कम उम्र में यंगस्टर की फेवरेट लिस्ट में आ गए थे। 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह की मौत हो गई।