पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ अंतिम संस्कार, एक्टर की आंखों से छलके आंसू; नदी किनारे बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि
बरौली प्रखंड के बेलसड़ गांव निवासी बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का 97 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। पिता की निधन ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : Pankaj Tripathi Father Death: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता बरौली प्रखंड के बेलसड़ गांव निवासी पंडित बनारस तिवारी का 97 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया।
पिता की निधन की खबर सुनते ही अभिनेता पंकज त्रिपाठी मुंबई से अपने गांव पहुंचे। वहीं, गांव में छाड़ी नदी के किनारे फिल्म अभिनेता के पिता को पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई ने मुखाग्नि दी।
पंकज त्रिपाठी की आंखे हुई नम
इस दौरान फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी सहित उनके पूरे परिवार के लोग श्मशान घाट पर मौजूद रहे। पिता के शव को देखते ही पंकज त्रिपाठी की आंखे नम हो गईं।
(1).jpeg)
जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी की रविवार को निधन की खबर मिलने के बाद पंकज त्रिपाठी फ्लाइट से पटना पहुंचे।
पटना से वह कार से गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के बेलसड़ गांव में पहुंचे। इस दौरान फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने पिता के शव देखते ही भावुक हो गए।
गांव में छाडी नदी के किनारे पंडित बनारस तिवारी को उनके बड़े पुत्र विजेंद्र नाथ तिवारी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
निधन का कारण?
पंकज त्रिपाठी के पिता के निधन का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि वह बीमार थे। दूसरी तरफ उनकी उम्र को भी वजह बताया जा रहा है। उनकी उम्र 98 साल थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।