Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pankaj Tripathi Father Death: पंकज त्रिपाठी के पिता का हुआ निधन, एक्टर मुंबई से पटना के लिए हो चुके रवाना

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 21 Aug 2023 02:25 PM (IST)

    Pankaj Tripathi Father Passes Away बालीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। वह 98 साल के थे। पंडित बनारस तिवारी ने बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत बरौली स्थित पैतृक गांव बेलसंड में आखिरी सांस ली थी। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वे रात 11 बजे तक गांव पहुंच जाएंगे। वे मुंबई से पटना के लिए रवाना हो चुके हैं।

    Hero Image
    Bihar: पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, एक्टर मुंबई से पटना के लिए हो चुके रवाना

    जागरण डिजिटल डेस्क। Pankaj Tripathi Father Death: बालीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। वह 98 साल के थे।

    पंडित बनारस तिवारी ने बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत बरौली स्थित पैतृक गांव बेलसंड में आखिरी सांस ली थी।

    पंकज त्रिपाठी रात तक पहुंच जाएंगे गांव

    पंकज त्रिपाठी अपने पिता के काफी करीब थे। पिता के निधन की खबर सुनकर वह बहुत दुखी हैं। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वे रात तक गांव पहुंच जाएंगे। वे मुंबई से पटना के लिए रवाना हो चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निधन का कारण?

    पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) के पिता के निधन का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि वह बीमार थे। दूसरी तरफ उनकी उम्र को भी वजह बताया जा रहा है। उनकी उम्र 98 साल थी।

    एक बार ही मुंबई आए थे पंकज के पिता

    एक्टर पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। वह अपने फिल्मी करियर के कारण मुंबई गए और फिर वहीं रहने लगे, लेकिन उनके माता-पिता बिहार के गोपालगंज जिला अंतर्गत बरौली स्थित गांव बेलसंड में ही रह रहे थे।

    पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता का जिक्र करते हुए बताया था कि उनके पिता को ये भी नहीं पता कि वो फिल्म दुनिया में क्या काम करते हैं।

    पंकज त्रिपाठी के पिता ने कभी थिएटर भी नहीं देखा था। पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उनके पिता सिर्फ एक बार ही मुंबई आए थे। पिता को मुंबई के बड़े-बड़े घर और बिल्डिंग पसंद नहीं आई थीं।

    पंकज त्रिपाठी को अपने माता-पिता से बहुत लगाव था। उन्होंने कुछ समय पहले ही माता-पिता के लिए घर में टीवी लगवाया था। बताया जा रहा है कि पंकज त्रिपाठी रात 11 बजे तक अपने गांव पहुंच जाएंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner