विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Film Awards 2023: 'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट और कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस

By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
Published: Thu, 24 Aug 2023 04:47 PM (IST)Updated: Thu, 24 Aug 2023 07:47 PM (IST)

69th National Film Awards Winner 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं का ऐलान हो रहा है। इस लिस्ट में ...और पढ़ें

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का हुआ ऐलान (Photo Credit- Jagran)
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का हुआ ऐलान (Photo Credit- Jagran)

HighLights

  1. नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के विनर्स के नाम की हुई घोषणा
  2. पीआईबी की ओर से दी गई जानकारी
  3. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में इन्होंने मारी बाजी

नई दिल्ली जेएनएन: National Film Awards 2023 Winner List: देश के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का एलान गुरुवार को कर दिया गया। 2023 में पुरस्कारों का 69वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से 2021 में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है। विजेताओं की घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गयी।

इन फिल्मों को मिले सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स इन फिल्मों की झोली में गए हैं-

आर आर आर- बेस्ट कोरियोग्राफर, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, बेस्ट एक्शन डायरेक्शन, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स, बेस्ट पॉपुलर फिल्म, बेस्ट प्लेबैक सिंगर

सरदार उधम सिंह- बेस्ट हिंदी फिल्म, बेस्ट सिनेमटोग्राफी, बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर, बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर,बेस्ट ऑडियोग्राफी

गंगूबाई काठियावाड़ी- बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट एडिटर, बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट, बेस्ट स्क्रीन प्ले, बेस्ट डायलॉग

विक्की कौशल स्टारर फिल्म सरदार उधम और माधवन की रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है। 'सरदार उधम' प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जबकि 'रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट' सिनेमाघरों में आयी थी। 

तेलुगु फिल्म पुष्पा- द राइज के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर चुना गया है, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार आलिया भट्ट और कृति सेनन ने बांटा है। आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। डायरेक्टर श्रृष्टि लखेरा की एक था गांव फिल्म को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म चुना गया है। फिल्ममेकर नेमिल शाह की गुजराती फिल्म दाल भात को बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन) चुना गया है।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी लिस्ट-

बेस्ट फीचर फिल्म सरदार उधम, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स
बेस्ट एक्टर अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)
बेस्ट एक्ट्रेस  आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट डायरेक्शन निखिल महाजन मराठी फिल्म गोदावरी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर पंकज त्रिपाठी (मिमी)
स्पेशल जूरी अवॉर्ड शेरशाह
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)
नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म द कश्मीर फाइल्स
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर सरदार उधम सिंह
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन सरदार उधम सिंह
बेस्ट एडिटिंग गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कोरियोग्राफी आर आर आर
बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी सरदार उधम सिंह
बेस्ट मेल सिंगर काल भैरव 

द कश्मीर फाइल्स को मिला ये अवॉर्ड

विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को इस खास अवॉर्ड्स समारोह में नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में विजेता चुना गया है। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए इस बार की ज्यूरी में यतेंद्र मिश्रा, केतन मेहता, नीरज शेखर, बसंत साईं और नानू भसीन शामिल हैं। 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का इतिहास

नेशनल फिल्म अवॉर्ड कला, संस्कृति, सिनेमा और साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ काम करने वाले कलाकारों को दिया जाता है। देश में स्वतंत्रता के बाद कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। इन पुरस्कारों के पीछे मकसद यह भी था कि अच्छी फिल्मों के निर्माण को प्रोत्साहन मिले। अवॉर्ड को तीन कैटेगरी में बांटा गया है- फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा।

भारत के माननीय राष्ट्रपति विनर्स को यह पुरस्कार देते हैं। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हर कैटेगरी के आधार पर अलग अवॉर्ड दिया जाता है, जिन्हें स्वर्ण कमल, रजत कमल नाम से जाना जाता है। कुछ अवॉर्ड में नकद पुरस्कार भी दिया जाता है, जबकि कुछ कैटेगरी में सिर्फ मेडल ही दिया जाता है।

पिछली बार ये कलाकार रहे विजेता

गौर किया जाए बीते साल के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओें की ओर तो 68वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में अजय देवगन और साउथ एक्टर सूर्या को सर्वश्रेष्ठ एक्टर का खिताब मिला था। अजय को तान्हाजी और सूर्या को सोरारई पोटरु फिल्म के लिए ये सम्मान हासिल हुआ। 

सूर्या की फिल्म ने मचाई थी धूम

पिछले साल के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 में सूर्या की सोरारई पोटरु फिल्म ने 5 कैटेगरी में जीत हासिल की थी। जिसमें बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट ओरिजनलस्क्रीन प्ले और बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर की श्रेणी शामिल रहीं। फिल्म की एक्ट्रेस अपर्णा बलमुरली को सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का ये खास पुरस्कार दिया गया था.