नीतीश कुमार के बारे में ममता बनर्जी ने साफ किया अपना रूख, जदयू बोला- परिवर्तन रातोंरात नहीं आता
बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साफ कर दिया अपना रूख। जदयू में ममता के बयान से उत्साह। सूचना जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने कहा- हम सब मिलकर 2024 में केंद्र की सत्ता को बदलेंगे

राज्य ब्यूरो, पटना। 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी एकता की कोशिशों को बड़ा बल मिल गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस विषय पर दिल्ली जाकर कई बड़े नेताओं से मुलाकात की थी। हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रूख को लेकर संशय बना हुआ था। अब ममता ने अपना रूख काफी हद तक क्लीयर कर दिया है। इससे जनता दल यूनाइटेड काफी उत्साहित है।
यह भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: भाजपा कितनी सीट जीतेगी, कांफिडेंस से लबालब जदयू नेता ने समझाया गणित...मोदी-शाह पर भी बोले
2024 में केंद्र में सत्ता परिवर्तन का दावा
बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क तथा जल संसाधन मंत्री संजय झा ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का यह वक्तव्य स्वागत योग्य है जिसके तहत उन्होंने नीतीश कुमार के साथ रहने की बात कही है। हमलोग मिलकर 2024 में केंद्र की सत्ता में परिवर्तन करेंगे।
रातोंरात नहीं आता परिवर्तन
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले दिनों दिल्ली में थे। विगत तीन दिनों तक उन्होंने विपक्ष के विभिन्न दलों के नेताओं से बात की। सभी ने एकजुट होकर 2024 का चुनाव लडऩे की बात कही है। परिवर्तन रातों रात नहीं आता है पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक प्रयास किया है। सभी उनके प्रयास का समर्थन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : जमादार ने तो थोड़ी सी ही पी, खड़ा हो गया बड़ा हंगामा...बिहार में झारखंड निवासी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई
रोजगार सृजन पर काम कर रही सरकार
संजय ने कहा कि बिहार सरकार रोजगार सृजन के कार्य को प्राथमिकता दे रही है। जल्द ही अलग-अलग क्षेत्रों के लिए भर्ती निकाली जाएगी। बिहार में बाढ़ की स्थिति पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि गंगा नदी एवं सहायक नदियों के जलस्तर में कमी आयी है। संजय झा ने कहा कि गंडक और बूढ़ी गंडक के जलस्तर मेंं बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इसे ध्यान में रख सरकार अलर्ट पर है। जगह-जगह पर बांध सुदृढ़ीकरण का काम जारी है। कार्यकर्ता दरबार में मुख्यालय प्रभारी उपाध्यक्ष डा. नवीन आर्य चंद्रवंशी, महासचिव अरुण कुमार ङ्क्षसह, लोकप्रकाश सिंह तथा सचिव मनीष कुमार भी मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।