यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ढोंगी साधू ने अमृत फल खिलाकर किया बेहोश, लूट ली घर की संपत्ति
महुआ थानाक्षेत्र के जहांगीरपुर गांव में एक परिवार ढोंगी साधु का शिकार हो गया, साधु ने परिवार के सदस्यों को ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। ज्ञान और विज्ञान के इस युग में भी लोगों पर अंधविश्वास किस कदर हावी है इसकी बानगी महुआ थाने के जहांगीरपुर सलखन्नी गांव में देखने को मिली है। यहां एक ही परिवार के छह लोग ढोंगी साधू के चक्कर में पड़कर अपना सबकुछ लुटाने के बाद अभी महुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत है।
ढोंगी साधू ने परिवार के छह सदस्यों को अमृत फल के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाने के बाद घर के अंदर रखे रुपये लाखों रुपये के सामान व जेवरात लेकर फरार हो गया। यह घटना रविवार की देर शाम की बताई गई है।
यह भी पढ़ें: बिहार-बंगाल में सोशल मीडिया को हथियार बना पैठ बना रहा ISIS, जानिए