विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस? पार्टी ने नई घोषणा से बढ़ाई RJD की टेंशन! PK को भी दिया खुला ऑफर

Published: Sun, 15 Dec 2024 07:30 PM (IST)

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने दावा किया है कि वह 2025 के चुनाव ...और पढ़ें

कांग्रेस ने नई घोषणा से बढ़ाई RJD की टेंशन
कांग्रेस ने नई घोषणा से बढ़ाई RJD की टेंशन

HighLights

  1. चुनाव 2025 में 70 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी सरकार- डॉ. अखिलेश
  2. लालू प्रसाद भी चाहते हैं कि हम कम से कम 70 सीटों पर लड़े- कांग्रेस नेता

राज्य ब्यूरो, पटना। भले ही विधानसभा चुनाव अगले वर्ष संभावित हो लेकिन, इसके पूर्व बिहार में सीटों को लेकर दावे शुरू हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार यात्रा और यात्रा के दौरान लगातार हो रही घोषणाओं के बीच कांग्रेस ने दावा कर दिया है कि कांग्रेस 2025 के चुनाव में 70 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में रविवार को सेवा दल के स्थापना कार्यक्रम के बाद बिहार कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह दावा किया।

हमारे बीच कोई मतभेद नहीं- अखिलेश

  • डॉ. सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 2020 के चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
  • 2024 लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा।
  • हमने नौ सीटों पर लड़कर तीन पर शानदार विजय प्राप्त की।
  • लोकसभा चुनाव में भी कहा जा रहा था कि सीटों को लेकर महागठबंधन में मतभेद हैं। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं।

कांग्रेस ने बताई लालू की इच्छा

आइएनडीआइए के 24 घटक दल आपसी सहमति से सीटों का बंटवारा कर चुनाव मैदान में उतरेंगे। राष्ट्रीय जनता दल को इससे आपत्ति हो सकती है, इसके जवाब में कहा कि लालू प्रसाद भी चाहते हैं कि हम कम से कम 70 सीटों पर लड़े।

प्रशांत किशोर को दे दी बड़ी सलाह

प्रशांत किशोर से जुड़े सवाल पर डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी नई-नई पार्टी बनाई है। उन्हें काम करने दीजिए। उन्होंने कहा मेरी सलाह है कि प्रशांत किशोर को आइएनडीआइए में शामिल हो जाना चाहिए।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की महिलाओं को 25 सौ रुपये देने की घोषणा पर कहा कि हम लोग इससे ज्यादा भी दे सकते हैं। लेकिन, हमारा ध्यान पहले सरकार बनाने की लड़ाई पर होना चाहिए। विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर अधिक से अधिक सीटें प्राप्त करनी होगी।

सेवादल कांग्रेस की रीढ़, इसकी मजबूती जरूरी : डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह

वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के 101 वर्ष पूरा होने पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा सदाकत आश्रम में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक लालजी देसाई एवं विधानमंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सेवादल कांग्रेस के आंख-कान है। किसी भी आपदा के वक्त सेवादल के कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से कार्य करते रहें हैं।

उन्होंने कहा कि आप सब लोग बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जी जान से जुट जाएं। लालजी देसाई ने कहा कि सेवादल अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

देसाई ने कांग्रेस सेवा दल, यंग ब्रिगेड, सेवादल महिला मोर्चा, सेवादल सहित अन्य विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को भी मतदान केंद्रों पर कार्य करने और बूथ तक मजबूती लाने के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सेवा दल विधानसभा स्तर पर नायक और बूथ स्तर पर प्रभारी नियुक्त करेगा। सेवादल के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों से कहा कि कमजोर मतदान केंद्रों का जिम्मा सेवादल कार्यकर्ताओं को सौंपें।

लोग मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न होने तक डटे रहें। कौन क्या कर रहा है, कहां गड़बड़ी हो रही या पार्टी की तैयारी में कमी है उसकी सूचना भी अवश्य दें।

यह भी पढ़ें-

'कहीं का नहीं छोड़ा, जब से शादी टूटी है...', सुसाइड नोट लिखकर युवती गायब; अब दूल्हा समेत वर पक्ष पर केस दर्ज

'...सब पार्टी ठीक रहेगी, लेकिन जदयू गड़बड़ा जाएगा'; नीतीश के करीबी नेता ने क्यों कह दी ऐसी बात