Patna News: आज अवतार लेंगे रामलला, झांकी को लेकर पटना में ऐसी है तैयारी; यहां जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
रविवार को चैत्र शुक्ल नवमी के पावन अवसर पर भगवान राम का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। इस दिन रामलला का जन्म हुआ था। इस दिन पूजा-अर्चना करने से कई गुना पुण्य फल प्राप्त होगा। राम नवमी पर हनुमानजी की पूजा भी अति फलदायी होती है। इस दिन कई जगहों से भव्य शोभायात्रा भी निकलेगी। इसककई तैयारी कर ली गई है।

जागरण संवाददाता, पटना। भगवान विष्णु के सातवें अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का प्राकट्य उत्सव रविवार को चैत्र शुक्ल नवमी को मनाया जाएगा।
प्रभु श्रीराम का जन्म चैत्र शुक्ल नवमी को कर्क लग्न में हुआ था। इस दिन गंगा स्नान या पवित्र तीर्थों में स्नान करने से कई गुना पुण्य फल प्राप्त होगा।
राम नवमी को प्रभु राम के साथ हनुमानजी की पूजा अति फलदायी होती है। आज इस अवसर पर कई जगहों से भव्य शोभायात्रा भी निकलेगी।
सनातन धर्मावलंबी इस दिन अपने घर व मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। घर व मंदिर के हनुमत ध्वज को विधिवत पूजन कर बदला जाएगा।
मंदिरों में दर्शनार्थियों की अपार भीड़ उमड़ेगी। पंडित राकेश झा ने पंचांगों के हवाले से बताया कि राम नवमी पर अति शुभकारी पुनर्वसु एवं पुष्य नक्षत्र का युग्म संयोग बना रहेगा।
पुनर्वसु नक्षत्र सुबह 9:51 बजे तक दिनभर पुष्य नक्षत्र विद्यमान रहेगा। ऐसे मंगलकारी संयोग में प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं हनुमानजी की पूजा व आराधना से यश, बल, बुद्धि, ऐश्वर्य, उन्नति, आपसी प्रेम, भौतिक सुख का विकास होता है।
कामना पूर्ति हेतु शुभकारी है राम नवमी
राम नवमी को राम रक्षास्त्रोत्र, रामचरितमानस, राम स्तुति, रामाष्टक, राम कवच, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमानाष्टक, सुंदरकांड आदि का पाठ करने से शत्रु शमन, उच्च पद की प्राप्ति, मानसिक शांति, नेतृत्व क्षमता, मनोबल में वृद्धि, संबंधों में मधुरता व प्रगति के अवसरों की प्राप्ति होती है। नवरात्र के नवमी तिथि के दिन हवन, कुंवारी पूजन व सप्तशती पाठ का श्रद्धालु समापन करेंगे।
रामनवमी पूजा शुभ मुहूर्त
- नवमी तिथि: आज रात्रि 11:23 बजे तक
- कर्क लग्न: पूरे दिन
- चर-लाभ-अमृत मुहूर्त: प्रातः 7:11 बजे से दोपहर 11:52 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:27 बजे से 12:17 बजे तक
- शुभ योग मुहूर्त: दोपहर 01:26 बजे से 02:59 बजे तक
यह भी पढ़ें-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।