विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Election 2025: महिला वोटरों को साधने में जुटी कांग्रेस, चुनावी मेनिफेस्टो में कर सकती है ये बड़े एलान

Published: Mon, 12 May 2025 03:50 PM (IST)

बिहार कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में महिलाओं की ज़रूरतों को शामिल करेगी। महिला की बात कांग्रेस के साथ अभियान के ...और पढ़ें

महिलाओं की जरूरतों पर मंथन करने में जुटी कांग्रेस
महिलाओं की जरूरतों पर मंथन करने में जुटी कांग्रेस

HighLights

  1. विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, महिलाओं पर कर रही विशेष फोकस
  2. 'महिला की बात, कांग्रेस के साथ' अभियान के जरिए महिलाओं से लिए जा रहे सुझाव

सुनील राज, पटना। बिहार कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं की जरूरतों, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को भी जगह देगी। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने इस दिशा में कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। यह घोषणा पत्र महागठबंधन के संयुक्त घोषणा पत्र से अलग होगा।

महिलाओं से सुझाव ले रही कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस की ओर से पिछले महीने शुरू अभियान 'महिला की बात, कांग्रेस के साथ' में अब तक मिले सुझावों पर मंथन करने के लिए पार्टी ने महिला विंग को सक्रिय किया है। इस अभियान की शुरुआत पार्टी के केंद्रीय नेत्री अलका लांबा ने की थी।

पार्टी का मानना है कि वातानुकूलित कमरों में बैठकर जन समस्याओं के निदान का घोषणा पत्र तैयार नहीं किया जा सकता। लिहाजा पार्टी ने क्षेत्र में उत कर महिलाओं की समस्या को सूचीबद्ध करने का निर्णय लिया था। जिस पर काम शुरू हो चुका है।

घोषणा पत्र में शामिल की जाएंगी महिलाओं की जरुरतें

पार्टी के दिशा-निर्देश के अनुरूप महिला कांग्रेस समन्वयक प्रखंड स्तर से लेकर जिला तक महिलाओं से सीधा संवाद कर रही हैं।

फिलहाल आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदी, आंगनवाड़ी, स्वयं सहायता समूह और मध्याह्न भोजन बनाने वाली महिलाओं के साथ पार्टी की महिला नेत्री लगातार संपर्क और संवाद अभियान चला रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गृहणियों से भी उनके विचार जाने जा रहे हैं।

इस संवाद में महिलाओं की ओर से मिले सुझावों को कलमबंद किया जा रहा है। महिलाओं से महंगाई, आय, चिकित्सा सुविधा, शिक्षा और सुरक्षा के साथ परिवार में माहौल और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर खुला संवाद किया जा रहा है। अभियान इस महीने के अंत तक चलेगा।

इसके बाद प्रखंडों और जिलों से मिले और कलम बंद सुझावों में से कामन मुद्दों को एकीकृत किया जाएगा। इसके बाद महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के स्तर पर इस पर संयुक्त बैठक की जाएगी और सुझावों पर अंतिम रूप से महिला नेतृत्व की सहमति प्राप्त की जाएगी। इसके बाद इसे पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की अनुशंसा को भेजा जाएगा।

केंद्रीय नेतृत्व की अनुमति के बाद इन्हें घोषणा पत्र में शामिल किया जा सकेगा। पार्टी मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़ बताते हैं कि पार्टी चुनाव को लेकर लगातार सक्रिय है। महिला संवाद के साथ पार्टी के कई अभियान चल रहे हैं।

केंद्रीय स्तर के नेताओं का बिहार दौरा भी लगातार जारी है। पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार काम कर रही है और हमें अवश्य सफलता प्राप्त होगी। यहां बता दें कि कांग्रेस ने महिला की बात कांग्रेस के साथ अभियान की शुरुआत इस वर्ष 18 अप्रैल को की थी।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार ने बनाया मास्टर प्लान, 92 हजार बूथों पर कमेटी का गठन

Bihar Politics:'BJP किसी परिवार या जाति...', विपक्ष पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष; भाजपा को लेकर कही ये बड़ी बात