विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics:'BJP किसी परिवार या जाति...', विपक्ष पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष; भाजपा को लेकर कही ये बड़ी बात

Published: Mon, 12 May 2025 10:42 AM (IST)

पटना भाजपा महानगर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष रूप नारायण मेहता ने अटल सभागार में दायित्व ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप ...और पढ़ें

भाजपा किसी परिवार या किसी जाति की पार्टी नहीं: जायसवाल
भाजपा किसी परिवार या किसी जाति की पार्टी नहीं: जायसवाल

HighLights

  1. रूप नारायण मेहता बने पटना के भाजपा जिलाध्यक्ष
  2. दिलीप जायसवाल ने रूप नारायण मेहता को दी बधाई

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics: भाजपा प्रदेश मुख्यालय के अटल सभागार में रविवार को पटना महानगर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष रूप नारायण मेहता के दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मेहता को नए दायित्व की बधाई दी एवं संगठन विस्तार में जुटने का आह्वान किया।

विपक्षी दलों पर साधा निशाना

विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए जायसवाल ने कहा कि भाजपा किसी परिवार या किसी जाति की पार्टी नहीं है। इसका प्रमाण यह है कि आम कार्यकर्ता भी भाजपा के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है।

यही इस पार्टी की विशेषता है। इस पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंचने के लिए किसी विशेष व्यक्ति का पुत्र होना और किसी खास जाति से आने की जरूरत नहीं होती है, बल्कि उसकी मेहनत और कार्यकर्ता की कर्तव्यपरायणता ही उसकी पहचान होती है।

संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक दायित्व आवश्यक

दिलीप जायसवाल ने कहा कि किसी भी बड़े संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक दायित्व आवश्यक है। यही कारण है कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा की मजबूती के लिए एक-एक कार्यकर्ता का योगदान अहम है।

एक समय था जब एक सीट के लिए तरसते थे: दिलीप जायसवाल

जायसवाल ने कहा कि एक वह समय भी था जब हम देशभर में एक सीट के लिए तरसते थे, लेकिन आज हमारी सरकार है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिए हमारे पूर्वजों ने भी बड़ा योगदान दिया है, जिसे हमें नहीं भूलना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष सहित ये दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, मंत्री नितिन नवीन, विधायक अरुण सिन्हा, संजीव चौरसिया एवं प्रदेश महामंत्री ललन मंडल के अतिरिक्त सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

ये भी पढ़ें

'देश अमेरिका के ट्वीट पर नहीं चलेगा... पीएम मोदी इस्तीफा दें', भारत-पाक सीजफायर पर बोले MP पप्पू यादव

Rahul Gandhi: पांच महीने में चौथी बार बिहार आएंगे राहुल गांधी, गया में करेंगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात