विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार बोर्ड ने पहली बार जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जानिए कब हैं परीक्षाएं

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Tue, 28 Mar 2017 01:44 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 28 Mar 2017 08:17 PM (GMT+05:30)

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने पहली बार परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में लगभग सभी परीक्षाओं की तिथियों को घोषित किया है।

बिहार बोर्ड ने पहली बार जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जानिए कब हैं परीक्षाएं
बिहार बोर्ड ने पहली बार जारी किया परीक्षा कैलेंडर, जानिए कब हैं परीक्षाएं

पटना [जेएनएन]। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसइबी) ने पहली बार परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। सोमवार को जारी किए गए कैलेंडर में टीईटी छोड़ बोर्ड की सभी परीक्षाओं सहित अन्य प्रक्रियाओं की तिथि घोषित की गई है।

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि 2018 की इंटरमीडिएट परीक्षा 7 फरवरी से प्रारंभ होगी। रविवार को परीक्षाएं नहीं होंगी। 19 फरवरी को अंतिम पेपर होगा। मैट्रिक की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी को समाप्त होगी। 2 मार्च को होली है। इसे ध्यान में रखते हुए कैलेंडर को अंतिम रूप दिया गया है। 

सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा इस वर्ष 24 दिसंबर और मुख्य परीक्षा चार फरवरी 2018 को होगी। टीईटी परीक्षा को लेकर बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि इसके संचालन की स्वीकृति शिक्षा विभाग द्वारा जारी की जाती है। इस कारण कैलेंडर में इसे शामिल नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: यूपी की योगी सरकार को RJD MLA ने भी दिया समर्थन, जानिए क्यों

फॉर्म भरने की तिथि भी की गई जारी 
मैट्रिक परीक्षा 2018 का फॉर्म इस वर्ष 29 दिसंबर से आठ जनवरी 2018 तक बिना विलंब शुल्क के साथ व 12 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा। इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के 3 से 20 अक्टूबर और विलंब शुल्क के साथ 25 अक्टूबर तक फॉर्म ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। कैलेंडर के अनुसार सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म इस वर्ष छह नवंबर से पांच दिसंबर के बीच स्वीकार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: बिहार के CM नीतीश की राह में देश! लोकसभा में उठी शराबबंदी की मांग

रजिस्टे्रशन की तिथि की बाद में घोषणा
इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा 2018 में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि को कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होनी हैं। ऑनलाइन सुविधा से वंचित स्कूलों में इसे कैसे सहज तरीके से कराया जाए इस पर अभी विचार किया जा रहा है। निर्णय होने के बाद इसकी तिथि डेढ़-दो माह में जारी कर दी जाएगी। अगले साल से रजिस्ट्रेशन की तिथि कैलेंडर में शामिल की जाएगी।

यह भी पढ़ें: भाजपा के 'शत्रु' ने कहा- दरबारी, सरकारी और व्यापारी नहीं, मुझे देश से मतलब