विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के 'शत्रु' ने कहा- दरबारी, सरकारी और व्यापारी नहीं, मुझे देश से मतलब

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 28 Mar 2017 01:06 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 08:14 PM (IST)

बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया है कि मैं किसी दरबारी, सरकारी या व्यापारी से संबंध नहीं रखता, मैं ...और पढ़ें

भाजपा के 'शत्रु' ने कहा- दरबारी, सरकारी और व्यापारी नहीं, मुझे देश से मतलब
भाजपा के 'शत्रु' ने कहा- दरबारी, सरकारी और व्यापारी नहीं, मुझे देश से मतलब

पटना [जेएनएन]। भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि मैं किसी भी सरकारी, दरबारी या व्यापारी से संबंध नहीं रखता, मेरा ध्यान सिर्फ देश की सेवा, शांति और विकास के पर केंद्रित है। उन्होने कहा कि मैं सिर्फ एक विकासशील भारत देखना चाहता हूं। जय हिंद

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर ये बातें कहीं। शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले और पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयान देने के लिए जाने जाते हैं। इधर उनका ये ट्वीट कई दिनों बाद आया है।

 I don't belong to category of Sarkari, Darbari or Vyapari. I focus only on National Interest-peace, progress, development of India. Jai Hind

— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) March 28, 2017

यह भी पढ़ें: CM नीतीश ने दिया भोज: भाजपा नेता हुए शामिल, राजनीतिक गलियारे में चर्चा

नोेटबंदी का किया था विरोध

भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा नोटबंदी के बाद लगातार ट्वीट कर लगातार इसका विरोध किया था। इसके लिए वे पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयानबाजी कर रहे हैं लेकिन पीएम मोदी पर परोक्ष रुप से हमला कर रहे हैं।

शत्रुघ्न नोटबंदी पर ट्वीट कर हंगामा मचा दिया था जिसके बाद बिहार की राजनीति में भी बवाल मच गया था जहां जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा था कि वे भाजपा के शत्रु हो सकते हैं लेकिन जदयू के मित्र बनना चाहें तो बन सकते हैं। वहीं भाजपा नेता मंगल पांडे ने ट्वीट कर जवाब दिया था कि उनकी इच्छा हो तो वो कांग्रेस में चले जाएं।

इसके बाद आज शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर पीएम में पूरी आस्था जताई और लगातार ट्वीट करते हुए नोटबंदी के लिए पार्टी की कार्ययोजना पर प्रश्नचिन्ह लगाया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि मेरी पीएम मोदी में पूरी आस्था है मैं कालेधन पर लगाम लगाने के लिए उनके उठाए कदम की सराहना करता हूं लेकिन इसके बाद जनता को हो रही परेशानी से भी अवगत हूं।

यह भी पढ़ें:  बिहार के CM नीतीश की राह में देश! लोकसभा में उठी शराबबंदी की मांग