विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनंत स‍िंह की बेटी की शादी में जयपुर की झलक, जयमाला के लिए बन रहा खास मंडप; 4 जगह खाने की व्यवस्था

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:37 PM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होने वाली है, जिसकी भव्य तैयारियां चल ...और पढ़ें

शादी के पंडाल और स्‍टेज के लिए चल रहा न‍िर्माण। वीड‍ियो ग्रैब

शादी के पंडाल और स्‍टेज के लिए चल रहा न‍िर्माण। वीड‍ियो ग्रैब

HighLights

  1. अनंत सिंह की बेटी की शादी 25 नवंबर को।

  2. जयपुर के पत्रकार चौक थीम पर भव्य मंडप।

  3. 500 कारीगर दिन-रात सजावट में जुटे हैं।

संवाद सहयोगी, बाढ़ (पटना)। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां अब अपने भव्य रूप में दिखने लगी हैं।

25 नवंबर को होने वाली शादी में जयमाला समारोह खास आकर्षण होगा। इसके लिए जयपुर के प्रसिद्ध पत्रकार चौक की थीम पर भव्य मंडप और स्टेज तैयार किया जा रहा है।

करीब 10 बीघा जमीन में फैले आयोजन स्थल पर ऐसी सजावट की जा रही है कि मेहमानों को जयपुर की खूबसूरती का अहसास हो सके।

इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टेंट, लाइटिंग और फूलों की सजावट के लिए अलग-अलग राज्यों से कारीगर बुलाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मऊ से टेंट के कारीगर पहुंचे हैं, जबकि रोशनी की व्यवस्था के लिए बंगाल से विशेषज्ञ बुलाए गए हैं। फिलहाल 400 से 500 कारीगर दिन-रात सजावट के काम में जुटे हैं।

A 2

100 फीट चौड़ा और 35 फीट लंबा होगा जयमाला स्टेज

जयमाला के लिए तैयार हो रहा स्टेज करीब 100 फीट चौड़ा और 35 फीट लंबा होगा। इसकी ऊंचाई लगभग 30 फीट रखी गई है। इसमें लाल किला या ताजमहल जैसा कोई भी नजारा देखने को नहीं मिलेगा। 

स्टेज के बीच में भव्य मंडप बनाया जा रहा है। इसकी खासियत यह होगी कि मंडप के आसपास रेस्टोरेंट की भी व्यवस्था रहेगी, ताकि मेहमान समारोह के दौरान खाने-पीने का आनंद भी ले सकें।

जायसवाल इवेंट के प्रदीप जायसवाल ने बताया कि जयपुर के पत्रकार चौक की थीम पर एक बेहद खूबसूरत मंडप तैयार किया जा रहा है।

इसके लिए सजावट की पूरी योजना बनाई गई है। 20 से 21 नवंबर तक स्टेज और मंडप का स्वरूप भव्य दिखाई देने लगेगा।

Anant Singh 3

बंगाल की लाइट, मऊ का टेंट; 500 कारीगर कर रहे काम

शादी समारोह की सजावट में फूल, लाइट, टेंट, कारपेट समेत तमाम व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग कारीगर लगाए गए हैं।

प्रदीप जायसवाल के अनुसार, इस आयोजन में 400 से 500 लोग काम कर रहे हैं। टेंट के लिए मऊ और लाइटिंग के लिए बंगाल से कारीगर बुलाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि खाने की व्यवस्था भी आयोजन स्थल पर चार अलग-अलग जगहों पर की जा रही है। हजारों बारातियों और मेहमानों के स्वागत को ध्यान में रखकर मंडप, टेंट और अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं।

पहले भी कर चुके हैं कई वीआइपी शादियों में काम

प्रदीप जायसवाल ने बताया कि वह इससे पहले बिहार के पूर्व राज्यपाल फागू चौहान की पोती की शादी में भी स्टेज और टेंट का काम कर चुके हैं। उनके परिवार के यहां भी तीन कार्यक्रमों में व्यवस्था संभाल चुके हैं।

हालांकि, उनके अनुसार इतने बड़े स्तर पर आयोजन का काम पहली बार मिला है। उन्होंने खुद अनंत सिंह से इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी देने का अनुरोध किया था। स्टेज और सजावट के लिए जरूरी कई सामान उन्होंने पहले से ही जुटाकर रखे थे।

प्रदीप ने कहा कि अनंत सिंह से उन्हें काफी स्नेह मिल रहा है। गांव के लोग भी तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं। अब 25 नवंबर को होने वाले इस शादी समारोह में जयमाला का भव्य मंच मेहमानों के आकर्षण का केंद्र रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- अनंत स‍िंह ने खेसारी लाल यादव को द‍िया बेटी की शादी का न्‍योता, वीड‍ियो कॉल कर कहा- आबो 25 के

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी श‍िवांगी ने तोड़ी चुप्‍पी, पहली बार बताई अपनी पढ़ाई; कौन हैं छोटे सरकार के होने वाले दामाद

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की शादी की चर्चा के बीच नीरज कुमार का नया नाम सुर्खियों में, समर्थकों ने पहनाया चांदी का मुकुट

यह भी पढ़ें- 150 की स्‍पीड से दौड़ता है अनंत सिंह का घोड़ा, बेटी की शादी में आयोज‍ित घुड़दौड़ में क‍िसे म‍िलेगी थार?

यह भी पढ़ें- शिवांगी की तारीफ करते समय क्यों छलके अनंत सिंह की होने वाली समधन के आंसू? दिल्ली में हुई थी पहली मुलाकात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।