विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनंत स‍िंह ने खेसारी लाल यादव को द‍िया बेटी की शादी का न्‍योता, वीड‍ियो कॉल कर कहा- आबो 25 के

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:08 PM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी बेटी शिवांगी की शादी में भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव को वीडियो कॉल पर ...और पढ़ें

HighLights

  1. अनंत सिंह ने खेसारी लाल यादव को बेटी की शादी में बुलाया।

  2. दामाद को ढाई करोड़ की डिफेंडर, घुड़दौड़ विजेता को थार।

  3. बिहटा में बहू के स्वागत के लिए बन रहा नया घर।

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। शादी में आने वाले मेहमानों को लेकर भी लोगों में उत्‍सुकता है। 

दामाद को ढाई करोड़ रुपये की डिफेंडर गिफ्ट करने और बिहटा में बहू के स्वागत के लिए नया घर बनवाने की खबरों के बीच अब भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव को दिया गया निमंत्रण चर्चा में है।

मनोज तिवारी, पवन स‍िंह, मैथ‍िली ठाकुर समेत कई कलाकारों को पहले ही न्‍योता दिए जाने की बात है। अब अनंत सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह वीडियो कॉल पर खेसारी लाल यादव को आमंत्र‍ित कर रहे हैं। 

बातचीत के दौरान अनंत सिंह कहते हैं, ''हां, आबो 25 को।'' इस पर खेसारी लाल बताते हैं कि 25 तारीख को उनके घर के सामने ही एक शादी है। ऐसे में वह दिन में आकर मुलाकात कर लेंगे।

अनंत सिंह उन्हें 20 तारीख को आने का विकल्प भी देते हैं। इस पर खेसारी बताते हैं कि वह फिलहाल समस्तीपुर में एक कार्यक्रम में हैं और रात में पूर्णिया जाना है। पटना पहुंचने के बाद फोन करने की बात कहकर वह बातचीत समाप्त करते हैं।

दामाद को डिफेंडर, घुड़दौड़ के विजेता को थार

शिवांगी की शादी में उपहारों को लेकर भी चर्चा है। अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश को करीब ढाई करोड़ रुपये की डिफेंडर कार देने वाले हैं।

वहीं, शादी के अवसर पर आयोजित घुड़दौड़ के विजेता को थार उपहार में देने की तैयारी है। मेहमानों के लिए करीब चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था किए जाने की बात भी सामने आई है।

अमेरिका में रहते हैं ऋषिकेश, बिहटा में बन रहा नया घर

शिवांगी की शादी ऋषिकेश से तय हुई है। उनके पिता रणविजय सिंह फोर्स में कार्यरत हैं और फिलहाल दिल्ली में पदस्थापित हैं।

रणविजय सिंह के अनुसार, उनका बेटा करीब 11 वर्षों से अमेरिका में रह रहा है। उसने वहीं पढ़ाई की है और नौकरी भी करता है।

बिहटा में बहू के स्वागत के लिए नया घर बनवाया जा रहा है। रणविजय सिंह ने कहा कि बहू लक्ष्मी का रूप होती है, इसलिए उसके स्वागत के लिए यह घर तैयार कराया जा रहा है।

शिवांगी के भाई अभिषेक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शादी में जो भी लोग आना चाहते हैं, उन सभी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी श‍िवांगी ने तोड़ी चुप्‍पी, पहली बार बताई अपनी पढ़ाई; कौन हैं छोटे सरकार के होने वाले दामाद

यह भी पढ़ें- शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट होंगी अनंत सिंह की बेटी शिवांगी, स्वागत के लिए बिहटा में बना 2 कट्ठे का मकान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।