विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनंत सिंह की बेटी श‍िवांगी ने तोड़ी चुप्‍पी, पहली बार बताई अपनी पढ़ाई; कौन हैं छोटे सरकार के होने वाले दामाद

Published: Sun, 08 Nov 2026 12:35 PM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह ने अपनी शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर चुप्पी तोड़ी है, बताया कि उन्होंने ...और पढ़ें

अनंत स‍िंह की बेटी श‍िवांगी स‍िंह। सौ-इंटरनेट मीड‍िया

अनंत स‍िंह की बेटी श‍िवांगी स‍िंह। सौ-इंटरनेट मीड‍िया

HighLights

  1. शिवांगी सिंह ने मास्टर्स की पढ़ाई की, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर।

  2. होने वाले पति ऋषिकेश कुमार अमेरिका में कार्यरत, एमबीए डिग्रीधारी।

  3. अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में भव्य शादी की तैयारियां।

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा में है। 25 नवंबर को होने वाली इस शादी को यादगार बनाने के लिए पटना के नदवां गांव में भव्य तैयारियां चल रही हैं।

इस शाही शादी के बीच लोगों की दिलचस्पी शिवांगी की पढ़ाई और उनके होने वाले जीवनसाथी को लेकर भी है। शिवांगी क्या करती हैं?

उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है? होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार की पृष्ठभूमि क्या है? सोशल मीडिया पर इन सवालों को लेकर चर्चा हो रही है।

शिवांगी ने खुद बताया- मास्टर्स की पढ़ाई की, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर

अपनी शिक्षा और निजी जिंदगी को लेकर उठ रहे सवालों पर शिवांगी सिंह ने खुद जवाब दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पत्रकार को जवाब देते हुए बताया कि उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई की है और वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें अपनी शिक्षा या निजी फैसलों को लेकर किसी के सामने सफाई देने की जरूरत नहीं है।

शिवांगी का यह जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उन्होंने अपनी शैक्षणिक योग्यता और आत्मनिर्भरता का उल्लेख करते हुए निजी जीवन के फैसलों को व्यक्तिगत विषय बताया है।

कौन हैं होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार?

शिवांगी सिंह के होने वाले पति ऋषिकेश कुमार पटना जिले के बिहटा के रहने वाले हैं। फिलहाल उनका परिवार पटना के रामकृष्णानगर इलाके में रहता है। बताया जाता है क‍ि ऋषिकेश के पिता सीआरपीएफ में कमांडेंट हैं।

ऋषिकेश ने अमेरिका के अटलांटा स्थित जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की पढ़ाई की है। बताया जाता है कि वह पिछले 11 वर्षों से अमेरिका में रहकर नौकरी कर रहे हैं।

नदवां में 10 बीघा में तैयार हो रहा शादी का पंडाल

अनंत सिंह की बेटी की शादी के लिए उनके पैतृक गांव नदवां में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। करीब 10 बीघा जमीन में पंडाल बनाया जा रहा है।

मेहमानों के लिए 150 तरह के व्यंजन परोसे जाने की चर्चा है। शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियों और राजनीतिक क्षेत्र के दिग्गजों के पहुंचने की संभावना है।

इस तरह शिवांगी की शादी केवल भव्य आयोजन को लेकर ही नहीं, बल्कि उनकी शिक्षा, आत्मनिर्भरता और होने वाले जीवनसाथी की पृष्ठभूमि को लेकर भी लोगों की उत्सुकता का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला लेकर निकले अनंत सिंह, भोजपुर के बिहिया में JCB से हुई फूलों की बारिश

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी की शादी में क‍िसकी नो एंट्री? 'छोटे सरकार' बोले- लालू और तेजस्वी को भी न्योता देने जाएंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।