विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट होंगी अनंत सिंह की बेटी शिवांगी, स्वागत के लिए बिहटा में बना 2 कट्ठे का मकान

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:48 AM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होने वाली है, जिसके लिए भव्य तैयारियां ...और पढ़ें

इसी नए मकान में दूल्‍हन बन पहली बार आएंगी श‍िवांगी। सौ-इंटरनेट मीड‍िया

इसी नए मकान में दूल्‍हन बन पहली बार आएंगी श‍िवांगी। सौ-इंटरनेट मीड‍िया

HighLights

  1. शिवांगी की शादी 25 नवंबर को, भव्य तैयारियां जारी।

  2. शादी के बाद पति संग अमेरिका में बसेंगी शिवांगी।

  3. 10 बीघे में पंडाल, लाखों मेहमानों का इंतजाम।

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 25 नवंबर को होने वाले इस आयोजन की भव्यता, मेहमानों की सूची और उपहारों पर लगातार चर्चा हो रही है।

इस बीच शिवांगी के होने वाले ससुर रणविजय कुमार ने शादी की तैयारियों और परिवार की योजनाओं से जुड़ी कुछ अहम बातें साझा की हैं।

नए घर में होगा श‍िवांगी का स्‍वागत 

शिवांगी की शादी बिहटा के कृष्णानगर निवासी सीआरपीएफ कमांडेंट रणविजय कुमार के बेटे ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से होगी।

रणविजय कुमार ने बताया कि शादी के बाद शिवांगी जब अपने ससुराल पहुंचेंगी तो उनके स्वागत की विशेष तैयारी की गई है। इसके लिए करीब दो कट्ठे जमीन पर नया मकान बनवाया गया है। इसी घर में बहू का गृह प्रवेश होगा।

उन्होंने बताया कि तिलक समारोह पटना के ऑर्गेनो रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद बरात मोकामा के लदमा गांव जाएगी। 

वहां शादी की रस्में पूरी होंगी। रणविजय कुमार के अनुसार, शादी के बाद बेटा ऋषिकेश और बहू शिवांगी अमेरिका चले जाएंगे।

अहमदाबाद में रहते हैं होने वाले ससुर

रणविजय कुमार ने बताया कि नौकरी के कारण वह फिलहाल अहमदाबाद में रहते हैं और शादी की तैयारियों के सिलसिले में एक दिन पहले ही बिहार आए हैं।

उन्होंने कहा कि बहू के स्वागत के लिए ही नया मकान बनवाया गया है। इसी मकान में दूल्हे का जनेऊ संस्कार भी होगा। हल्‍दी आदि भी यहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि बिहार में शादी की जो पारंपरिक रस्में निभाई जाती हैं, उन्हें बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे परिवार से संबंध जुड़ने पर उन्होंने खुद को सम्मानित महसूस करने की बात भी कही।

Anant

(होनेवाले दामाद के साथ अनंत सिंह और नीलम सिंह।)

अमेरिका से पढ़ाई और नौकरी कर रहे हैं ऋषिकेश

रणविजय कुमार ने बताया कि उनके बेटे ऋषिकेश ने 12वीं तक की पढ़ाई अहमदाबाद से की है। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चले गए।

वहां से ग्रेजुएशन और एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह नौकरी कर रहे हैं। शादी के बाद शिवांगी भी उनके साथ अमेरिका जाएंगी।

10 बीघे में तैयार हो रहा शादी का पंडाल

मोकामा के लदमा गांव में शिवांगी की शादी को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। समारोह के लिए करीब 10 बीघे में पंडाल बनाया जा रहा है।

शादी में 150 तरह के पकवान परोसे जाने की चर्चा है। वहीं, करीब चार लाख मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था किए जाने की बात भी कही जा रही है।

शादी समारोह में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत राजनीति और फिल्म जगत की कई हस्तियों को आमंत्रित किए जाने की चर्चा है। उपहारों को लेकर भी लोगों की उत्सुकता बनी हुई है।

चर्चा है कि अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद को करीब ढाई करोड़ रुपये की डिफेंडर कार भेंट करेंगे। वहीं, बेटे के जनेऊ संस्कार के बाद उसे बीएमडब्ल्यू कार देने की भी चर्चा है।

इस तरह शिवांगी की शादी पारिवारिक समारोह के साथ-साथ अपने भव्य आयोजन और मेहमानों को लेकर भी चर्चा में है।

यह भी पढ़ें- दामाद को 2.5 करोड़ की डिफेंडर, घुड़दौड़ के विजेता को थार; अनंत सिंह की बेटी की शादी में बुलाई गईं विदेशी मॉडल

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी श‍िवांगी ने तोड़ी चुप्‍पी, पहली बार बताई अपनी पढ़ाई; कौन हैं छोटे सरकार के होने वाले दामाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।