दामाद को 2.5 करोड़ की डिफेंडर, घुड़दौड़ के विजेता को थार; अनंत सिंह की बेटी की शादी में बुलाई गईं विदेशी मॉडल
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को उनके पैतृक गांव लदमा में होने जा ...और पढ़ें

अनंत सिंंह दामाद को भेंट करेंगे डिफेंडर। सौ-इंटरनेट मीडिया
HighLights
दामाद को ढाई करोड़ की लग्जरी डिफेंडर कार मिलेगी।
शादी में 10 बीघा में भव्य पंडाल, 150 व्यंजन होंगे।
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और फिल्मी हस्तियों को न्योता भेजा गया।
डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होने जा रही है। पैतृक गांव लदमा में होने वाली इस शादी को यादगार बनाने के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं।
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर फिल्म और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। शादी में मेहमानों के स्वागत से लेकर खानपान और सजावट तक, हर इंतजाम खास होगा।
शादी में सबसे अधिक चर्चा दामाद ऋषिकेश कुमार को मिलने वाले उपहार की है। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह उन्हें करीब ढाई करोड़ रुपये की लग्जरी डिफेंडर गाड़ी भेंट करने वाले हैं।
गाड़ी पटना पहुंच चुकी है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि डिफेंडर का कौन-सा वैरिएंट उपहार में दिया जाएगा। इसके टॉप वैरिएंट की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये तक बताई जाती है।
शादी के मौके पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके विजेता को थार गाड़ी और उपविजेता को बाइक देने की तैयारी है। इस तरह शादी के जश्न में उपहारों के साथ खेल प्रतियोगिता का भी आकर्षण रहेगा।

(अनंत सिंह की बेटी की शादी का कार्ड।)
10 बीघा में बन रहा भव्य पंडाल
शिवांगी की शादी के लिए लदमा में करीब 10 बीघा जमीन पर विशाल पंडाल और मंडप तैयार किया जा रहा है। जयमाला के लिए 30 फीट ऊंचा मंच बनाया जा रहा है।
सजावट में विदेशी फूलों का इस्तेमाल होगा। टेंट लगाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के मऊ से आए कारीगरों को सौंपी गई है।
मेहमानों के खानपान का इंतजाम भी खास होगा। बताया जा रहा है कि करीब चार लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
मेहमानों के लिए 150 तरह के व्यंजन तैयार किए जाएंगे। इसमें बिहार के पारंपरिक पकवानों के साथ दूसरे राज्यों के व्यंजन भी शामिल होंगे। काजू कतली और सिलाव का खाजा भी मेन्यू का हिस्सा होगा।
बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों को न्योता
शादी समारोह में बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए अभिनेता सोनू सूद, भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, अभिनेत्री अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, सांसद रवि किशन, मनोज तिवारी और गायक उदित नारायण सहित कई कलाकारों को निमंत्रण भेजा गया है।
इसके अलावा समारोह में दुबई से छह मॉडलों को बुलाए जाने की भी चर्चा है। फिल्मी सितारों की मौजूदगी, भव्य सजावट, लजीज व्यंजनों और महंगे उपहारों के कारण शिवांगी की शादी अभी से सुर्खियों में है।
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह की बेटी शिवांगी ने तोड़ी चुप्पी, पहली बार बताई अपनी पढ़ाई; कौन हैं छोटे सरकार के होने वाले दामाद
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह बेटी की शादी में PM मोदी को देंगे न्योता, 4 लाख मेहमानों के लिए बनेंगे 150 लजीज व्यंजन