विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ताजमहल जैसा पंडाल, 5 हेलीपैड और 150 तरह के पकवान; अनंत सिंह की बेटी की शादी में क्या-क्या है खास?

Published: Mon, 16 Nov 2026 03:00 PM (IST)

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, जिसमें ताजमहल और लालकिले की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं।

अनंत सिंंह के लदमा स्‍थ‍ित गांव में हो रही सजावट।

अनंत सिंंह के लदमा स्‍थ‍ित गांव में हो रही सजावट।

डिजिटल डेस्क, पटना। मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, समारोह की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी हैं।

मेहमानों के स्वागत से लेकर उनके मनोरंजन और खान-पान तक के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए करीब 10 बीघे में भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है।

इसकी खासियत यह होगी कि मुख्य पंडाल ताजमहल की तर्ज पर बनाया जा रहा है, जबकि दूसरा पंडाल लालकिले का स्वरूप लिए होगा।

Anant Singh

पंडाल निर्माण में कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। शादी में वीआइपी मेहमानों के हेलीकॉप्टर से पहुंचने की चर्चा है। इसके मद्देनजर परिसर में 5 हेलीपैड भी तैयार कराए जा रहे हैं।

समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मेहमानों के लिए 150 तरह के पकवान बनाने की तैयारी है।

Anant Singh 1

राजधानी एक्सप्रेस, तूफान और बुलेट दिखाएंगे दम

शादी समारोह में होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहने वाली है। इसके लिए अलग-अलग जगहों से शानदार घोड़े पहुंचने लगे हैं।

घोड़ों के शौकीन अनंत सिंह के घोड़े भी इस प्रतियोगिता में अपनी रफ्तार और दमखम दिखाने को तैयार हैं। इसमें व‍िजेता को थार गाड़ी म‍िलेगी।   

अनंत सिंह के घोड़ों में राजधानी एक्सप्रेस, तूफान और बुलेट समेत अन्य घोड़े शामिल हैं। उनकी देखभाल में लगे लोगों के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस अपनी तेज रफ्तार के लिए खास पहचान रखता है।

देखभाल करने वाले का दावा है कि यह घोड़ा 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से दौड़ सकता है। प्रतियोगिता के लिए घोड़ों को तैयार किया जा रहा है।

Anant Singh 2

उदित नारायण, पवन सिंह समेत कलाकारों को न्योता

शादी समारोह में मेहमानों के मनोरंजन के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। गायक उदित नारायण, भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी और पवन सिंह जैसे कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

अभिनेता सोनू सूद समेत फिल्म जगत की कई अन्य हस्तियों के भी समारोह में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।खान-पान के लिए करीब 150 किस्म के पकवान तैयार कराने की योजना है।

अनंत सिंह स्वयं और उनके तीनों बेटे शादी की तैयारियों पर नजर रख रहे हैं। वे अलग-अलग व्यवस्थाओं का जायजा लेकर जरूरी निर्देश भी दे रहे हैं।

Anant Singh 4

होने वाले ससुर भी शिवांगी के संस्कार से प्रभावित

इस बीच शिवांगी के होने वाले ससुर रणविजय कुमार भी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने होने वाली बहू की पढ़ाई के साथ-साथ उसके संस्कारों की भी तारीफ की।

रणविजय कुमार के अनुसार, शिवांगी ने डीपीएस और पिलानी में पढ़ाई की है। हालांकि, उनके लिए इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि वह बहुत सुसंस्कृत हैं।

यह भी पढ़ें- शिवांगी की तारीफ करते समय क्यों छलके अनंत सिंह की होने वाली समधन के आंसू? दिल्ली में हुई थी पहली मुलाकातंह सिंह 

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह से दूसरे लोग डरेंगे, समधन क्यों डरेगी! काले चश्मे पर मजेदार कमेंट का वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- शिवांगी की शादी में PM से CM तक को न्योता, लेकिन अनंत सिंह खुद सिर्फ एक के घर पहुंचे कार्ड देने

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।