विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nalanda News: झोलाछाप के क्लीनिक में मिला मरीज का शव, बाहर लटक रहा था ताला; जहर का इंजेक्शन देने का आरोप

By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
Published: Tue, 13 Jun 2023 03:57 PM (IST)

नालंदा के बिंद में एक अधेड़ का शव झोलाछाप के क्लीनिक में मिलने से सनसनी फैल गई। क्लीनिक बाहर से ...और पढ़ें

झोलाछाप से इलाज के बाद अधेड़ की मौत, क्लीनिक में शव बंद कर हुआ फरार। जागरण
झोलाछाप से इलाज के बाद अधेड़ की मौत, क्लीनिक में शव बंद कर हुआ फरार। जागरण

बिंद (नालंदा), जागरण संवाददाता। नालंदा के बिंद में सोमवार देर रात झोलाछाप के क्लीनिक में एक अधेड़ का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कथराही गांव निवासी रामबली यादव के 40 वर्षीय पुत्र संजीत यादव के रूप में हुई है।

मृतक के स्वजन गौतम कुमार ने बताया कि संजीत यादव के पैर में जख्म था। सोमवार की शाम गांव के ही कथराही मोड़ पर विपिन यादव के क्लीनिक में इलाज कराने के लिए गए थे। काफी देर बीत जाने के बाद जब वह घर नहीं लौटे तो खोजबीन की जाने लगी।

क्लीनिक के अंदर बेंच पर पड़ा था शव

क्लीनिक के पास भी जाकर देखा गया। क्लीनिक बाहर से बंद था। हालांकि, अंदर की लाइट और पंखे चल रहे थे।इसपर लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो क्लीनिक का ताला तोड़ा गया। अंदर जाकर लोगों ने देखा तो बेंच पर संजीत यादव का शव पड़ा हुआ था।

संजीत का शव देखते ही चीख-पुकार मच गई। स्वजन जहर वाला इंजेक्शन देकर संजीव को मारने का आरोप लगा रहे हैं। संदीप यादव बिहटा-सरमेरा टू लेन पर कथराही गांव के मोड़ पर जनरल स्टोर की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मृतक की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी की बात भी चल रही थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा

इस बीच संजीत की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। स्वजन के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि उन्हें स्वजन के द्वारा सूचना मिली। इसके बाद वे विपिन यादव के क्लीनिक के पास पहुंचे, जहां क्लीनिक का ताला तोड़ा गया। अंदर बेंच पर शव पड़ा हुआ था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। क्लीनिक संचालक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।