Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Nalanda News: शादी के बाद सीधे थाने पहुंची दुल्हन, उधर दूल्हे ने भी लड़की से रख दी एक अजीबोगरीब शर्त

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 04:27 PM (IST)

    बिहार के नालांदा जिले से एक बेहद ही चौंकाने वाले मामला सामने आया है। दरअसल वहां एक लड़की को शादी के लिए मेकअप करवाना महंगा पड़ गया। लड़की शादी के बाद ...और पढ़ें

    शादी के बाद सीधे थाने पहुंची दुल्हन। (सांकेतिक फोटो जागरण)

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद भी एक नवविवाहिता अपनी ससुराल नहीं जा सकी। इस खबर की चारों तरफ चर्चाएं हो रही हैं।

    मामला चंडी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां शादी से पहले सजने के लिए दुल्हन ब्यूटी पार्लर गई। शादी के दौरान वह सुंदर दिखे, इसके लिए उसने फेशियल करवाया।

    गोल्डन कलर वाले फेशियल कराने के कुछ देर बाद से दुल्हन के चेहरे पर जलन महसूस होने लगी। फेशियल क्रीम की वजह से पूरे चहरे पर रिएक्शन होने लगा और चेहरे पर उसका असर दिखने लगा।

    फेशियल के बाद चेहरा हुआ लाल, बढ़ी जलन

    दरअसल, शादी से पहले युवती ने जैतीपुर स्थित एक ब्यूटी पार्लर से 500 रुपये में फेशियल कराया था। युवती से बताया गया कि यह फ्रूट फेशियल है, लेकिन पार्लर वालों ने गलती से गोल्डन फेशियल कर दिया। कुछ ही घंटों बाद दुल्हन के चेहरे पर जलन शुरू हो गई और धीरे-धीरे उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार की रात शादी की सभी रस्में निभाई गईं, लेकिन त्वचा पर जलन के कारण दुल्हन काफी परेशान रही। शुक्रवार सुबह होते-होते उसके चेहरे की लाली और जलन बढ़ गई। परेशान परिवार ने स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन समस्या बनी रही।

    दूल्हे ने विदाई से किया इनकार, पहले इलाज कराने की रखी शर्त

    इसको लेकर पूरी रात हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। जब विदाई का समय आया, तो दूल्हे सुभाष ने दुल्हन को ससुराल ले जाने से इनकार कर दिया।

    दूल्हे ने कहा कि जब तक दुल्हन की हालत पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती, तब तक वह उसे अपने घर नहीं ले जा सकते। दूल्हे ने दुल्हन के घर वालों से कहा कि पहले उसका उचित इलाज कराया जाए, फिर दुल्हन को ससुराल लाया जाएगा।

    ब्यूटी पार्लर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज

    इस घटना से आहत नवविवाहिता अपने पति के साथ चंडी थाना पहुंची और ब्यूटी पार्लर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पार्लर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि इस मामले में आवेदन मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- 

    बिहार की अनोखी लव स्टोरी: मिले, अलग हुए, दर्द सहा, फिर साथ आए और शादी कर ली

    Bhagalpur News: अतिक्रमण हटाने की खबर सुनते ही दुकानदार को आया हार्ट अटैक, बेकाबू हुई भीड़ तो सरकार ने कर दिया एलान