बिहार की अनोखी लव स्टोरी: मिले, अलग हुए, दर्द सहा, फिर साथ आए और शादी कर ली
जहानाबाद (Jehanabad News) के गोरक्ष्णी मंदिर में एक प्रेमी जोड़ा जो वर्षों से बिछड़ा हुआ था आखिरकार एक हो गया। विजय कुमार और चंचल कुमारी जो बचपन से ही ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, जहानाबाद। जहानाबाद के गोरक्ष्णी मंदिर में शुक्रवार को वर्षों से बिछड़े एक प्रेमी जोड़े एकदूजे के हो गए। शहर के राजा बाजार निवासी विजय कुमार और पटना जिले की सिंगोड़ी निवासी दिव्यांग चंचल कुमारी की शादी देर शाम माता मंडेश्वरी के दरबार में रचाई गई।
दरअसल, विजय और चंचल एक दूसरे को बचपन से पसंद करते थे। विजय के भाई की शादी चंचल के गांव सिंगोड़ी में हुई थी, जहां विजय आता-जाता था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे को चाहने लगे थे। पर उस वक्त उम्र ज्यादा नहीं थी।
टूट गया प्रेम, मगर...
शादी की उम्र हुई तो घरवालों ने अलग-अलग जगह पर दोनों की शादी करा दी। प्रेम टूट गया, किंतु कुदरत ने फिर ऐसे मोड़ पर ला खड़ा किया कि जहां दोनों एक दूसरे के हो गए। दो साल पूर्व चंचल कुमारी के पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसी अवधि में विजय कुमार की पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।
दोनों ने नई दुनिया बसाने की ठानी
विजय कुमार के छोटे बच्चे हैं, जिन्हें संभालने के लिए फिर से शादी की जरूरत थी। दूसरी तरफ चंचल भी पूरी जिंदगी विधवा बनकर नहीं जी सकती थी। उसे भी सहारा चाहिए था। ऐसे में बिछड़े प्रेमी फिर से एक दूसरे के करीब आए और दोनों ने नई दुनिया बसाने की ठान ली।
रीति-रिवाज के साथ दोनों ने रचाई शादी
परिवार की रजामंदी से गोरक्ष्णी स्थित माता मांडेश्वरी के दरबार में धार्मिक रीति-रिवाज के साथ दोनों ने शादी रचा ली। भगवान काे साक्षी मानकर दोनों ने नए जीवन की शुरुआत शादी के बंधन में बंध कर शुरू कर दी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।