Bihar: CM नीतीश के गृह जिले की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, बर्खास्त करने पर भड़का गुस्सा
Bihar News चयनमुक्त होने की जानकारी मिलते ही जिले की सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं-सहायिकाएं मंगलवार को आईसीडीएस कार्यालय पहुंची और सामूहिक इस्तीफा देते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर नालंदा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष आशा कुमारी ने चार सूत्री मांग को लेकर नौ अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। सरकार हम पर दबाब देने के लिए बर्खास्त कर रही है।

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ (नालंदा)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में चयनमुक्त होने की जानकारी मिलते ही जिले की सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं-सहायिकाएं मंगलवार को आईसीडीएस कार्यालय पहुंची और सामूहिक इस्तीफा देते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर नालंदा आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष आशा कुमारी ने बताया कि वे लोग चार सूत्री मांग को लेकर नौ अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। सरकार हम पर दबाब देने के लिए बर्खास्त कर रही है।
आज हमलोग सामूहिक रूप से अपना-अपना इस्तीफा सौंपने आये हैं। सरकार जब तक हमलोगों की बात नहीं मानेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
डीपीओ बोले- दो बार स्पष्टीकरण मांगा गया
डीपीओ ने बताया कि उनके स्तर से आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष से हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटने के संबंध में वार्ता की गयी, लेकिन हड़ताल से वापस लौटने को वे तैयार नहीं हुईं। इसके पहले सीडीपीओ स्तर से सेविकाओं से केन्द्र बंद रखने पर दो बार स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया जा चुका है।
विभागीय आदेश पर महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा सेविकाओं के घरों व केन्द्रों पर 24 घंटे में हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का आग्रह किया जा चुका है, लेकिन सेविका-सहायिकाएं काम पर लौटने की बजाय हड़ताल पर डटी रहीं।
डीपीओ ने बताया कि निदेशालय द्वारा प्रेस मीडिया के माध्यम से भी दो बार सेविकाओं व सहायिकाओं को हड़ताल से काम पर लौटने की अपील की गयी थी। काम पर नहीं लौटने पर कार्रवाई की गयी है।
इन केन्द्रों की सेविकाएं हुईं चयनमुक्त
बिहारशरीफ सदर : केन्द्र संख्या 10 व 92
बिहारशरीफ ग्रामीण : केन्द्र संख्या : 110 व 130
बेन : केन्द्र संख्या : 108 व 58
नगरनौसा : केन्द्र संख्या : 95, 57 व 24
इस्लामपुर : केन्द्र संख्या : 85 व 4
थरथरी : केन्द्र संख्या : 32 व 35
राजगीर : केन्द्र संख्या : 113 व 81
एकंगरसराय : केन्द्र संख्या : 102 व 201
सिलाव : केन्द्र संख्या : 36 व 106
गिरियक : केन्द्र संख्या : 67 व 8
बिंद : केन्द्र संख्या : 52 व 15
सरमेरा : केन्द्र संख्या : 45 व 16
अस्थावां : केन्द्र संख्या : 34 व 77
रहुई : केन्द्र संख्या : 114 व 35
चंडी : केन्द्र संख्या : 19 व 5
नूरसराय : केन्द्र संख्या : 77 व 51
हिलसा : केन्द्र संख्या : 162
करायपसुराय : केन्द्र संख्या : 50 व 40
परवलपुर : केन्द्र संख्या : 25 व 44
यह भी पढ़ें - Lok Sabha Election 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारी का खाका खींच गए अमित शाह, जानिए क्या है BJP का प्लान
यह भी पढ़ें - Lok Sabha Election से पहले बिहार BJP में बड़ी सेंध, Ex MLA समेत दर्जनों नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।