Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election से पहले बिहार BJP में ब‍ड़ी सेंध, Ex MLA समेत दर्जनों नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

    By Edited By: Prateek Jain
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 09:30 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की मानें तो भाजपा उन्माद फैलाकर राजनीतिक रोटी सेंकने वाली पार्टी है। इसलिए कांग्रेस की लड़ाई भाजपा की उन्माद की राजनीति से है। चुनाव को लेकर भाजपा में खलबली मची हुई है। अब तब पूर्व विधायक समेत लगभग एक दर्जन से अधिक भाजपा नेता कांग्रेस में सम्मिलित हो चुके हैं और कई संपर्क में हैं।

    Hero Image
    बिहार BJP में के 51 नेताओं ने कांग्रेस की सदस्‍यता ली।

    राज्य ब्यूरो, पटना। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की मानें तो भाजपा उन्माद फैलाकर राजनीतिक रोटी सेंकने वाली पार्टी है। इसलिए कांग्रेस की लड़ाई भाजपा की उन्माद की राजनीति से है।

    चुनाव को लेकर भाजपा में खलबली मची हुई है। अब तब पूर्व विधायक समेत लगभग एक दर्जन से अधिक भाजपा नेता कांग्रेस में सम्मिलित हो चुके हैं और कई संपर्क में हैं।

    सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में भाजपा-आरएसएस के जिला और मंडल स्तरीय 51 नेता-कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

    इन नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्‍यता

    भाजपा के पटना मंडल अध्यक्ष कुणाल, सचिव धर्मेंद्र कुमार, प्रवक्ता शालिनी कुमारी, विकास कुमार, राजेंद्र प्रसाद, लीला देवी केशरी, शिव कुमार और ललन प्रसाद यादव आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली है।

    उनका स्वागत करते हुए अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को तवज्जो देने की परंपरा रही है। हमारी सोच है कि नेता को भी कार्यकर्ता की तरह व्यवहार करना चाहिए, तभी देश का भला होगा।

    पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने दावा किया कि आने वाले दिनों में भाजपा के पांच सौ नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस में सम्मिलित होने वाले हैं।

    मिलन समारोह में विधायक बिजेंद्र चौधरी, आनंद शंकर, संतोष मिश्रा, ब्रजेश पाण्डेय, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, असितनाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें - Bihar Politics: अब 'श्रीराम' को बताया काल्पनिक, RJD विधायक के बिगड़े बोल पर भड़की JDU; BJP ने किया पलटवार

    यह भी पढ़ें - फोन पर प्रेमी को बुलाया, बात करते हुए प्रेमिका ने कर दी ऐसी हरकत; जान जाते-जाते बची, फिर…

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें