Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri 2021 IN Pics: उत्तर बिहार के शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़ी भीड़, देखें तस्वीरों में...

    By Murari KumarEdited By:
    Updated: Thu, 11 Mar 2021 11:10 AM (IST)

    Mahashivratri 2021 IN Picsउत्तर बिहार के सभी जिलों में महाशिवरात्रि की धूम है। शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। हर हर महादेव के ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए भक्तों की लगी लंबी कतार।

    मुजफ्फरपुर, जागरण टीम। Mahashivratri 2021 IN Pics: उत्तर बिहार के सभी जिलों में महाशिवरात्रि की धूम है। शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। हर हर महादेव के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ धाम में अलसुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए आस्था की जनसैलाब उमड़ी है। जय जय शिवशंकर के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। अन्य जिलों में भी ऐसी ही स्थिति है। देखें सभी जगह की तस्वीरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    • Photo- मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाअभिषेक के बाद नंदी के कान में कुछ कह कर अपनी मुराद के लिए कामना करती युवती।

    Photo- शिवहर: महाशिवरात्रि पर बाबा भुवनेश्वर नाथ महादेव मंदिर देकुली धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

     

    Photo- मोतिहारी। अरेराज में सोमेश्वर नाथ महादेव पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालु भक्तों की भीड़। 

    Photo- दरभंगा के प्रसिद्ध माधेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

    महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ के जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

    दरभंगा : पवित्र महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को जिले के सभी शिवालयों में सुबह से भक्तों की भारी भीड़ लगी है। लोग बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शहर के प्रसिद्ध माधेश्वर व कुशेश्वरस्थान मंदिर में जलाभिषेक को भारी भीड़ उमड़ी रही। जिले के सभी अधिकारी लगातार सुरक्षा-व्यवस्था की मॉनीटरिंग करते रहे

    Photo- मधुबनी के उगना महादेव मंदिर में जलाभिषेक को उमड़े शिवभक्त

    Photo- उगना महादेव मंदिर में जुटी भक्तों की भीड़

    Photo- बगहा:नगर के पक्की बावली बाबा विश्वम्भरनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

    यह भी पढ़ें: West Champaran: शादी के पांच वर्ष बाद आई 'दहेजी बाइक' की याद, दो बच्चों की मां को घर से निकाला

    यह भी पढ़ें: Darbhanga Flight Service News: अब दरभंगा से प्रत‍िद‍िन होंगी 12 उड़ानें, पहले ही द‍िन 1789 यात्र‍ियों ने क‍िया सफर

    यह भी पढ़ें: मधुबनी का यह 'दुशासन' महिला का करता रहा चीरहरण, भीड़ बनी रही तमाशबीन