Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Darbhanga Flight Service News: अब दरभंगा से प्रत‍िद‍िन होंगी 12 उड़ानें, पहले ही द‍िन 1789 यात्र‍ियों ने क‍िया सफर

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Thu, 11 Mar 2021 01:28 PM (IST)

    Darbhanga Flight Service News स्‍पाइसजेट ने दरभंगा से मुंबई के ल‍िए दूसरी उड़ान आरंभ की। अहमदाबाद के लिए फिर से हवाई सेवा शुरू हो गई है। अब रव‍िवार को ...और पढ़ें

    Hero Image
    10 मार्च को इन 12 उड़ानों से 1789 यात्र‍ियों ने सफर क‍िया।

    दरभंगा,जासं। स्थानीय एयरपोर्ट की उपलब्‍ध‍ियों में हर द‍िन कुछ न कुछ नई चीजें जुड़़ती जा रही हैं। इसी क्रम में बुधवार से एक और उपलब्‍ध‍ि जुड़़ गई। अब यहां से रव‍िवार को छोड़़कर प्रत‍िद‍िन 12 उड़ानें होंगी। पहले ही द‍‍िन यानी 10 मार्च को इन 12 उड़ानों से 1789 यात्र‍ियों ने सफर क‍िया।         

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, दरभंगा एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से बुधवार को मुंबई और अहमदाबाद के लिए नई उड़ान शुरू की गई है। इस तरह अब द‍िल्‍ली के बाद मुंबई के ल‍िए भी यहां से प्रत‍िद‍िन दो उड़ानें शुरू हो गईं। वहीं व‍िमान सेवा प्रदाता कंपनी स्‍पाइसजेट ने अब अहमदाबाद के ल‍िए भी अपनी उड़ान शुरू कर दी है। इस तरह पहले की आठ उड़ानों की जगह यहां 12 फ्लाइट्स प्रत‍िद‍िन हो गईं। दरभंगा से एसजी 120 में यात्री सवार होकर अहमदाबाद के लिए जा रहे हैं। किसी कारणवश अहमदाबाद के लिए सेवा बंद कर दी गई थी। हालांक‍ि उस समय यह कहा जा रहा था क‍ि यात्रि‍यों की संख्‍या कम होने के कारण यह नौबत आई थी। लेक‍िन, होली से ठीक पहले यह‍ सेवा आरंभ हो जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। 

    जहां तक मुंबई की बात है तो यहां के ल‍िए भी अब नई व्‍यवस्‍था के बाद दो विमान प्रत‍िद‍िन हो गया है। एसजी 945 सुबह 11.45 बजे और एसजी 158 ने दोपहर बाद 16.30 बजे उड़ान भर रही है। मुंबई के लिए एक और विमान शुरू होने से यात्रियों में खुशी है। खासकर उत्‍तर ब‍िहार के लोगों को अब यहां आने-जाने का एक और व‍िकल्‍प उपलब्‍ध हो गया है। 

    यह भी पढ़ें: शिवहर: नर्स को अंधेरे से डर लगता है इसलि‍ए पति ड्यूटी बजाने आ गया, म‍िली यह सजा

     गौरतलब है कि उड़ान योजना के व‍िगत 08 नवंबर 2020 को दरभंगा से व‍िमान सेवा आरंभ की गई थी। इसके बाद से यात्र‍ियों की भारी संख्‍या को देखते हुए नई रूटों पर व‍िमान सेवा आरंभ की जा रही है। अभी स्‍पाइसजेट ने हैदराबाद, पुणे और कोलकाता के लिए भी सीधी विमान सेवा शुरू करने की घोषणा कर रखी है। दरभंगा से हैदराबाद और पुणे के लिए 28 और कोलकाता के लिए 29 मार्च से सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लि‍ए बुक‍िंग का क्रम जारी है।  

    यह भी पढ़ें: मंत्री रामसूरत राय का पलटवार, यादव समाज के लोग लालू एंड फैमिली के बंधुआ नहीं

    यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर से पटना का बस भाड़ा नन एसी 130 व एसी से 150 रुपये, जानिए अन्य जगहों का किराया