Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हाय-हाय ये मजबूरी! चुनाव में ज‍िसकी वजह से म‍िली हार उसे ही कहना पड़ेगा- You are welcome

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Sat, 13 Mar 2021 01:16 PM (IST)

    श‍िवहर के तरियानी निवासी सह बेलसंड विस सीट से रालोसपा प्रत्याशी रहे ठाकुर धर्मेंद्र कुमार स‍िंह जाएंगे कुशवाहा के साथ जदयू में। शिवहर जिला रालोसपा की पूरी टीम जाएगी जदयू में। कुछ लोग अभी राजनी‍त‍िक स्‍वरूप में होने जा रहे बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं।

    Hero Image
    पार्टी के कई कद्दावर चेहरे अब भी कुशवाहा के साथ हैं और जदयू में जाने को तैयार हैं।

    शिवहर, जासं। सियासत का चेहरा कब बदल जाए, यह कहना बड़ा मुश्किल है। कभी-कभी सियास के अजीबोगरीब रंग सामने आते है। कुछ ऐसा ही रंग शिवहर में दिख रहा है। चार महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में जदयू की सीट‍िंग एमएलए को हराने में बड़ी भूमिका अदा करने वाले नेता को अब जदयू की ही झंडा थामने की मजबूरी है। दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा की नेतृत्व वाली रालोसपा का जदयू में विलय हो रहा है। इसके चलते पार्टी के कई नेताओं ने अपनी धरातल को बचाने के लिए विलय के पहले ही राजद का दामन थाम लिया था। हालांकि, पार्टी के कई कद्दावर चेहरे अब भी कुशवाहा के साथ हैं और कुशवाहा के साथ जदयू में जाने को तैयार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिवहर जिला रालोसपा की पूरी टीम जिलाध्यक्ष श्यामबाबू स‍िंह के साथ जदयू में शामिल होगी। जदयू में शामिल होने वाली रालोसपा की इस टीम में एक चर्चित चेहरा है ठाकुर धर्मेंद्र कुमार स‍िंह का। मूल रूप से तरियानी जिले के रहने वाले ठाकुर धर्मेंद्र स‍िंह शिवहर जिला के राजद जिलाध्यक्ष भी रहे। विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट नहीं मिलने से नाराज ठाकुर ने बगावत का बिगुल फूंक दिया था। वहीं समर्थकों के साथ राजद से इस्तीफा देकर रालोसपा की सदस्यता हासिल की थी। रालोसपा ने उन्हें बेलसंड विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। विधानसभा चुनाव में बेलसंड सीट से 18 हजार 999 मत प्राप्त कर ठाकुर धर्मेंद्र कुमार स‍िंह ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए जदयू की सीट‍िंग एमएलए सुनीता स‍िंह चौहान को हराने में बड़ी भूमिका अदा की थी। इस चुनाव में राजद के संजय गुप्ता ने जदयू की सुनीता स‍िंह चौहान को 13 हजार 685 मतों से हराया था। जबकि, ठाकुर ने 18 हजार 999 मत प्राप्त किया था। राजनीति के जानकारों की मानें तो ठाकुर की वजह से ही सुनीता को शिकस्त मिली। वरना परिणाम कुछ और होता। बहरहाल, जदयू सुनीता की हार का गम अभी भूला नही है। दूसरी ओर अब ठाकुर भी जदयू में होंगे। पार्टी के विलय के सवाल पर ठाकुर ने कहा कि जीवन के अंतिम क्षण तक वह उपेंद्र कुशवाहा के साथ रहेंगे। कुशवाहा जदयू में जा रहे है तो वह भी कुशवाहा के साथ जा रहे है।