विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार की वो हॉट सीट, जहां ओवैसी बिगाड़ेंगे I.N.D.I.A का खेल! जानें किस पार्टी से कौन-सा कद्दावर ठोंकेगा चुनावी ताल?

Published: Wed, 20 Mar 2024 05:18 PM (IST)

Lok Sabha Elections 2024 बिहार की किशनगंज लोकसभा सीट बिहार की सबसे हॉट लोकसभा सीटों में से एक है। इस ...और पढ़ें

बिहार की किशनगंज सीट, जहां ओवैसी बिगाड़ेंगे I.N.D.I.A का खेल! (फाइल फोटो)
बिहार की किशनगंज सीट, जहां ओवैसी बिगाड़ेंगे I.N.D.I.A का खेल! (फाइल फोटो)

संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज)। बिहार किशनगंज लोकसभा क्षेत्र पर चुनाव दूसरे चरण में होना है। अभी तक किसी भी गठबंधन ने चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी का नाम अधिकृत रूप से घोषित नहीं किया है।

एआईएमआईएम के तरफ से प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमाम का किशनगंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना तय है। हालांकि, पार्टी के तरफ से अधिकृत रूप से घोषणा अभी बाकी है।

इधर, एनडीए की ओर से किशनगंज लोकसभा सीट से जदयू चुनाव लड़ेगी। जदयू की तरफ से जिलाध्यक्ष मुजाहिद आलम के प्रत्याशी बनने की संभावना जताई जा रही है। एनडीए या जदयू पार्टी की तरफ से अधिकृत घोषणा का लोग इंतजार कर रहे हैं।

जावेद अख्तर हो सकते हैं कांग्रेस उम्मीदवार

बीते लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार के 40 सीट में महागठबंधन की ओर से मात्र किशनगंज से डॉ. जावेद अख्तर के कांग्रेस से सांसद निर्वाचित होने पर उनका किशनगंज से फिर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था। मगर महागठबंधन के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा एक-एक सीट पर चुनावी विश्लेषण कर प्रत्याशी तय करने में जुटी हुई है।

इस दौरान किशनगंज सीट को लेकर महागठबंधन के बीच राजद की ओर से चर्चा की नई बात उभरकर सामने आ रही है। हालांकि अभी कोई मामले में अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रहे हैं।

बताया जाता है कि महागठबंधन में राजद परिवार अपने प्रत्याशी का नाम आगे बढ़ाकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। जिसका पटाक्षेप महागठबंधन की तरफ से जारी सूची के साथ जल्द समाप्त होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Bihar News: बक्सर में चौसा पावर प्लांट के गेट पर भारी बवाल, पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हिंसक झड़प; कई घायल

Bihar News: शादी समारोह के लिए प्रशासन से जरूर ले लें ये अनुमति, आचार संहिता का नियम टूटा तो...

Baba Bageshwar: बिहार आएंगे बाबा बागेश्वर, इस जिले में होगा विशाल कार्यक्रम; सजेगा दिव्य दरबार