Move to Jagran APP

किसानों को दें नई तकनीक से खेती करने की जानकारी : डीएम

शहर के जादोपुर रोड स्थित एक मैरेज हाल में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से कार्यशाला लगाई गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 09:54 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 09:54 PM (IST)
किसानों को दें नई तकनीक से खेती करने की जानकारी : डीएम

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : शहर के जादोपुर रोड स्थित एक मैरेज हाल में गुरुवार को कृषि विभाग ने रवि महोत्सव का आगाज करते हुए जिला स्तरीय कार्यशाला लगाया। उद्घाटन जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। रवि महोत्सव के तहत कृषि विभाग 23 अक्टूबर से रवि महाअभियान चलाएगा।

loksabha election banner

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उन्नत तकनीक से खेती करने से किसानों को लाभ होगा। किसानों को नई तकनीक से खेती करने के बारे में जानकारी दी जाए। नई तकनीकी से खेती कर किसान फसलों की उपज बढ़ा सकेंगे। अच्छी उपज होने से किसानों की आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। किसानों को कृषि यंत्रों से लेकर कई तरह के अनुदान दिए जा रहे हैं। किसानों को नई तकनीकी से खेती करने के बारे मे जानकारी देने के साथ ही उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बता जाए। जिससे किसान इन योजनाओं का लाभ ले सकें। जिला कृषि पदाधिकारी वेद नारायण सिंह ने कहा कि कृषि विभाग प्रखंड स्तर पर 23 अक्टूबर से रवि महाअभियान चलाएगा। रवि महाभियान के दौरान किसानों को गेंहू, तेलहन व मसूर की खेती करने के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिले के सभी प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि सलाहकार व तकनीकी पदाधिकारी किसानों को नई तकनीकी से खेती करने के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। कार्यशाला में बेहतर खेती करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यशाला में डीडीसी अभिषेक रंजन, वरीय उप समाहर्ता विरेंद्र प्रसाद सहित कई पदाधिकारी तथा तमाम किसान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.