Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Buxar News: बक्सर में इस थाना के थानाध्यक्ष बदले, जानिए कौन हैं विकास कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी?

    Updated: Thu, 20 Mar 2025 03:23 PM (IST)

    Buxar News बक्सर के तिलक राय के हाता थाने के नए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बुधवार की शाम पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अपराध और अवैध शराब तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने की प्राथमिकता जताई। विकास कुमार ने पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की नसीहत दी और अपराध नियंत्रण के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए। उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय जनता को बेहतर सुरक्षा प्रदान करना है।

    Hero Image
    बक्सर में तिलक राय के हाता थाने के थानाध्यक्ष बदले (जागरण)

    संवाद सहयोगी, जागरण, सिमरी (बक्सर)। Buxar News: बक्सर के तिलक राय के हाता थाने के नए थानाध्यक्ष के रूप में विकास कुमार ने बुधवार की शाम पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अपराध और अवैध शराब तस्करी पर कड़ी कार्रवाई उनकी प्राथमिकता होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने की नसीहत देते हुए अपराध नियंत्रण को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए।

    विकास कुमार ने कहा कि क्षेत्रीय जनता को बेहतर सुरक्षा देना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। इसके लिए पुलिस पब्लिक के बीच मित्रतापूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही, असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर सख्ती बरती जाएगी। थानाध्यक्ष ने विशेष रूप से अवैध शराब तस्करों पर नकेल कसने के निर्देश दिए हैं।

    गौरतलब है कि यह थाना क्षेत्र शराब तस्करी के लिए कुख्यात रहा है, जिससे निपटना उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में शातिर चोर गिरोह और भूमि विवाद के मामलों की संख्या अधिक है।

    ऐसे में नए थानाध्यक्ष के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखना आसान नहीं होगा। अब यह देखने वाली बात होगी कि वे इन चुनौतियों से कैसे निपटते हैं और अपने कार्यकाल में कितनी सफलता हासिल करते हैं।

    थानाध्यक्ष का क्या काम होता है?

    • कानून व्यवस्था बनाए रखना: थानाध्यक्ष का मुख्य काम होता है कि वह अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखे और अपराधों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
    • अपराधों की जांच: थानाध्यक्ष को अपराधों की जांच करनी होती है और अपराधियों को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने होते हैं।
    • पुलिसकर्मियों का प्रबंधन: थानाध्यक्ष को अपने थाने के पुलिसकर्मियों का प्रबंधन करना होता है और उन्हें आवश्यक निर्देश देने होते हैं।
    • सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना: थानाध्यक्ष का काम होता है कि वह अपने क्षेत्र में सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करे और लोगों को सुरक्षित महसूस कराए।
    • न्यायालय के साथ समन्वय: थानाध्यक्ष को न्यायालय के साथ समन्वय बनाए रखना होता है और आवश्यक दस्तावेज़ और जानकारी प्रदान करनी होती है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Home Guard Bharti Exam: बिहार होमगार्ड भर्ती में इस बार कितना दौड़ना होगा, समय कितना मिलेगा? यहां पढ़ें सबकुछ

    Bihar Police Bharti 2025: रिजेक्ट नहीं होगा फॉर्म, बस बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऐसे करें अप्लाई

    Bihar Police Exam: खगड़िया का अभिषेक निकला सिपाही भर्ती परीक्षा का सरगना, Whatsapp चैट से हुए कई खुलासे