Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के डॉ. आरएन सिंह बने विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सहरसा में है निज निवास, कही ये बड़ी बात

    By Dilip Kumar ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 17 Jul 2021 04:00 PM (IST)

    VHP बिहार के सहरसा जिले के गोलमा निवासी अस्थि शल्य चिकित्सक पद्मश्री डा. आरएन सिंह को विश्व हिंदू परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। मनोनयन के बाद उन्‍होंने कहा कि अयोध्‍या में जन सहयोग से राम मंदिर निर्माण हो रहा है। बिहार को संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

    Hero Image
    पद्मश्री डा. आरएन सिंह (डॉ रविंद्र नारायण सिंह) विश्‍व हिंदू परिषद के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बने।

    जागरण संवाददाता, सहरसा/भागलपुर। VHP: विश्‍व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समि‍ति व प्रांतीय मंडल की दो दिवसीय बैठक हरियाणा में चल रही है। बैठक के पहले दिन विहिप संगठन में कई बदलाव किए गए। केंद्रीय उपाध्‍याक्ष डा आरएन सिंह (डा रविंद्र नारायण सिंह) को केंद्रीय अध्‍यक्ष बनाया गया। डा आरएन सिंह का बिहार से गहरा संबंध है। वे मूलत: सहरसा के रहने वाले हैं। केंद्रीय अध्‍यक्ष बनाये जाने पर बिहार खासकर सहरसा में राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ, विश्‍व हिंदू परिषद सहित अन्‍य अनुशांगिक संगठनों में खुशी है। सहरसा में कार्यकर्ता लगातार उन्‍हें बधाई दे रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने के बाद डा. आरएन सिंह ने कहा कि अयोध्‍या में जन-जन के सहयोग से राम मंदिर के निर्माण हो रहा है। इस मंदिर का निर्माण सभी की भागीदारी से ही किया जाएगा। इसके अलावा विश्‍व हिंदू परिषद को और भी सशक्‍त व मजबूत बनाया जाएगा। बिहार में काफी संख्‍या में अच्‍छे और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके बल पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

    डॉ आरएन सिंह सहरसा जिले के गोलमा निवासी हैं। उनके पिता जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्व. राधा बल्लभ सिंह थे। डा आरएन सिंह प्रसिद्ध अस्थि शल्य चिकित्सक हैं। स्कूली शिक्षा कटिहार और पटना में पूरा करने के बाद उन्होंने पीएमसीएच से एमबीबीएस करने के बाद लगभग एक दशक लंदन में एफआरसीएस व अन्य डिग्री हासिल की। वे लंदन में रहने के दौरान ही विश्व हिंदू परिषद से जुड़े। 80 के दशक में पटना आकर अपनी क्‍लीनिक चलाने लगे। इस दौरान उन्हें बेहतर सेवा के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्मश्री सम्मान भी दिया। वह विगत दिनों से विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय थे। 

    भागलपुर के कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

    डा आरएन सिंह को राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाये जाने पर भागलपुर के आरएसएस, विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें बधाई दी है। विहिप प्रांतीय सहमंत्री पारस शर्मा, भागलपुर विभाग विशेष संपर्क प्रमुख राकेश सिन्‍हा, सुमित जिलोका, सुरेश साह के अलावा राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के नगर प्रचार प्रमुख आशीष आनंद, भाजपा के जिलाध्‍यक्ष रा‍ेहित पांडेय ने उन्‍हें बधाई दी है। भाजपा नेता अभय वर्म्‍मन, नरेश मिश्रा, हरिवंशमणि सिंह, नभय चौधरी, डा प्रीति शेखर, संतोष कुमार, दिलीप निराला, विपुल सिंह, अभिनव कुमार, मुरारी पासवान, देवव्रत घोष, संजीब सिंह, स्‍वेता सिंह, अजीत गुप्‍ता, संदीप, इंदुभूषष झा, प्‍यारे हिंद, प्राणिक वाजपेयी, गुड्डू आदि ने भी डा आरएन सिंह को बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें -

    विश्‍व हिंदू परिषद के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने पर डा. आरएन सिंह के पैतृक गांव में जश्‍न, बोले-असाधारण व्‍यक्तित्‍व के धनी हैं VHP नेता

    VHP: डा. आरएन सिंह ने कोसी की मिट्टी को फिर किया गौरवान्वित, विहिप ने बना दिया राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

    देश के मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं विहिप अध्यक्ष आरएन सिंह, पटना में पढ़ाई कर दिव्यांग बेटियों के लिए किया काम

    comedy show banner
    comedy show banner