Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश के मशहूर हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं विहिप अध्यक्ष आरएन सिंह, पटना में पढ़ाई कर दिव्यांग बेटियों के लिए किया काम

    By Akshay PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 17 Jul 2021 05:32 PM (IST)

    पद्मश्री डाक्टर रबींद्र नारायण सिंह को विश्व हिंदू परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। हरियाणा में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के बाद परिषद से जुड़े बिहार के सदस्यों में खुशी की लहर है। आरएन सिंह का पटना से भी जुड़ाव है। जानें उनके बार में।

    Hero Image
    स्कूली छात्राओं को सम्मानित करते डा. आरएन सिंह। साभारः स्वजन।

    जासं, पटना: देश के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ होने के साथ सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाले पद्मश्री डाक्टर रबींद्र नारायण सिंह को विश्व हिंदू परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। हरियाणा में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के बाद परिषद से जुड़े बिहार के सदस्यों में खुशी की लहर है। पद्मश्री डाक्टर आरएन सिंह मूल रूप से सहरसा जिले के गोलमा निवासी हैं। आरएन सिंह के पिता राधा बल्लभ सिंह जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे। पटना के कंकड़बाग में रहने वाले सिंह ने राजधानी के साथ कटिहार से शिक्षा ग्रहण की। डा आरएन सिंह के विहिप के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने पर आरएसएस सहित विहिप कार्यकर्ताओं ने उन्‍हें बधाई दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरएन सिंह ने पटना विश्वविद्यालय से एमबीबीएस व एमएस की डिग्री हासिल की। उसके बाद वे लंदन में अध्ययन करने चले गए। लंदन में रहने के दौरान ही वे विश्व हिंदू परिषद से जुड़े। बिहार विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री चितरंजन कुमार ने बताया कि अस्सी के दशक में पटना आकर आरएन सिंह अपनी निजी क्लीनिक का संचालन करने लगे। मरीजों का मुफ्त इलाज करने के साथ पटना में उनके द्वारा दिव्यांग बेटियों के लिए विद्यालय का संचालन किया जाता है। चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने को लेकर देश की तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के हाथों 2010 में पद्मश्री से अलंकृत किया गया था। जनवरी 2021 में पद्मश्री डाक्टर आरएन सिंह को विश्व हिंदू परिषद का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। वे देश के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ होने के साथ सामाजिक कार्यों में उनका लगाव हमेशा से रहे। साथ ही साथ शहर के कई सामाजिक संगठनों से भी उनका जुड़ाव रहा। सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी हमेशा रहती है।

    यह भी पढ़ें

    VHP: डा. आरएन सिंह ने कोसी की मिट्टी को फिर किया गौरवान्वित, विहिप ने बना दिया राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष

    बिहार के डॉ. आरएन सिंह बने विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सहरसा में है निज निवास, कही ये बड़ी बात

    comedy show banner
    comedy show banner