Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Vidhan Sabha By Election: जागरण की खबर पर लगाई RJD ने मुहर! तारापुर से अरुण कुमार साह को टिकट

    By Shivam BajpaiEdited By:
    Updated: Sun, 03 Oct 2021 04:51 PM (IST)

    Bihar Vidhan Sabha By Election के लिए तारापुर विधानसभा सीट से राजद ने अरुण कुमार साह को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस संदर्भ में जागरण ने शनिवार को ही खबर प्रकाशित की थी। पार्टी ने अपना तारापुर से उम्मीदवार का चेहरा बदल दिया है।

    Hero Image
    Bihar Vidhan Sabha By Election: कौन हैं अरुण कुमार साह।

    जागरण संवाददाता, मुंगेर। Bihar Vidhan Sabha By Election 30 अक्टूबर को होना है। मुंगेर की तारापुर सीट से जहां जदयू अपने प्रत्याशी का ऐलान पहले ही कर चुका है। तो वहीं अब राजद ने भी अपने उम्मीदवार का चयन कर लिया है। जागरण ने शनिवार को ही बताया था कि तारापुर में राजद नेता अरुण कुमार साह पार्टी की पहली पसंद है। अब रविवार को पार्टी ने ऐलान कर दिया है। तारापुर उपचुनाव में अरुण कुमार साह ही राजद के कैंडिडेट होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तारापुर से आरजेडी से टिकट मिलने के बाद अरुण कुमार साह ने बताया कि सिंबल मिलने के बाद पंडित जी से दिखाएंगे, फिर नामांकन करेंगे। उन्होंने छह से आठ अक्टूबर के बीच नामांकन करने की बात कही है। अभी वह पटना में हैं। देर रात तक भागलपुर पहुंचेगे।

    ये रही जागरण की खबर: तारापुर में उपचुनाव का काउंटडाउन शुरू, RJD बदलेगा चेहरा! अरुण कुमार साह है पार्टी की पहली पसंद

     कौन हैं अरुण कुमार साह

    • भागलपुर से राजद का महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं।
    • भागलपुर टाउन से साल 2000 में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
    • मुंगेर तारापुर विधानसभा क्षेत्र असरंगज प्रखंड के रहने वाले हैं।
    • यह एक बड़े उद्योगपति हैं और सफल व्यवसायीय के साथ संवदेक हैं।
    • इन्होंने एमए तक पढ़ाई एमए तक है। समाज में इनका व्यवहार कुशल है।
    • वैश्य समुदाय से आते हैं।
    • भागलपुर में इनका टाटा का शोरूम है, ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार है।

    युवा राजद प्रदेश प्रवक्ता सह भागलपुर से पार्टी नेता अरुण यादव ने साह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तारापुर से अरुण कुमार साह को बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने प्रत्याशी घोषित किया है। राजद दोनों विधानसभा क्षेत्रों से आपार मतों से विजयी होगी। साह एक कुशल नेता हैं। पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं।

    Bihar Politics: भागलपुर में युवा राजद की कमान मुखिया मो.अशफाक आलम को, कटिहार में LJP ने बनाया नया जिलाध्यक्ष