FY 2025 में किन कारों की रही सबसे ज्यादा मांग, Maruti, Tata, Hyundai की कारें हुईं Top-5 में शामिल
Top Cars FY 2025 भारतीय बाजार में हर महीनों लाखों की संख्या में कारों की बिक्री की जाती है।कई निर्माताओं की ओर से बेहतरीन फीचर्स और तकनीक के साथ अपनी कारों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किस कंपनी की ओर से कौन सी कार की वित्त वर्ष 2025 के दौरान सबसे ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की गई है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर साल लाखों कारों की बिक्री की जाती है। निर्माताओं की ओर से भी समय समय पर अपनी कारों को अपडेट के साथ पेश किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 के दौरान किन कारों की सबसे ज्यादा मांग रही है। Top-5 में कौन सी कारों को शामिल किया गया है। इन कारों की कितनी यूनिट्स की बिक्री बीते वित्त वर्ष के दौरान हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
पहले नंबर पर रही Maruti Wagon R
मारुति की ओर से हैचबैक सेगमेंट में वैगन आर की बिक्री की जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को वित्त वर्ष 2025 के दौरान भी सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। जानकारी के मुताबिक इसकी कुल 198451 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
दूसरे नंबर पर आई Tata Punch
हैचबैक के साथ ही एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को भी देश में काफी पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की पंच को भी वित्त वर्ष 2025 में काफी पसंद किया गया है। लिस्ट में यह एसयूवी दूसरे पायदान पर रही है। जानकारी के मुताबिक इसकी 196572 यूनिट्स की बिक्री वित्त वर्ष 2025 में हुई है।
Hyundai Creta की भी रही मांग
मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हुंडई की ओर से क्रेटा की बिक्री की जाती है। अपने सेगमेंट में इस एसयूवी को सबसे ज्यादा पसंद भी किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 के दौरान सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों की लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर रही है। इस एसयूवी की वित्त वर्ष 2025 में 194871 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
अगले नंबर पर रही Maruti Ertiga
मारुति की ओर से अर्टिगा एमपीवी को बजट सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। बजट एमपीवी सेगमेंट में इस गाड़ी की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। वित्त वर्ष 2025 में इसकी 190974 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
Top-5 में शामिल हुई Maruti Brezza
मारुति की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा की बिक्री की जाती है। हर महीने इसकी भी हजारों यूनिट्स की बिक्री होती है। रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 के दौरान इस एसयूवी की 189163 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है।
इन कारों की भी रही मांग
Top-5 के साथ ही वित्त वर्ष 2025 में Maruti Swift, Maruti Baleno, Maruti Fronx, Maruti Dzire और Mahindra Scorpio को भी सबसे ज्यादा पसंद की गई कारों की लिस्ट में शामिल किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।